Sehore VIT College Protest : सीहोर VIT कॉलेज के छात्रों पर FIR, तीन हजार छात्रों ने बस-कार में लगाई थी आग

Sehore VIT College Protest : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के कोठरी क्षेत्र में स्थित वीआईटी (VIT) भोपाल विश्वविद्यालय के परिसर में मंगलवार और बुधवार को खाना और पीने के पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 2 से 3 हजार छात्र सड़कों पर उतरे और देखते-ही-देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया। छात्रों ने बसों-कारों में आग लगा दी, हॉस्टल और लैब में तोड़फोड़ की और पांचों कैंटीन को लूट लिया। कॉलेज को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। Raisen Suicide Case : 20 साल के युवक विजय तोमर ने लगाई फांसी, एक दिन पहले आया था मामा के घर छात्रों का आरोप था कि हॉस्टल का खाना लगातार खराब मिल रहा है और पीने का पानी भी दूषित है। जब कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ तो गुस्सा भड़क उठा। उपद्रव में एक बस और तीन कारें पूरी तरह जल गईं। एक अन्य कार, तीन बसें, एक इलेक्ट्रिक ऑटो और एक इलेक्ट्रिक बग्गी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तोड़फोड़ का सिलसिला यहीं नहीं रुका। बॉयज हॉस्टल (1 से 7), गर्ल्स हॉस्टल (1 और 2), चांसलर रेजिडेंसी, मल्टीपर्पज हॉल, लैब कॉम्प्लेक्स, सर्विलांस बिल्डिंग और एकेडमिक ब्लॉक-2 में भी जमकर उत्पात मचाया गया। कैंटीन से नकदी लूट ली गई और खाने का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया गया। MP Fraud Case : शेयर मार्केट के नाम पर लाखों की ठगी, फ्रॉड मां-बेटे की जोड़ी पकड़ाई, भोपाल में चला रहे थे टिफिन सेंटर घटना की गंभीरता को देखते हुए VIT यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के.के. नायर ने कोठरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बुधवार को कलेक्टर बालागुरू के. और एसपी दीपक कुमार शुक्ला खुद कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन के साथ लंबी बैठक की और सभी बोरवेल, पानी के टैंक और वाटर कूलर से सैंपल लिए गए। ये सैंपल जिला जल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाने के भी सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। Bhopal Cyber Scam : साइबर ठगों से डरकर वरिष्ठ एडवोकेट शिवकुमार वर्मा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- “दिल्ली बम धमाके में मेरा नाम… कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि छात्रों की हर वैध शिकायत का तुरंत और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। कॉलेज में मेडिकल टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। एसडीएम और एसडीओपी को लिखित निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और लगातार निगरानी के बाद अब कॉलेज परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह सामान्य हो गया है। पुलिस अभी भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि उपद्रव करने वाले छात्रों की पहचान हो सके।
Raisen Suicide Case : 20 साल के युवक विजय तोमर ने लगाई फांसी, एक दिन पहले आया था मामा के घर

Raisen Suicide Case : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र के भजिया गांव में बुधवार शाम को एक 20 साल के युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान विजय तोमर (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आसपास के ही किसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार विजय मंगलवार को अपने मामा प्रेम सिंह के घर भजिया गांव आया था। सब कुछ सामान्य था। कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सका कि अगले ही दिन इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। Narmadapuram News : रेलवे फूड सप्लाई में बड़ी ठगी, टन्नी फूड्स के नाम पर न्यू किशोर रेस्टोरेंट से भेजा जा रहा था खाना बुधवार दोपहर बाद विजय घर से निकला और मामा के खेत की ओर चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। खेत में पहुंचते ही सबके होश उड़ गए – विजय ने एक पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। सूचना मिलते ही बम्होरी थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिलवानी सिविल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया और शाम तक शव परिजनों को सौंप दिया गया। Bhopal Court Decision : फेक हिंदू आईडी बनाकर दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद को 10 साल की जेल, धर्म बदलने का डाला दबाव फिलहाल आत्महत्या का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजनों ने भी कोई ठोस कारण नहीं बताया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सही कारण सामने आ जाएगा।
Narmadapuram News : रेलवे फूड सप्लाई में बड़ी ठगी, टन्नी फूड्स के नाम पर न्यू किशोर रेस्टोरेंट से भेजा जा रहा था खाना

Narmadapuram News : नर्मदापुरम। इटारसी शहर के मशहूर न्यू किशोर रेस्टोरेंट के मालिक रुद्राक्ष दुबे पर गंभीर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्राक्ष ने अपने पुराने दोस्त धर्मेंद्र मेहरा की फर्म “टन्नी फूड्स” के दस्तावेज बिना अनुमति लिए इस्तेमाल किए और पूरे दो साल तक IRCTC को ट्रेनों में खाना सप्लाई करते रहे। सारा खाना न्यू किशोर रेस्टोरेंट से तैयार होकर जाता था, लेकिन बिल और कॉन्ट्रैक्ट टन्नी फूड्स के नाम से कटता था। MP Fraud Case : शेयर मार्केट के नाम पर लाखों की ठगी, फ्रॉड मां-बेटे की जोड़ी पकड़ाई, भोपाल में चला रहे थे टिफिन सेंटर धर्मेंद्र मेहरा ने बताया कि कई साल पहले रुद्राक्ष उनकी पुरानी दुकान पर आया-जाया करता था। उसी दौरान दोस्ती हुई। जब धर्मेंद्र ने रेलवे में खाना सप्लाई का ठेका लेने की सोची तो सारे जरूरी कागजात रुद्राक्ष को दे दिए, क्योंकि उसे लगा कि रुद्राक्ष उसकी मदद कर रहा है। कुछ महीने बाद जब धर्मेंद्र ने पूछा तो रुद्राक्ष ने कहा कि “आवेदन कैंसिल हो गया।” लेकिन सच कुछ और ही था। 22 मई 2024 को इटारसी स्टेशन के एक वेंडर ने धर्मेंद्र को फोन किया और कहा, “आपकी टन्नी फूड्स का बिल ट्रेन में मिल रहा है।” जब बिल देखा तो साफ लिखा था कि खाना टन्नी फूड्स से आ रहा है, लेकिन पैकिंग और पता न्यू किशोर रेस्टोरेंट का था। धर्मेंद्र हैरान रह गए। Vidisha SP Surprise Inspection : चोरी की घटनाओं पर बिफरा SP रोहित काशवानी, कोतवाली-सिविल लाइन थाने का औचक निरीक्षण उन्होंने तुरंत रुद्राक्ष से बात की और कहा कि जब कॉन्ट्रैक्ट चल ही रहा है तो हिस्सा भी मिलना चाहिए। रुद्राक्ष ने साफ मना कर दिया। इसके बाद 16 जून 2024 को धर्मेंद्र ने जीआरपी थाने में लिखित शिकायत कर दी। पहले मामला दबा रहा, लेकिन रेलवे के उच्च अधिकारियों और डीएसपी रेल के दखल के बाद 10 सितंबर 2025 को आखिरकार रुद्राक्ष दुबे के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (फर्जी दस्तावेज बनाने और इस्तेमाल करने) के तहत FIR दर्ज हो गई। Betul Bayawadi Incident : कुएं से मिली नपा के दो कर्मचारियों की लाश, पुलिस को मिला सुसाइड नोट रुद्राक्ष को इस बीच कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। उनके चाचा रामकिशोर दुबे ने कहा, “हमने दोस्त की मदद की थी, हमें इसका इनाम धोखा और केस मिला। हमने सिर्फ भरोसा किया था।” GRP थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि जांच पूरी हो चुकी है और जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। अगर इस दौरान किसी यात्री को खराब खाना मिला होगा तो उसकी जिम्मेदारी भी रुद्राक्ष पर ही आएगी, क्योंकि आधिकारिक सप्लायर टन्नी फूड्स को दिखाया गया था।
MP Fraud Case : शेयर मार्केट के नाम पर लाखों की ठगी, फ्रॉड मां-बेटे की जोड़ी पकड़ाई, भोपाल में चला रहे थे टिफिन सेंटर

MP Fraud Case : नर्मदापुरम। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों-करोड़ों रुपए ठगने वाली मां और उसके नाबालिग बेटे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पिछले सात महीने से भोपाल के कोलार इलाके में किराए का मकान लेकर टिफिन सेंटर चला रहे थे और अपनी असली पहचान छिपाकर आम जिंदगी जी रहे थे। Bhopal Court Decision : फेक हिंदू आईडी बनाकर दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद को 10 साल की जेल, धर्म बदलने का डाला दबाव मामला 17 मई 2025 का है। मालाखेड़ी के मंगलमय परिसर में रहने वाले मोहित सिंह राजपूत ने कोतवाली थाने में शिकायत की थी कि आरसीसी मॉल में “प्रॉफिट बुल” नाम से शेयर मार्केट कंपनी चलाने वाली कसीदा बानो और उसका नाबालिग बेटा उन्हें 15 प्रतिशत हर महीने मुनाफा देने का लालच दे रहे थे। मोहित ने भरोसा करके कुल 32 लाख 37 हजार रुपए निवेश कर दिए। Bhopal Cyber Scam : साइबर ठगों से डरकर वरिष्ठ एडवोकेट शिवकुमार वर्मा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- “दिल्ली बम धमाके में मेरा नाम… शुरुआत में आरोपियों ने कुछ महीने तक मुनाफा भी दिया, ताकि भरोसा और मजबूत हो जाए। लेकिन इसके बाद अचानक सारे पैसे लेकर दोनों फरार हो गए। मोहित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और तलाश शुरू की। पुलिस को कई महीनों तक कोई सुराग नहीं मिला। फिर मुखबिरों से पता चला कि दोनों भोपाल के कोलार क्षेत्र में फर्जी नाम से रह रहे हैं और टिफिन सेंटर चलाते हैं। टीम ने रात में मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी जुटाई और छापा मारकर मां-बेटे को दबोच लिया। MP Suicide Case : हरदा में कॉमर्स की छात्रा प्रिया ने दी जान, परीक्षा में फेल होने से थी डिप्रेशन में गिरफ्तारी के बाद महिला को सेंट्रल जेल और नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक जो लोग नकद राशि देकर चुप थे, वे भी थाने पहुंचने लगे हैं। बुधवार शाम तक कई और पीड़ितों ने आवेदन देकर बताया कि उन्होंने भी लाखों रुपए इन्वेस्ट किए थे। पुलिस का मानना है कि ठगी की राशि करोड़ों में हो सकती है। Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76% पुलिस की यह कार्रवाई एसडीओपी जितेन्द्र कुमार पाठक के नेतृत्व में हुई। टीम में थाना प्रभारी कंचन ठाकुर, एसआई अनुज बघेल, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, पंकज यादव, रवि कुशवाह, प्रतीक्षा रघुवंशी और हरीश डिगरसे ने अहम भूमिका निभाई।
Bhopal Court Decision : फेक हिंदू आईडी बनाकर दुष्कर्म करने वाले मोहम्मद को 10 साल की जेल, धर्म बदलने का डाला दबाव

Bhopal Court Decision : भोपाल। फर्जी हिंदू पहचान बनाकर एक महिला के साथ धोखे से संबंध बनाकर दुष्कर्म करने और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में भोपाल की विशेष अदालत ने गुरुवार को आरोपी मोहम्मद अकरम को 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने इसे सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र माना और जुर्माना भी लगाया। Vidisha SP Surprise Inspection : चोरी की घटनाओं पर बिफरा SP रोहित काशवानी, कोतवाली-सिविल लाइन थाने का औचक निरीक्षण यह घटना 16 अक्टूबर 2022 की है। पीड़िता अपने घर में पुताई कराना चाहती थी। पेंटर का नंबर ढूंढते समय उसने गलती से मोहम्मद अकरम के नंबर पर कॉल कर दी। अकरम ने नंबर सेव कर लिया और वॉट्सऐप पर लगातार मैसेज करने लगा। उसने खुद को “अमर कुशवाहा” नाम का हिंदू युवक बताया और माथे पर तिलक लगी अपनी फोटो भेजकर महिला का भरोसा जीता। Vidisha SP Surprise Inspection : चोरी की घटनाओं पर बिफरा SP रोहित काशवानी, कोतवाली-सिविल लाइन थाने का औचक निरीक्षण पहली मुलाकात एमपी नगर स्थित मिलन रेस्टोरेंट में हुई। वहां अकरम ने गलत हरकत करने की कोशिश की, लेकिन महिला के विरोध करने पर चला गया। अगले दिन उसने नौकरी दिलाने का लालच देकर महिला को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बुलाया। वहां से बहाना बनाकर कान्हा होटल ले गया। होटल के कमरे में उसने कहा कि उसका बॉस आने वाला है। थोड़ी देर बाद कमरा बंद कर दिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। MP Suicide Case : हरदा में कॉमर्स की छात्रा प्रिया ने दी जान, परीक्षा में फेल होने से थी डिप्रेशन में वारदात के बाद अकरम ने अपना असली नाम बताया – मोहम्मद अकरम। उसने कहा, “मैंने तुम्हें पहली नजर में ही पसंद कर लिया था। तुम्हारा धर्म परिवर्तन कराकर तुम्हें अपनी बेगम बनाना चाहता था, इसलिए यह सब किया।” बात किसी को बताने पर बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। पीड़िता सिलाई का काम करती है और उसका पति बाहर रहता है। वह डर की वजह से काफी दिनों तक चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। Betul Bayawadi Incident : कुएं से मिली नपा के दो कर्मचारियों की लाश, पुलिस को मिला सुसाइड नोट अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक प्रीति श्रीवास्तव ने मजबूती से केस लड़ा। उन्होंने कोर्ट में साबित किया कि आरोपी ने शुरू से ही सोची-समझी साजिश रची थी। फर्जी नाम, फोटो और झूठे वादे सब योजना का हिस्सा थे। विशेष न्यायाधीश ने सभी सबूतों और गवाहों के बयानों को सही मानते हुए अकरम को दोषी ठहराया और 10 साल की कठोर सजा सुनाई।
Bhopal Cyber Scam : साइबर ठगों से डरकर वरिष्ठ एडवोकेट शिवकुमार वर्मा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- “दिल्ली बम धमाके में मेरा नाम…

Bhopal Cyber Scam : भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में सोमवार रात एक 68 वर्षीय वरिष्ठ एडवोकेट शिवकुमार वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात करीब 7:30 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो उन्हें कमरे में फंदे पर लटका पाया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Vidisha SP Surprise Inspection : चोरी की घटनाओं पर बिफरा SP रोहित काशवानी, कोतवाली-सिविल लाइन थाने का औचक निरीक्षण पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वकील साहब ने साफ-साफ लिखा है, “पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति फोन कर रहा था। उसने कहा कि दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम धमाके की साजिश में मेरा नाम आ गया है। मेरे बैंक खाते से आतंकियों को फंडिंग की बात कही गई। कहा गया कि जल्द ही मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मैं इस कलंक के साथ जीना नहीं चाहता।” Vidisha Liquor Shop Murder : शराब दुकान पर खरीदारी के विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, 5 आरोपी गिरफ्तार जहांगीराबाद पुलिस का मानना है कि यह एक सोची-समझी ठगी की साजिश थी। ठग पहले डराते हैं, फिर गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पैसे मांगते हैं। लेकिन शिवकुमार वर्मा इतने डर गए कि उन्होंने जान दे दी। पुलिस अब उस अज्ञात नंबर को ट्रेस करने में जुटी है। शिवकुमार वर्मा बरखेड़ी में रहते थे और कई दशकों से भोपाल कोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे थे। उनके परिजनों ने बताया कि पिछले हफ्ते से वे बहुत परेशान और चुप-चुप रहने लगे थे। फोन पर कोई बात करते तो घबरा जाते थे। परिवार को शक था कि कुछ गड़बड़ है, लेकिन उन्होंने किसी से कुछ शेयर नहीं किया। IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से भड़का ब्राह्मण समाज, कहा- माफी न मांगी तो होगा बड़ा आंदोलन बुधवार को हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और साइबर सेल की मदद से उस धमकी भरे नंबर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के फर्जी आतंकी केस में फंसाने के फोन पूरे देश में बढ़ रहे हैं। ज्यादातर केस में ठग पाकिस्तान या बांग्लादेश से ऑपरेट करते हैं। Betul Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और घर में घुसकर छेड़छाड़, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि ऐसे कॉल आएं तो तुरंत थाने में शिकायत करें, डरें नहीं। शिवकुमार वर्मा के जाने से भोपाल कोर्ट में शोक की लहर है। साथी वकीलों ने कहा- “एक पढ़ा-लिखा इंसान भी डर के आगे हार गया।”
Vidisha SP Surprise Inspection : चोरी की घटनाओं पर बिफरा SP रोहित काशवानी, कोतवाली-सिविल लाइन थाने का औचक निरीक्षण

Vidisha SP Surprise Inspection : मध्य प्रदेश। विदिशा शहर में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। लोगों में दहशत थी और पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। इसी बीच पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मंगलवार-बुधवार की रात अचानक एक्शन मोड में आ गए। देर रात करीब 12 बजे वे खुद सड़क पर उतरे और शहर के दो सबसे बड़े थानों – कोतवाली और सिविल लाइन – का औचक निरीक्षण किया। Vidisha Liquor Shop Murder : शराब दुकान पर खरीदारी के विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, 5 आरोपी गिरफ्तार सबसे पहले SP कोतवाली थाना पहुंचे। वहां उन्होंने ड्यूटी रूम में मौजूद स्टाफ की हाजिरी ली, सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम में चल रहे फीड देखे, लंबित शिकायतों और केसों के रजिस्टर खंगाले। नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह भी साथ थे। SP ने एक-एक फाइल देखी और पूछा – “इतने दिन से यह केस क्यों लंबित है?” MP Suicide Case : हरदा में कॉमर्स की छात्रा प्रिया ने दी जान, परीक्षा में फेल होने से थी डिप्रेशन में इसके बाद SP सिविल लाइन थाना पहुंचे। वहां रात में मौजूद पूरे स्टाफ की रोल कॉल ली। थाना प्रभारी आर.के. मिश्र खड़े-खड़े रिपोर्ट देते रहे। SP ने शिकायत निवारण व्यवस्था, दैनिक ड्यूटी रोस्टर, रिकॉर्ड रख-रखाव और थाने की साफ-सफाई तक सबकी बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान SP रोहित काशवानी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी – “कानून-व्यवस्था में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी की घटनाएं रोकना प्राथमिकता है।” उन्होंने तुरंत निर्देश दिए: Betul Bayawadi Incident : कुएं से मिली नपा के दो कर्मचारियों की लाश, पुलिस को मिला सुसाइड नोट रात्रि गश्त को दोगुना करें संवेदनशील और चोरी प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग आम जनता से सीधा संवाद बढ़ाएं, हर शिकायत तुरंत सुनी जाए SP ने कहा कि अब हर रात औचक निरीक्षण होंगे। जो भी लापरवाही करेगा, उसकी खैर नहीं।
Vidisha Liquor Shop Murder : शराब दुकान पर खरीदारी के विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Vidisha Liquor Shop Murder : मध्य प्रदेश। विदिशा जिले के करारिया थाना क्षेत्र में 23 नवंबर की रात एक देशी शराब दुकान पर लाइन और खरीदारी के छोटे-से विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि तीन दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला हुआ और एक की जान चली गई। मृतक राजकुमार रघुवंशी (ताजखजूरी) की मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। MP Suicide Case : हरदा में कॉमर्स की छात्रा प्रिया ने दी जान, परीक्षा में फेल होने से थी डिप्रेशन में घटना चितोरिया जोड़ स्थित देशी शराब दुकान की है। राजकुमार अपने चचेरे भाई देवेंद्र रघुवंशी और दोस्त दुर्गेश रघुवंशी के साथ शराब लेने पहुंचा था। दुकान मैनेजर रामू राय और उसके साथियों से लाइन में लगने और शराब देने को लेकर बहस हो गई। देखते-ही-देखते बहस मारपीट में बदल गई। दुकान के मैनेजर और स्टाफ ने मिलकर तीनों युवकों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से भड़का ब्राह्मण समाज, कहा- माफी न मांगी तो होगा बड़ा आंदोलन तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन राजकुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। देवेंद्र और दुर्गेश अभी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। परिजनों के हंगामे और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रोहित काशवानी ने तुरंत स्पेशल टीम गठित की। इसमें कोतवाली, गुलाबगंज, पुलिस लाइन और साइबर सेल के जवान शामिल किए गए। टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार छापेमारी से 48 घंटे के अंदर सभी पांच आरोपियों को दबोच लिया। Minor Rape Case : खौफ की वजह से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान अब भी फरार गिरफ्तार आरोपी 1. रामू राय (दुकान मैनेजर) – चाटौली 2. मनीष बेडिया – दुलई 3. विक्की जैसवाल – भदोही (उत्तर प्रदेश) 4. शैलेंद्र रघुवंशी – सांकलखेड़ा 5. संजय मिश्रा उर्फ मंटू – भोजपुर पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी वारदात के बाद अलग-अलग ठिकानों पर छिपे थे। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से इन्हें पकड़ा गया। अब शराब दुकान की लायसेंस, बिक्री रजिस्टर और स्टाफ की पूरी डिटेल खंगाली जा रही है। Sehore Hit and Run Case : मुगीसपुर हिट एंड रन में फरार कार ड्राइवर भोपाल सिंह गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पहुंची पुलिस परिजनों ने आरोप लगाया है कि दुकान पर अक्सर इस तरह की गुंडागर्दी होती रहती है, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे रहता है। इस घटना के बाद इलाके में शराब दुकानों की सुरक्षा और स्टाफ के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
MP Suicide Case : हरदा में कॉमर्स की छात्रा प्रिया ने दी जान, परीक्षा में फेल होने से थी डिप्रेशन में

MP Suicide Case : मध्य प्रदेश। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपल्या भारत में एक 21 साल की होनहार छात्रा ने सल्फॉस खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का नाम प्रिया था। उसने मंगलवार शाम जहरीली दवा खाई और बुधवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। Betul Bayawadi Incident : कुएं से मिली नपा के दो कर्मचारियों की लाश, पुलिस को मिला सुसाइड नोट प्रिया अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान थी। उसके नीचे दो छोटी बहनें और एक भाई है। वह हरदा में कॉमर्स फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि हाल ही में हुई परीक्षा में उसे मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिला था। उसी के बाद से वह डिप्रेशन में थी। कई बार उसने घरवालों से कहा था कि “मुझे लगता है मैं पास नहीं हो पाऊंगी।” मंगलवार शाम करीब 6 बजे प्रिया ने अचानक सल्फॉस पी लिया। घरवालों को जब पता चला तो तुरंत उसे हरदा के निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की, लेकिन बुधवार सुबह करीब 7 बजे उसने दम तोड़ दिया। IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से भड़का ब्राह्मण समाज, कहा- माफी न मांगी तो होगा बड़ा आंदोलन पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। टीआई छीपाबड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परीक्षा में असफलता और डिप्रेशन ही मुख्य वजह लग रही है। प्रिया का मोबाइल और डायरी खंगाली जा रही है। पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में हुआ और शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में मातम पसरा है। प्रिया की पढ़ाई में अच्छी थी और परिवार की उम्मीदों का बोझ भी उस पर था। पड़ोसियों ने बताया कि वह हमेशा मुस्कुराती रहती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से चुप-चुप सी रहने लगी थी। Sehore VIT College Chaos : 4000 छात्रों ने बस-कार-एम्बुलेंस फूंकी, पीलिया से मौत का आरोप, पुलिस कैंपस में तैनात परिवार अब पूरी तरह टूट चुका है। मां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। पिता ने किसी से बात करने की हालत में नहीं हैं। गांव वाले भी कह रहे हैं कि परीक्षा का दबाव इतना नहीं होना चाहिए कि बच्चे जान दे दें। पुलिस का कहना है कि अगर कोई और वजह सामने आई तो उसकी भी गहराई से जांच की जाएगी।
Betul Bayawadi Incident : कुएं से मिली नपा के दो कर्मचारियों की लाश, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Betul Bayawadi Incident : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले के बयावड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कुएं से दो शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पूर्व महिला पार्षद और नगर परिषद की लिपिक रजनी डुंडेले (48) तथा वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारी मिथुन (29) के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार रात से लापता थे। कुएं के पास उनकी बाइक और चप्पल मिलने पर पुलिस ने तलाशी ली और शव बाहर निकाले। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जो जांच का मुख्य आधार बनेगा। IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से भड़का ब्राह्मण समाज, कहा- माफी न मांगी तो होगा बड़ा आंदोलन घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। रजनी डुंडेले विधवा थीं और नगर परिषद में लिपिक के पद पर कार्यरत थीं। मिथुन को वे बेटे की तरह मानती थीं। मंगलवार शाम दोनों कहीं निकले थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। रजनी का मोबाइल घर पर ही मिला, जबकि मिथुन की लोकेशन उसके खेत के आसपास दिखी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास बाइक और चप्पल देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पहले रजनी का शव निकाला, फिर मिथुन का। Minor Rape Case : खौफ की वजह से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान अब भी फरार परिजनों ने बताया कि रजनी नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों के तानों से काफी परेशान थीं। अफवाहें फैलाई जाती थीं कि रजनी और मिथुन के बीच अनुचित संबंध हैं। ये ताने इतने कड़े थे कि दोनों मानसिक रूप से टूट चुके थे। परिजनों का कहना है कि इसी दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया। रजनी के दो बच्चे हैं, जो अब यतीम हो गए। मिथुन के परिवार में मां-बाप और एक बहन हैं। Pipariya News : बीज दुकानदार ने महिला SADO को दी गाली-धमकी, “सांसद-मंत्री से उठना-बैठना है, तुझे सस्पेंड करवा दूंगा पुलिस ने सुसाइड नोट को गोपनीय रखा है। टीआई अंजना धुर्वे ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं से जांच चल रही है, लेकिन प्रारंभिक रूप से यह सुसाइड ही लग रहा है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद में कार्यस्थल उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए हैं। Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76% इलाके में शोक की लहर है। रजनी सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। ग्रामीणों ने कहा कि अफवाहें फैलाने वालों को सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना दी और जांच पूरी होने का आश्वासन दिया।
IAS Controversial Statement : IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान से भड़का ब्राह्मण समाज, कहा- माफी न मांगी तो होगा बड़ा आंदोलन

IAS Santosh Verma Controversial Statement : मध्य प्रदेश। राजगढ़ जिले के पूर्व जिला पंचायत CEO और वर्तमान में कृषि विकास एवं कल्याण विभाग में उप सचिव IAS संतोष वर्मा का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे ब्राह्मण समाज की बेटी को “दान में लेने” जैसी आपत्तिजनक बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इस बयान के बाद पूरे मध्यप्रदेश में ब्राह्मण समाज सहित कई संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। Minor Rape Case : खौफ की वजह से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान अब भी फरार खिलचीपुर के पंडित रोहित नागर ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर IAS संतोष वर्मा को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा – “दो दिनों से सोशल मीडिया पर IAS संतोष वर्मा का बयान वायरल हो रहा है। शायद उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है कि वे ब्राह्मण बेटी को दान में लेने की बात कर रहे हैं। यदि उन्होंने जल्द से जल्द पूरे मध्यप्रदेश के ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो समाज पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगा।” Sehore VIT College Chaos : 4000 छात्रों ने बस-कार-एम्बुलेंस फूंकी, पीलिया से मौत का आरोप, पुलिस कैंपस में तैनात रोहित नागर ने आगे कहा – “हम सभी जिलों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे। मैं फिर कह रहा हूं – सार्वजनिक माफी मांग लें, वरना आंदोलन इतना बड़ा होगा कि जिम्मेदारी खुद उनकी होगी।” यह बयान सोमवार से ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। कई ब्राह्मण संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताया है। व्हाट्सएप ग्रुप्स से लेकर फेसबुक-ट्विटर तक हर जगह इसकी चर्चा है। कई लोगों ने इसे सरकारी अफसर की गरिमा के खिलाफ बताया है। Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76% अब तक IAS संतोष वर्मा की ओर से कोई आधिकारिक सफाई या माफी नहीं आई है, जिससे आक्रोश और बढ़ता जा रहा है। ब्राह्मण समाज के कई संगठनों ने पहले ही बैठकें शुरू कर दी हैं और आने वाले दिनों में सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
Minor Rape Case : खौफ की वजह से बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, मासूम से दरिंदगी का आरोपी सलमान अब भी फरार

Minor Rape Case : रायसेन। गौहरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 नवंबर को मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। आंगनबाड़ी से लेकर तीसरी क्लास तक के बच्चे पिछले चार दिनों से स्कूल नहीं जा रहे। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। मां-बाप बच्चों को घर से बाहर निकलने तक नहीं दे रहे। एक मां ने रोते हुए बताया – “बच्चे कहते हैं कि कोई हमें उठा न ले जाए। तीन-चार दिन से घर में ही बंद हैं। हम खुद स्कूल छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।” कई घरों में बच्चे बाहर खेलना भी बंद कर चुके हैं। Sehore VIT College Chaos : 4000 छात्रों ने बस-कार-एम्बुलेंस फूंकी, पीलिया से मौत का आरोप, पुलिस कैंपस में तैनात स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि अटेंडेंस 60-70% से घटकर 30-40% रह गई है। मंगलवार को पेरेंट्स मीटिंग बुलाई गई थी। आए अभिभावकों के चेहरे पर डर साफ दिख रहा था। वे बोले – “जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा, बच्चे स्कूल नहीं आएंगे।” बच्ची की नानी ने दिखाए खून से सने कपड़े धरना स्थल पर मासूम की नानी रोते-बिलखते खून से सने कपड़े लेकर बैठ गईं। वह बार-बार कह रही थीं – “हमारी बच्ची को इस हाल में छोड़कर गया… हम फांसी या एनकाउंटर चाहते हैं।” कपड़े देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। Sehore Hit and Run Case : मुगीसपुर हिट एंड रन में फरार कार ड्राइवर भोपाल सिंह गिरफ्तार, CCTV फुटेज से पहुंची पुलिस एम्बुलेंस नहीं आई, दो घंटे तड़पती रही बच्ची ग्रामीण परेश नागर ने बताया कि बच्ची को ओबेदुल्लागंज अस्पताल लाए तो वहां दो घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार करना पड़ा। एक एम्बुलेंस खड़ी थी, लेकिन खराब थी। बीएमओ फोन नहीं उठा रहे थे। आखिरकार ग्रामीणों ने निजी कार से बच्ची को एम्स भोपाल पहुंचाया। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है। आरोपी सलमान अब तक फरार 21 नवंबर की शाम आरोपी सलमान (जो श्यामपुर दौराहा का रहने वाला है और जिला बदर रह चुका है) बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले गया। कई लोगों ने उसे बच्ची के साथ जाते देखा था। बच्ची बाद में जंगल में खून से लथपथ मिली। Sardar @150 Unity March : नर्मदापुरम के विशाल दीवान बने मध्यप्रदेश के 4 चुने हुए युवाओं में इकलौते प्रतिभागी आरोपी पर पहले भी दो चोरी के केस दर्ज हैं – 2024: हनुमानगंज थाना, भोपाल 2019: श्यामपुर पुलिस ने 20 टीमें और 300 से ज्यादा जवान लगा रखे हैं, लेकिन चार दिन बाद भी सलमान का कोई पता नहीं। ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। महिलाएं ठंड में भी रातभर धरने पर बैठी हैं और कह रही हैं – “पकड़ नहीं सकते तो एनकाउंटर कर दो।” Bhopal voter list revision : भोपाल में एक और बीएलओ निलंबित, 44% डिजिटलाइजेशन पूरा, बैरसिया टॉप पर 76% CM सख्त, रायसेन SP लाइन अटैच मंगलवार रात सीएम मोहन यादव ने पीएचक्यू में उच्चस्तरीय बैठक ली। आरोपी की गिरफ्तारी न होने और चक्काजाम पर ढीली कार्रवाई से नाराज होकर उन्होंने रायसेन एसपी पंकज पांडेय को तुरंत लाइन अटैच कर दिया। साथ ही मिसरोद टीआई संदीप पवार और टीला जमालपुरा के कार्यवाहक टीआई दिनेश प्रताप सिंह को भी हटा दिया। गांव वाले अब सिर्फ एक ही आवाज लगा रहे हैं – “आरोपी को पकड़ो या एनकाउंटर करो।”