Sehore Muskaan Campaign : सीहोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 गुमशुदा नाबालिग लड़कियाँ बरामद, 4 साल पुराने केस भी सुलझे

Sehore Muskaan Campaign : सीहोर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘मुस्कान विशेष अभियान’ में सीहोर जिले की पुलिस ने शानदार सफलता हासिल की है। अभियान के तहत अब तक 32 गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया है। ये बच्चियाँ न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश से भी खोजी गईं। Raisen Road Accident : रातापानी अभ्यारण्य गेट के सामने भीषण हादसा, डंपर ने दो युवकों को कुचला , ऑन द स्पॉट मौत पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदगी के कुल 58 मामलों में इनामी राशि की घोषणा की थी। हर थाने में विशेष खोजी टीमें बनाई गईं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। कई मामले एक साल से ज्यादा पुराने थे। थाना बुधनी पुलिस ने चार साल से भी अधिक पुराने केस सुलझाए, जबकि थाना रेहटी ने 2023 के लंबित मामलों को निपटाया। अभियान के दौरान कई दिल छू लेने वाली कहानियाँ सामने आईं। रेहटी क्षेत्र की 17 साल की एक लड़की अपने परिचित युवक के साथ इंदौर भाग गई थी। दोनों वहाँ मजदूरी करते थे, लेकिन सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। Harda Crime News : 10 साल के बेटे की आंखों के सामने पिता की कुल्हाड़ी-दरांती से हत्या, माँ गंभीर घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार परिवार की डाँट-फटकार के डर से लड़की ने अपनी पहचान छुपा ली और इंदौर में ही मजदूरी करती रही। पुलिस ने उसे ढूंढकर सुरक्षित घर पहुंचाया। एक और सनसनीखेज मामला भैरुन्दा थाना क्षेत्र का था। घर में मिस्त्री का काम करने वाला एक शादीशुदा व्यक्ति (लड़की से 10 साल बड़ा) नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसने इंदौर में किराए का कमरा लेकर लड़की से शादी तक कर ली। Loco Pilots Strike : लोको पायलटों का विरोध, ड्यूटी पर रहते 48 घंटे का उपवास, रेल मंत्रालय की उदासीनता पर सवाल पुलिस टीम ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी जांच की और आखिरकार लड़की को बरामद कर लिया। आरोपी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान में बेहतरीन काम करने वाले थाना प्रभारियों व टीमों को जल्द ही सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुमशुदा बच्चों की तलाश और अपहरणकर्ताओं पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। परिजनों ने पुलिस की मेहनत की जमकर सराहना की और आंसुओं के साथ अपनी बेटियों को गले लगाया।
Raisen Road Accident : रातापानी अभ्यारण्य गेट के सामने भीषण हादसा, डंपर ने दो युवकों को कुचला , ऑन द स्पॉट मौत

Raisen Road Accident : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले में एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई।सोमवार शाम करीब 5 बजे जिले के औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र की बरखेड़ा चौकी अंतर्गत रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य के मुख्य गेट के ठीक सामने यह घटना हुई है। भोपाल से बैतूल जा रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक डंपर के पहियों के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। Harda Crime News : 10 साल के बेटे की आंखों के सामने पिता की कुल्हाड़ी-दरांती से हत्या, माँ गंभीर घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार मृतकों की पहचान भोपाल के हुजूर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय गणेश विश्वकर्मा और बैतूल जिले के चिचोली निवासी 32 वर्षीय राजेश गोरेलाल के रूप में हुई है। दोनों अच्छे दोस्त थे और बाइक से बैतूल की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर की रफ्तार बहुत तेज थी और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, लेकिन डंपर रुका नहीं और उन पर चढ़ गया। Betul News : एक ही दिन में बैतूल पुलिस ने धरे तीन फरार अपराधी, हत्या के प्रयास और SC- ST एक्ट के आरोपी शामिल हादसे की सूचना मिलते ही बरखेड़ा चौकी प्रभारी और औबेदुल्लागंज थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा। दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भोपाल भेजा गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और नंबर के आधार पर चालक की तलाश तेज कर दी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। MP Cold Weather Alert : दिसंबर से टूटेंगे ठंड के सारे रिकॉर्ड, बर्फीली हवाओं से 2-3 डिग्री और गिरेगा तापमान परिजनों में कोहराम मच गया है। गणेश की अभी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी, जबकि राजेश अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। स्थानीय लोग इस सड़क पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की शिकायत करते रहे हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
Harda Crime News : 10 साल के बेटे की आंखों के सामने पिता की कुल्हाड़ी-दरांती से हत्या, माँ गंभीर घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार

Harda Crime News : हरदा। जमीनी रंजिश ने एक परिवार को उजाड़ दिया। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के लोनी गांव में रविवार शाम को 50 वर्षीय किसान शिवनारायण चौहान की पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी और दरांती से बेरहमी से हत्या कर दी। उनकी पत्नी राधा चौहान (45) पर भी जानलेवा हमला हुआ, जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि यह खौफनाक वारदात दंपती के 10 साल के बेटे शिवम की आँखों के सामने हुई। शिवम ने रोते-रोते पुलिस को पूरी घटना सुनाई। उसने बताया कि रविवार शाम करीब 4-5 बजे मम्मी-पापा खेत पर पूजा करके लौट रहे थे। तभी पड़ोसी करण सिंह, उसका बेटा राहुल और बहू मनीषा घात लगाकर बैठे थे। पहले उन्होंने बाइक से टक्कर मारी, फिर कुल्हाड़ी-दरांती निकाल ली। मनीषा ने माँ के बाल पकड़कर गर्दन पर दरांती से वार किया। Betul News : एक ही दिन में बैतूल पुलिस ने धरे तीन फरार अपराधी, हत्या के प्रयास और SC- ST एक्ट के आरोपी शामिल शिवम ने माँ को बचाने की कोशिश की तो उसकी उंगलियाँ भी कट गईं। वह चिल्लाता रहा, “पापा को छोड़ दो, मत मारो”, लेकिन आरोपियों ने एक के बाद एक वार करते रहे। शिवम मदद मांगने गांव की ओर भागा और लोगों से गुहार लगाई, लेकिन कोई खेत पर नहीं आया। जब वह लौटा तो पापा जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे और आरोपी भाग चुके थे। मृतक के बड़े भाई श्याम सिंह चौहान ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 को फोन किया गया था। पुलिस गाँव भी पहुँची, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने “कोई घटना नहीं हुई” बता दिया, जिसके बाद पुलिस बिना खेत तक गए वापस लौट गई। Loco Pilots Strike : लोको पायलटों का विरोध, ड्यूटी पर रहते 48 घंटे का उपवास, रेल मंत्रालय की उदासीनता पर सवाल श्याम सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी करण सिंह लंबे समय से गांजा बेचता है और इसकी पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन थाना पुलिस ने कभी कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही की वजह से आज उनके भाई की जान चली गई। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने शिवनारायण का शव रखकर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी की सजा देने की मांग की। मासूम शिवम भी अधिकारियों के सामने रोते हुए न्याय मांगता रहा। काफी देर तक शव नहीं उठाने दिया गया। MP Vidhan Sabha Winter Session : जानलेवा कफ सिरप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह ने SIR पर उठाए सवाल आखिरकार एसडीओपी शालिनी परस्ते और एसडीएम अशोक डेहरिया ने समझाइश की, तब परिजन शव ले जाने को राजी हुए। उन्होंने एसपी और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें आर्थिक मदद और सख्त सजा की मांग की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों – करण सिंह, राहुल और मनीषा को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह विवाद 2020 के एक पुराने मामले और जमीन को लेकर चल रहा था। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जाँच जारी है।
Betul News : एक ही दिन में बैतूल पुलिस ने धरे तीन फरार अपराधी, हत्या के प्रयास और SC- ST एक्ट के आरोपी शामिल

Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल जिले की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक ही दिन में तीन फरार आरोपियों को धर दबोचा। इनमें हत्या के प्रयास के दो आरोपी और एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात बदमाश भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान में यह बड़ी सफलता मिली है। Loco Pilots Strike : लोको पायलटों का विरोध, ड्यूटी पर रहते 48 घंटे का उपवास, रेल मंत्रालय की उदासीनता पर सवाल पहली कार्रवाई हत्या के प्रयास के मामले में हुई। 23 नवंबर को मोती वार्ड निवासी प्रमोद अंबुलकर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं – शफीक खान (32 साल), निवासी फांसी खदान और बिट्टू उर्फ हिमांशु यादव (30 साल), निवासी कोठी बाजार। मुखबिर की गुप्त सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में टीम ने कमानी गेट क्षेत्र में घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। दोनों लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे। MP Cold Weather Alert : दिसंबर से टूटेंगे ठंड के सारे रिकॉर्ड, बर्फीली हवाओं से 2-3 डिग्री और गिरेगा तापमान दूसरी बड़ी सफलता गौठाना क्षेत्र में मिली। यहां पुलिस को सूचना मिली कि कई गंभीर अपराधों में वांछित कुख्यात बदमाश भीम उर्फ अनूप सोनेकर (38 साल) इलाके में दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पंचम सिंह की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार कर लिया। भीम सोनेकर पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। Bhopal E-rickshaw Accident : सगाई में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के बच्चे की मौत इन दोनों कार्रवाइयों में निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक पंचम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक और पूरी पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बैतूल जिले में अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फरार चल रहे सभी शातिर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही और बड़ी सफलताएं मिलेंगी।
Loco Pilots Strike : लोको पायलटों का विरोध, ड्यूटी पर रहते 48 घंटे का उपवास, रेल मंत्रालय की उदासीनता पर सवाल

Loco Pilots Strike : नर्मदापुरम। भारतीय रेलवे के लोको पायलटों और रनिंग स्टाफ ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के बैनर तले पूरे देश में 48 घंटे की भूख हड़ताल की घोषणा की गई है। यह उपवास आज 2 दिसंबर सुबह 10 बजे से शुरू होकर 4 दिसंबर सुबह 10 बजे तक चलेगा। MP Cold Weather Alert : दिसंबर से टूटेंगे ठंड के सारे रिकॉर्ड, बर्फीली हवाओं से 2-3 डिग्री और गिरेगा तापमान खास बात यह है कि कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर रहते हुए ट्रेनें चलाते रहेंगे, लेकिन भोजन के बिना ही काम करेंगे। एसोसिएशन के महासचिव के.सी. जेम्स ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी है। उन्होंने रेल मंत्रालय की ‘उदासीनता’ को इसका मुख्य कारण बताया है। नर्मदापुरम जिले में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन रेल प्रशासन द्वारा वर्षों से अनदेखी की जा रही मांगों के खिलाफ है। क्रू लॉबी, रनिंग रूम और ट्रेनिंग सेंटरों में कर्मचारी उपवास रखकर अपना विरोध जता रहे हैं। एसोसिएशन का कहना है कि रेलवे में लोको स्टाफ की कमी गंभीर समस्या बन चुकी है। Bhopal News : पान की गुमटी पर हुई कहासुनी, शादी में घुसकर 10-12 गुंडों ने की पत्थरबाजी, दो गंभीर रूप से घायल पूरे देश में लगभग 33,000 पद खाली पड़े हैं, जो ट्रेन संचालन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है। कर्नाटक के दक्षिण-पश्चिमी रेलवे में ही 2,059 पद रिक्त हैं, जो कुल आवश्यकता का 40 प्रतिशत है। इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में रनिंग अलाउंस (माइलेज रेट) में 1 जनवरी 2024 से 25 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है। वर्तमान में लोको पायलट को 100 किलोमीटर पर 530 रुपये और असिस्टेंट को 300 रुपये मिलते हैं, लेकिन डीए (महंगाई भत्ता) 50 प्रतिशत पार करने के बावजूद यह बढ़ोतरी नहीं हुई। एसोसिएशन इसे रनिंग स्टाफ के साथ ‘भेदभाव’ बता रही है। इसके अलावा, रनिंग अलाउंस पर 70 प्रतिशत आयकर छूट की भी मांग है। वर्तमान में केवल 30 प्रतिशत हिस्सा कर-मुक्त है, बाकी पर टैक्स लगता है। MP Vidhan Sabha Winter Session : जानलेवा कफ सिरप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह ने SIR पर उठाए सवाल रेस्ट और ड्यूटी घंटों को लेकर भी नाराजगी है। एसोसिएशन ने 16 घंटे के मुख्यालय रेस्ट के अलावा 30 घंटे का साप्ताहिक रेस्ट देने और क्रू को 36 घंटे के अंदर मुख्यालय वापस लाने की मांग की है। लगातार नाइट ड्यूटी को अधिकतम दो रातों तक सीमित करने तथा ड्यूटी घंटों का सख्त पालन करने की बात कही गई है। वर्तमान में लोको पायलटों को 12 घंटे तक लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है, जो थकान बढ़ाती है। कर्नाटक हाईकोर्ट के 2001 के आदेश के बावजूद आठ घंटे की ड्यूटी सीमा का पालन नहीं हो रहा। एक रिटायर्ड लोको पायलट ने कहा, ‘तीन-चार रातों की लगातार ड्यूटी से एकाग्रता कम होती है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है।’ Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप अन्य मांगों में इंजन (लोको कैब) में एयर कंडीशनर (एसी) और शौचालय की व्यवस्था प्रमुख है। महिला लोको स्टाफ के लिए अलग सुविधाएं, पदोन्नति में पारदर्शिता, ट्रेड पुनर्गठन, लीव रिजर्व की बहाली तथा रनिंग रूम में भोजन की गुणवत्ता सुधार की बात कही गई है।
MP Cold Weather Alert : दिसंबर से टूटेंगे ठंड के सारे रिकॉर्ड, बर्फीली हवाओं से 2-3 डिग्री और गिरेगा तापमान

MP Cold Weather Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी ने अभी से अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। नवंबर महीने में ही ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, और अब दिसंबर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 5 या 6 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे पहाड़ों में बर्फबारी होगी और बर्फीली हवाएं सीधे मध्य प्रदेश में दाखिल हो जाएंगी। मंगलवार से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की पूरी संभावना है। यह ठंड दिसंबर, जनवरी और फरवरी तक जारी रहेगी, जो सामान्य से कहीं ज्यादा तीव्र होगी। Bhopal News : पान की गुमटी पर हुई कहासुनी, शादी में घुसकर 10-12 गुंडों ने की पत्थरबाजी, दो गंभीर रूप से घायल पिछले कुछ दिनों की बात करें तो रविवार और सोमवार की रात में भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इंदौर में सबसे कम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल में 9.4 डिग्री, ग्वालियर और उज्जैन में 12 डिग्री तथा जबलपुर में 11.8 डिग्री रहा। प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा साबित हुआ, जहां तापमान 6.8 डिग्री तक गिर गया। राजगढ़ में 8.2 डिग्री, रीवा और नौगांव में 9.5 डिग्री तथा शिवपुरी, बैतूल, खजुराहो, खंडवा, दतिया और छिंदवाड़ा में भी 12 डिग्री से कम तापमान रिकॉर्ड हुआ। दिन के दौरान भी ठंडक का असर दिखा। बालाघाट का मलाजखंड सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री रहा। पचमढ़ी और शिवपुरी में 24.2 डिग्री, सिवनी में 24.6 डिग्री, बैतूल में 24.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 25 डिग्री, टीकमगढ़ में 25.2 डिग्री, भोपाल और धार में 25.6 डिग्री तथा रीवा में 25.8 डिग्री दर्ज की गई। MP Vidhan Sabha Winter Session : जानलेवा कफ सिरप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह ने SIR पर उठाए सवाल नवंबर महीना इस बार सर्दी के लिहाज से ऐतिहासिक रहा। भोपाल में लगातार 15 दिनों तक शीतलहर चली, जो 1931 के बाद का सबसे लंबा रिकॉर्ड है। 17 नवंबर की रात को भोपाल में तापमान 5.2 डिग्री तक गिर गया, जो 84 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने वाला था। इससे पहले 30 नवंबर 1941 में 6.1 डिग्री का रिकॉर्ड था। इंदौर में भी 6.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो 25 सालों में सबसे कम है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, उत्तरी राज्यों में नवंबर के पहले ही सप्ताह से बर्फबारी शुरू हो गई थी। इससे ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश पहुंचीं। आखिरी सप्ताह में हवा की दिशा बदलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन अब फिर से ठंड बढ़ेगी। दिसंबर और जनवरी महीने ठंड के लिए सबसे अहम रहते हैं, ठीक वैसे ही जैसे मानसून में जुलाई-अगस्त में 60 प्रतिशत बारिश होती है। इन दो महीनों में उत्तर भारत से सर्द हवाएं सीधे आती हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आती है। पिछले 10 सालों के आंकड़े भी यही ट्रेंड दिखाते हैं। दिसंबर में स्ट्रॉन्ग पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जो हल्की बारिश (मावठा) लाएंगे। इससे दिन का तापमान भी 4 से 6 डिग्री गिर सकता है और कई जगह कोल्ड डे की स्थिति बनेगी। Muskaan Special Campaign : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, रेप व POCSO एक्ट में केस किन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी? ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के सभी जिलों में बर्फीली हवाएं सीधे पहुंचेंगी, जिससे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। भोपाल संभाग के सीहोर और विदिशा में ठंड का जोर रहेगा। सागर संभाग के निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना तथा रीवा संभाग के मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में तेज सर्दी का अनुमान है। जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडोरी तथा इंदौर संभाग के इंदौर, धार, झाबुआ में भी ठंड चरम पर होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर में कोल्ड वेव 20 से 22 दिनों तक चल सकती है, खासकर जनवरी में। इस कड़ाके की ठंड का मुख्य कारण ला नीना है, जिससे प्रशांत महासागर ठंडा हो गया है। इससे ठंडी हवाएं एशिया की ओर धकेली जा रही हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में सामान्य से पहले बर्फबारी ने ठंड को 20 से 30 प्रतिशत बढ़ा दिया। इस साल ठंडी हवाएं ग्वालियर-चंबल, भोपाल-विदिशा, रतलाम-मंदसौर तथा सागर-दमोह जोनों में 20 से 25 प्रतिशत ज्यादा गहराई तक घुस आई हैं। Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम में बारिश होगी, जो ठंड को और तेज करेगी। इंदौर-देवास, भोपाल-सीहोर तथा ग्वालियर-मुरैना में दिन का पारा 4-6 डिग्री गिरकर कोल्ड डे ला सकता है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और कोहरे के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
Bhopal News : पान की गुमटी पर हुई कहासुनी, शादी में घुसकर 10-12 गुंडों ने की पत्थरबाजी, दो गंभीर रूप से घायल

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बुधवारा इलाके में स्थित बाग-ओ-बहार मैरिज गार्डन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ उपद्रवी युवक शादी समारोह के अंदर घुस आए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार मामला बहुत छोटी सी बात से शुरू हुआ। बारात में आए कुछ युवक मैरिज गार्डन के बाहर स्थित पान की गुमटी से पान और अन्य सामान लेकर पैसे दिए बिना चले गए। गुमटी संचालक ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। देखते-ही-देखते गुमटी वाला अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुला लाया। MP Vidhan Sabha Winter Session : जानलेवा कफ सिरप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह ने SIR पर उठाए सवाल शादी में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि बाहर किसी दूसरे व्यक्ति से गुमटी वाले का झगड़ा हुआ था और वह व्यक्ति गार्डन के अंदर चला गया। इसके बाद गुमटी संचालक अपने साथियों के साथ अंदर घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। लगभग 10 से 12 युवक अचानक गार्डन के अंदर दाखिल हुए। वे जोर-जोर से गालियाँ देते हुए पत्थर फेंकने लगे। कुछ लोगों ने खाना बनाने वाले बड़े-बड़े झारे (करछुल) उठाए और उनसे हमला करना शुरू कर दिया। Bhopal E-rickshaw Accident : सगाई में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के बच्चे की मौत इस हमले में बुधवारा निवासी शहजादे के सिर पर गंभीर चोट आई। दूसरा युवक भी चोटिल हो गया। दोनों को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अच्छी बात यह रही कि किसी महिला को चोट नहीं लगी। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। महिलाएं और बच्चे डर के मारे रोने लगे। पूरी शादी में खुशी की जगह दहशत का माहौल बन गया। Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना प्रभारी के. शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने वायरल वीडियो और मैरिज गार्डन के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। देर रात तक इलाके में तनाव बना रहा।
MP Vidhan Sabha Winter Session : जानलेवा कफ सिरप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह ने SIR पर उठाए सवाल

MP Vidhan Sabha Winter Session : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आज कांग्रेस ने दो बड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की। पहला मुद्दा छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों का है, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता भेरो सिंह ने बच्चों की मौतों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा में नारे लगाए और सरकार की स्वास्थ्य नीतियों पर सवाल उठाए। Muskaan Special Campaign : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, रेप व POCSO एक्ट में केस यह घटना छिंदवाड़ा जिले में हाल ही में हुई थी, जहां दूषित कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हो गई थी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की लापरवाही से यह हादसा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी कमजोर होने के कारण ऐसी दवाएं बाजार में पहुंच गईं। भेरो सिंह ने कहा कि मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की जांच निष्पक्ष हो सके। VIDEO | Bhopal: Congress workers stage protest at Assembly over Chhindwara Cough Syrup deaths. Congress leader Bhero Singh says, “Who is responsible for the deaths of children? The Health Minister of Madhya Pradesh should resign.” (Full video available on PTI Videos… pic.twitter.com/LXGh6g0D4Y — Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2025 दूसरी तरफ, संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची के संक्षिप्त गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को SIR से कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि यह पहले भी होता रहा है। Bhopal E-rickshaw Accident : सगाई में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के बच्चे की मौत पहले SIR 3-4 महीने चलता था और इसका उद्देश्य हर नागरिक का वोट रजिस्टर करना था। उस समय मतदाताओं को कोई फॉर्म नहीं भरना पड़ता था। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर सवाल पूछते थे और लोग जानकारी देते थे। यह प्रक्रिया 2003 तक चली। लेकिन दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अब SIR में बदलाव आ गया है। अब लोगों से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं और उनसे भारतीय नागरिक होने का सबूत मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया नागरिकों को परेशान करने वाली है और पुरानी व्यवस्था बेहतर थी। Bhopal Road Accident : CAT परीक्षा देकर लौट रहे योगेश की दर्दनाक मौत, भदभदा पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचला सत्र के दौरान दिग्विजय सिंह ने सरकार से पुरानी SIR प्रक्रिया बहाल करने की मांग की, ताकि मतदाताओं को अनावश्यक दस्तावेज जमा न करने पड़ें। कांग्रेस के इन दोनों मुद्दों पर विपक्षी दलों ने भी समर्थन जताया है। सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। VIDEO | Parliament Winter Session: Congress MP Digvijaya Singh says, “We have no issue with SIR; it has been conducted earlier as well. Previously, SIR used to run for 3–4 months, and the objective was to register every citizen’s vote. Back then, voters did not have to fill out… pic.twitter.com/erQc6uM9S7 — Press Trust of India (@PTI_News) December 1, 2025
Bhopal E-rickshaw Accident : सगाई में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के बच्चे की मौत

Bhopal E-rickshaw Accident : मध्य प्रदेश। भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में रविवार देर रात एक दिल तोड़ देने वाला हादसा हो गया। ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के मासूम प्रथम की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी मां सुरेखा की गोद में था और पलटते ही उछलकर जमीन पर जा गिरा। हादसे में मां सुरेखा, दादा मोहन ठाकुर और एक अन्य महिला भी घायल हो गईं। Muskaan Special Campaign : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, रेप व POCSO एक्ट में केस पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले मजदूर शिवकुमार का परिवार कोलार में अपनी बुआ की सगाई में शामिल होने जा रहा था। रविवार रात करीब 9-10 बजे सुरेखा अपने नौ महीने के बेटे प्रथम को गोद में लेकर ई-रिक्शा में सवार हुई। साथ में दादा मोहन ठाकुर और परिवार के पांच अन्य लोग भी थे। कुल आठ-नौ लोग ई-रिक्शा में ठुंसकर बैठे थे। रास्ते में चूनाभट्टी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार से ई-रिक्शा जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा पलट गया। गोद में बैठा प्रथम मां के हाथ से छूटकर दूर जा गिरा और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसने तुरंत दम तोड़ दिया। Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद परिवार के लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। उसने तेज रफ्तार में ई-रिक्शा चलाया और खड़ी कार को देखकर भी ब्रेक नहीं लगाया। हादसे की सूचना मिलते ही चूनाभट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। मासूम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप मृतक के ताऊ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सबसे छोटे भाई की शादी पक्की हुई है और कोलार में सगाई का कार्यक्रम था। खुशी मनाने जा रहे परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत कारित करने का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जांच जारी है।
Muskaan Special Campaign : सीहोर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, रेप व POCSO एक्ट में केस

Muskaan Special Campaign : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले में पुलिस ने “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत शानदार सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामलों में लड़कियों को उनके प्रेमी बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद पहला मामला ताजा है। 2 दिसंबर 2025 को गोपालपुर थाने में एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि रायसेन जिले के सियरमऊ गांव का 22 वर्षीय अल्लू उर्फ दुर्जन अहिरवार उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तुरंत धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज किया और टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के निर्देशन में गोपालपुर थाना प्रभारी की टीम ने महज कुछ घंटों में रायसेन जिले के सियरमऊ गांव में छापा मारा। वहां अल्लू के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया। Bhopal Road Accident : CAT परीक्षा देकर लौट रहे योगेश की दर्दनाक मौत, भदभदा पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचला पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसके खिलाफ रेप (363, 366A, 376 BNS) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा मामला पुराना है। 25 अप्रैल 2025 को एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। उसने हरदा जिले के समधा गांव के 25 वर्षीय नागेश पिता जगदीश विश्वकर्मा पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में भी धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज हुआ था। Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने हरदा जिले के समधा गांव में दबिश देकर नागेश को पकड़ा और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। यहां भी पूछताछ में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, इसलिए रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाकर उसे जेल भेज दिया गया। दोनों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Raisen News : भरभरा कर गिरा 40 साल पुराना पुल, चार लोग घायल, हाईवे पूरी तरह बंद

Raisen News : मध्य प्रदेश। रायसेन जिले में सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बरेली-पिपरिया स्टेट हाईवे पर बना नयागाँव पुल अचानक भरभरा कर ढह गया। उस वक्त पुल के ऊपर से दो मोटरसाइकिलें गुजर रही थीं। पुल गिरते ही दोनों बाइकें नीचे जा गिरीं और उन पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक मोटरसाइकिल पर सीहोर जिले के जैत कस्बे के दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर बरेली थाना क्षेत्र के धोखेड़ा गांव के दो लोग थे। हादसे की सूचना मिलते ही बरेली थाना प्रभारी, एसडीओपी, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। Bhopal Road Accident : CAT परीक्षा देकर लौट रहे योगेश की दर्दनाक मौत, भदभदा पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचला गनीमत रही कि पुल के ठीक नीचे रखरखाव और मरम्मत का काम चल रहा था। वहां मौजूद दर्जनों मजदूरों ने पुल को गिरते देखते ही चीखते-चिल्लाते भागकर अपनी जान बचा ली। अगर मजदूर थोड़ी देर और रुकते तो बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती थी। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह पुल 1980-90 के दशक में बना था और काफी जर्जर हो चुका था। उन्होंने घायलों के इलाज का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप पुल गिरने की इस घटना ने एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) की बड़ी लापरवाही उजागर कर दी है। स्थानीय लोगों का गुस्सा है कि इतना पुराना और खतरनाक पुल होने के बावजूद न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की गई। पुल ढहने से बरेली-पिपरिया स्टेट हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यात्रियों को काफी परेशान हैं। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों से आवागमन शुरू कराया है, लेकिन छोटे रास्तों में भी जाम की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है। क्रेन की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है।
Bhopal Road Accident : CAT परीक्षा देकर लौट रहे योगेश की दर्दनाक मौत, भदभदा पुल पर अज्ञात वाहन ने कुचला

Bhopal Road Accident : मध्य प्रदेश। भोपाल के कमला नगर और भदभदा पुल क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। CAT परीक्षा देकर MBA करने का सपना संजोए 22 वर्षीय योगेश पाल उर्फ राजा की एक अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मारकर निर्मम हत्या कर दी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन का पहिया योगेश के सिर से गुजर गया, जिससे उसका चेहरा और सिर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह कुचल गया। दोनों आंखें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। Bhopal News : डॉक्टर्स से बदसलूकी मामले में TI पर FIR की मांग, महिला डॉक्टर्स से अभद्रता और उगाही का आरोप योगेश बागसेवनिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसने पिछले साल बीकॉम पूरा किया था और इस बार MBA करने के लिए CAT परीक्षा दी थी। पिछले साल वह परीक्षा पास नहीं कर पाया था, इसलिए इस बार फिर जोर-शोर से तैयारी की थी। रविवार को परीक्षा देकर वह बहुत खुश था। देर रात तक रातीबड़ में अपने दोस्त से मिला और परीक्षा के बारे में लंबी बातचीत की। इसके बाद वह बाइक से दोस्त को छोड़ने गया और लौटते समय भदभदा पुल के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। Harda News : बाइक हादसे में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप सुबह जब परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। योगेश के पिता सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट हैं। बड़ा भाई प्राइवेट नौकरी करता है। योगेश घर का सबसे छोटा और लाडला बेटा था। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हत्यारे वाहन की तलाश शुरू कर दी है। कमला नगर टीआई के नेतृत्व में टीम भदभदा पुल और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। Narmadapuram News : माखननगर में दलित युवक की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन पुलिस का मान रही है कि कोई तेज रफ्तार ट्रक या कंटेनर योगेश को कुचलकर भाग निकला। अभी तक वाहन और चालक का कोई सुराग नहीं मिला है। जांच जारी है।