Navodaya Entrance Exam : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को, ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

Navodaya Entrance Exam

Navodaya Entrance Exam : राजगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी (राजगढ़) में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए बड़ी परीक्षा अब बहुत करीब आ गई है। सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2026) आगामी 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। MP SIR Survey : सोहागपुर अव्वल, नर्मदापुरम सबसे फिसड्डी! वोटर लिस्ट सर्वे में 100% काम पूरा यह परीक्षा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें चयनित होने पर बच्चों को पूरी तरह मुफ्त और राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। Sehore News : तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, खंभा टूटा-कार खेत में समाई, बाल-बाल बचा ड्राईवर विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। अभिभावक अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। प्राचार्य ने सभी पालकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें लिखी सभी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और फोटो आदि को अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी (प्रिंट आउट) लाना अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी बच्चे को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। MP Crime News : 13 साल के बच्चे ने ट्रेन से छलांग लगाकर बचाई अपनी जान, नर्मदापुरम में अपहरण कांड से दहशत विद्यालय ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा की सभी तैयारियां पहले से पूरी कर लें। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम आधा घंटा पहले पहुंच जाएं ताकि कोई परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से हो सके।

Sehore News : तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, खंभा टूटा-कार खेत में समाई, बाल-बाल बचा ड्राईवर

Sehore Car Hits Electric Pole

Sehore News : मध्य प्रदेश। सीहोर जिले के बड़ा मुंगावली के पास बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। सेमरा दांगी गांव की एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के मजबूत खंभे से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटा बिजली का खंभा कई टुकड़ों में टूटकर जमीन पर गिर गया। कार भी उछलकर पास के खेत में जा समाई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। MP Crime News : 13 साल के बच्चे ने ट्रेन से छलांग लगाकर बचाई अपनी जान, नर्मदापुरम में अपहरण कांड से दहशत हादसे के वक्त कार में सिर्फ चालक ही मौजूद था। इतनी भयानक टक्कर के बावजूद उसे चमत्कारिक रूप से सिर्फ हल्की चोटें आईं। उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत दौड़े आए। उन्होंने फौरन ट्रैक्टर मंगवाया और कार को खेत से बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। MP SIR Survey : सोहागपुर अव्वल, नर्मदापुरम सबसे फिसड्डी! वोटर लिस्ट सर्वे में 100% काम पूरा ग्रामीणों ने बताया कि कार बहुत तेज स्पीड में थी, शायद इसीलिए चालक का नियंत्रण छूट गया। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही। बिजली का खंभा टूटने से इलाके में कुछ देर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। Bhopal Gas Tragedy : भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी छुट्‌टी, सेंट्रल लाइब्रेरी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और चालक के बयान दर्ज करने के साथ ही हादसे के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि स्पीड और लापरवाही प्रथम दृष्टया मुख्य वजह लग रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

MP Crime News : 13 साल के बच्चे ने ट्रेन से छलांग लगाकर बचाई अपनी जान, नर्मदापुरम में अपहरण कांड से दहशत

MP Crime News

MP Crime News : मध्य प्रदेश। नर्मदापुरम जिले के केसला थाना क्षेत्र के गांव जामुनडोल में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्कूल जा रहे 13 साल के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बदमाश उसे बाइक पर बैठाकर इटारसी रेलवे स्टेशन तक ले आए और ट्रेन में बैठाकर कहीं दूर ले जाने की फिराक में थे। लेकिन बच्चे ने जो हिम्मत और सूझबूझ दिखाई, उसने सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्चा सुबह कालाआखर स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और सीधे इटारसी रेलवे स्टेशन ले गए। वहां उन्होंने बच्चे को किसी ट्रेन में चढ़ा दिया। MP SIR Survey : सोहागपुर अव्वल, नर्मदापुरम सबसे फिसड्डी! वोटर लिस्ट सर्वे में 100% काम पूरा ट्रेन जैसे ही स्टेशन से चली और उसकी रफ्तार अभी धीमी थी, बच्चे ने मौत को मात दे दी। उसने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। छलांग लगाते वक्त वह गिर पड़ा और उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इटारसी में मौजूद जीआरपी पुलिस ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जीआरपी ने बच्चे से बात कर उसके परिजनों का पता लगाया। सूचना मिलते ही परिजन, गांव के सरपंच दुर्गेश धुर्वे और सुमित सेलूकर जीआरपी थाना पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए। MP News : भोपाल के अशोका गार्डन में दो समुदायों के बीच खूनी झड़प, तलवार-छुरी से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बताया कि बच्चे ने साफ-साफ कहा है कि उसे बाइक पर बैठाकर लाया गया था। उसका बयान दर्ज कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। चूंकि अपहरण जामुनडोल क्षेत्र में हुआ है, इसलिए पूरा मामला केसला थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस इटारसी रेलवे स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपहरणकर्ताओं की शिनाख्त हो सके और जल्द गिरफ्तारी हो।

MP SIR Survey : सोहागपुर अव्वल, नर्मदापुरम सबसे फिसड्डी! वोटर लिस्ट सर्वे में 100% काम पूरा

MP SIR Survey

MP SIR Survey : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के काम में सोहागपुर विधानसभा ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे नर्मदापुरम जिले में सोहागपुर पहले और संभाग में दूसरे स्थान पर रही। सबसे खास बात यह है कि सोहागपुर में सबसे ज्यादा 2,47,213 मतदाता हैं, फिर भी यहां गणना पत्रकों का भराव और डिजिटाइजेशन का काम 100 प्रतिशत पूरा हो गया। MP News : भोपाल के अशोका गार्डन में दो समुदायों के बीच खूनी झड़प, तलवार-छुरी से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल एसडीएम प्रियंका भलावी के नेतृत्व में उनकी टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर से शुरू हुआ अभियान 2 दिसंबर की रात तक पूरी तरह खत्म कर दिया गया। 314 मतदान केंद्रों पर काम करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ), सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने दिन-रात मेहनत की। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स ने भी पूरा सहयोग दिया। Bhopal Gas Tragedy : भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी छुट्‌टी, सेंट्रल लाइब्रेरी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आंकड़ों में सोहागपुर का प्रदर्शन कुल मतदाता: 2,47,213 डिजिटल हुए मतदाता: 2,40,775 (97.40%) नाम हटेंगे: 6,449 (मृत, स्थानांतरित, दोहरी प्रविष्टि वाले) जानकारी नहीं मिली: 3,291 मतदाता (2003 की सूची के) एसडीएम प्रियंका भलावी ने कहा कि 22 साल बाद इतना विस्तृत घर-घर सत्यापन हुआ है। बीएलओ ने हर घर जाकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण और पहचान पत्रों की जांच की। प्रदेश में आमला विधानसभा ने पहला स्थान हासिल किया है, लेकिन नर्मदापुरम जिले में सोहागपुर सबसे आगे रही। Harda News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वनपाल नितिन सिंह तोमर निलंबित, वनमंडल अधिकारी ने जारी किया आदेश जिले की अन्य विधानसभाओं की स्थिति सिवनी मालवा: 2,48,509 मतदाता – 99.93% काम पूरा पिपरिया: 2,39,143 मतदाता – 99.20% काम पूरा होशंगाबाद: 2,26,300 मतदाता – केवल 98.22% काम (सबसे पीछे) Vidisha News : सांची को मिली अंडमान एक्सप्रेस, विदिशा को कर्नाटक संपर्क क्रांति का ठहराव जिले में कुल 9,61,165 मतदाताओं का SIR चल रहा है। सोहागपुर में सबसे ज्यादा मतदाता होने के बावजूद सबसे तेज काम पूरा होना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

MP News : भोपाल के अशोका गार्डन में दो समुदायों के बीच खूनी झड़प, तलवार-छुरी से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Two communities clash in Ashoka Garden.

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो अलग-अलग समुदायों के युवकों के बीच मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट और हथियार चलने तक पहुंच गई। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ युवक एक घर में घुस आए और तलवार, छुरी जैसे तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। Harda Mandi Maize Prices : मंडी में 2400 MSP के बदले 700-1100 में बिक रही मक्का, गुस्साए किसानों ट्रॉली सड़क पर उलट दी सूचना मिलते ही अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फौरन स्थिति को काबू में कर लिया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि माहौल फिर न बिगड़े। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। Harda News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वनपाल नितिन सिंह तोमर निलंबित, वनमंडल अधिकारी ने जारी किया आदेश घटना की खबर फैलते ही हिंदू समाज से जुड़े कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमीदिया अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर तुरंत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी नहीं की तो हिंदू समाज को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।  

Bhopal Gas Tragedy : भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी छुट्‌टी, सेंट्रल लाइब्रेरी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा

Bhopal Gas Tragedy

Bhopal Gas Tragedy : भोपाल। आज 3 दिसंबर 2025 को दुनिया की सबसे भयानक औद्योगिक दुर्घटना भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी है। इस मौके पर भोपाल शहर में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। शहर के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। हालांकि बैरसिया सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोई छुट्टी नहीं रहेगी और वहां सामान्य कामकाज चालू रहेगा। Harda Mandi Maize Prices : मंडी में 2400 MSP के बदले 700-1100 में बिक रही मक्का, गुस्साए किसानों ट्रॉली सड़क पर उलट दी आज सुबह बरकतउल्ला भवन (सेंट्रल लाइब्रेरी) में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मुख्य अतिथि होंगे। अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरु अपने-अपने धर्मग्रंथों का पाठ करेंगे और गैस कांड में मारे गए हजारों लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह हादसा 2-3 दिसंबर 1984 की रात हुआ था। यूनियन कार्बाइड कारखाने के एक टैंक से मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) नाम की खतरनाक गैस बड़ी मात्रा में बाहर निकल गई। कुछ ही घंटों में शहर के कई इलाकों में गैस फैल गई। लोग आंखें जलने और सांस की तकलीफ से तड़पने लगे। सड़कों पर भगदड़ मच गई। Harda News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वनपाल नितिन सिंह तोमर निलंबित, वनमंडल अधिकारी ने जारी किया आदेश हजारों लोग रात में ही मर गए। सुबह तक लाशों का ढेर लग गया था। लाशें ढोने के लिए ट्रक और गाड़ियां कम पड़ गईं। उस रात का दर्द आज भी भोपाल के लोगों के दिल में जिंदा है। कई परिवारों ने एक साथ तीन-तीन पीढ़ियां खो दीं। मंगलवार शाम को भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। संभावना ट्रस्ट क्लिनिक ने मोमबत्ती रैली निकाली। वहीं भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन ने शाहजहानी पार्क से मशाल और मोमबत्ती जुलूस निकाला। Khilchipur Road Deteriorates : 49 करोड़ की नई सिटी रोड दो साल में ही उखड़ी, क्वालिटी को लेकर उठे सवाल पीड़ित संगठनों का कहना है कि 41 साल बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिला। कारखाने का जहरीला कचरा आज भी वहीं पड़ा है। इसके कारण आसपास के 5 किलोमीटर क्षेत्र में भूजल दूषित हो चुका है। हजारों लोग कैंसर, गुर्दे की बीमारी और जन्मजात विकृति का शिकार हो रहे हैं। संगठन के संयोजक शावर खान ने कहा कि सरकार को पीड़ितों की सेहत पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और मुआवजे को पांच गुना करना चाहिए ताकि लोग सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Harda Mandi Maize Prices : मंडी में 2400 MSP के बदले 700-1100 में बिक रही मक्का, गुस्साए किसानों ट्रॉली सड़क पर उलट दी

Harda Mandi Maize Prices

Harda Mandi Maize Prices : हरदा। मक्का के बेहद कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को कृषि उपज मंडी में जमकर हंगामा किया। ग्राम अजनास के किसान कपिल विश्वकर्मा ने तो गुस्से में आकर अपनी मक्का से भरी पूरी ट्रॉली बीच सड़क पर ही पलट दी। इसके बाद दर्जनों किसानों ने नीलामी रोक दी, मंडी प्रशासन और व्यापारियों के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। स्थिति बेकाबू होते देख मंडी में पुलिस बुलानी पड़ी। Harda News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वनपाल नितिन सिंह तोमर निलंबित, वनमंडल अधिकारी ने जारी किया आदेश कपिल विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी ट्रॉली की पहली बोली मात्र 1100 रुपए प्रति क्विंटल लगी। जब उन्होंने विरोध किया तो व्यापारियों ने उसी ट्रॉली का भाव बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया। कपिल ने कहा, “यह साफ लूट है। सरकार 2400 रुपए समर्थन मूल्य की बात करती है और यहाँ 700-800 से बोली शुरू होती है। हम मेहनत की कमाई कैसे चलाएं?” किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन और व्यापारियों की मिलीभगत से उन्हें जानबूझकर कम दाम दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में मक्का 1800-2200 तक बिक रही है, लेकिन हरदा में 1000-1500 से ज्यादा नहीं मिल रहा। Khilchipur Road Deteriorates : 49 करोड़ की नई सिटी रोड दो साल में ही उखड़ी, क्वालिटी को लेकर उठे सवाल मंडी सचिव हरनारायण भिलाला ने सफाई दी कि जिस किसान ने ट्रॉली खाली की, उसकी मक्का में फंगस ज्यादा था, इसलिए कम दाम लगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मक्का 1100 से 1652 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। साथ ही कहा कि अच्छी क्वालिटी की मक्का को बेहतर भाव दिलाने की कोशिश की जा रही है। Government Holiday : भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर सरकारी छुट्टी, मोमबत्ती-मशाल जुलूस से दी जाएगी श्रद्धांजलि हालांकि किसान इस जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि हर बार फंगस-नमी का बहाना बनाकर उन्हें लूटा जा रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उचित भाव और पारदर्शी नीलामी की गारंटी नहीं मिलेगी, वे मंडी से हटेंगे नहीं। फिलहाल मंडी में तनाव बना हुआ है।

Harda News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वनपाल नितिन सिंह तोमर निलंबित, वनमंडल अधिकारी ने जारी किया आदेश

Forest officer Nitin Singh Tomar suspended

Harda News : हरदा। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसे पत्नी बनाकर रखने के गंभीर आरोप में गिरफ्तार वनपाल नितिन सिंह तोमर को वन विभाग ने निलंबित कर दिया है। हरदा वनमंडल अधिकारी (उत्पादन) नरेंद्र पंडवा ने यह आदेश जारी किया। नितिन सिंह तोमर खुद शादीशुदा हैं, फिर भी उन्होंने एक युवती को अपनी पत्नी बनाकर रखा और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। इस संबंध से उनका एक बेटा भी है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना हरदा में अपराध क्रमांक 58/25 दर्ज किया गया। उन पर IPC की धारा 376(2)(n) (बार-बार दुष्कर्म) और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज हुआ। Khilchipur Road Deteriorates : 49 करोड़ की नई सिटी रोड दो साल में ही उखड़ी, क्वालिटी को लेकर उठे सवाल 13 नवंबर 2025 को पुलिस ने नितिन तोमर को गिरफ्तार किया। अगले दिन 14 नवंबर को उन्हें विशेष न्यायालय हरदा में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी कर जिला जेल हरदा भेज दिया गया। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यदि कोई शासकीय कर्मचारी 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे स्वतः निलंबित माना जाता है। Government Holiday : भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर सरकारी छुट्टी, मोमबत्ती-मशाल जुलूस से दी जाएगी श्रद्धांजलि परिक्षेत्र अधिकारी मकड़ाई (उत्पादन) के आवेदन और कोर्ट की ऑर्डर शीट के आधार पर नितिन सिंह तोमर को 14 नवंबर 2025 से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय परिक्षेत्र उत्पादन रहटगांव रहेगा। मामले की जांच जारी है। पीड़िता का बयान दर्ज किया जा चुका है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Khilchipur Road Deteriorates : 49 करोड़ की नई सिटी रोड दो साल में ही उखड़ी, क्वालिटी को लेकर उठे सवाल

Khilchipur Road Deteriorates

Khilchipur Road Deteriorates : खिलचीपुर, राजगढ़। पीडब्ल्यूडी विभाग ने 49 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनाई गई सिटी पोर्शन रोड महज दो साल में ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। धामनिया जोड़ बाईपास से ओंकारेश्वर मंदिर बाईपास तक बनी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, दरारें और गिट्टियाँ बाहर निकल आई हैं। सड़क की यह हालत देखकर स्थानीय लोग और व्यापारी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े बजट में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और ठेकेदार-इंजीनियरों ने मिलकर गुणवत्ता से समझौता किया। Government Holiday : भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर सरकारी छुट्टी, मोमबत्ती-मशाल जुलूस से दी जाएगी श्रद्धांजलि सबसे खराब हालत इमली स्टैंड से तहसील चौराहे तक की है। यहाँ सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और गिट्टियाँ बिखर गई हैं। वाहन चालकों को रोज दुर्घटना का डर बना रहता है। बारिश के मौसम में तो कीचड़ और गड्ढों से चलना नामुमकिन हो जाता है। फिलहाल निर्माण एजेंसी ने इमली स्टैंड से तहसील चौराहे तक एक पट्टी की मरम्मत शुरू कर दी है। सीमेंट घोल और केमिकल डालकर दरारें भरने व सतह को चिकना करने का काम चल रहा है लेकिन स्थानीय लोग इसे महज “दिखावा और अस्थायी पैबंद” बता रहे हैं। उनका कहना है कि जब सड़क की बेस लेयर ही कमजोर है तो ऊपर की मरम्मत दो-चार महीने में फिर उखड़ जाएगी। Vidisha News : सांची को मिली अंडमान एक्सप्रेस, विदिशा को कर्नाटक संपर्क क्रांति का ठहराव पूर्व नगर पालिका पार्षद राकेश जायसवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “49 करोड़ रुपये की सड़क दो साल में नहीं टिकती तो यह स्पष्ट भ्रष्टाचार है। निर्माण के समय हमने कई बार शिकायत की थी कि घटिया मटेरियल डाला जा रहा है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब जनता परेशान है। हम मांग करते हैं कि सड़क की स्वतंत्र तकनीकी जाँच हो, दोषी ठेकेदार-इंजीनियर पर एफआईआर हो और पूरी सड़क को दोबारा बनवाया जाए।” Betul News : सेंट्रल स्कूल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल आया था युवक लोगों का कहना है कि खिलचीपुर शहर की यह मुख्य सड़क है, जिससे रोज हजारों वाहन गुजरते हैं। अगर जल्दी स्थायी मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन हैं और कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Government Holiday : भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर सरकारी छुट्टी, मोमबत्ती-मशाल जुलूस से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Government Holiday on Bhopal Gas Tragedy Anniversary

Government Holiday on Bhopal Gas Tragedy Anniversary : भोपाल। दुनिया की सबसे भयानक औद्योगिक त्रासदी – भोपाल गैस कांड को 3 दिसंबर को पूरे 41 साल हो गए। 2-3 दिसंबर 1984 की उस भयावह रात को याद कर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से निकली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस ने हजारों लोगों की नींद में ही जान ले ली थी। आज भी उस जहर का असर खत्म नहीं हुआ है। Vidisha News : सांची को मिली अंडमान एक्सप्रेस, विदिशा को कर्नाटक संपर्क क्रांति का ठहराव मध्य प्रदेश सरकार ने गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर 3 दिसंबर को पूरे प्रदेश में राजकीय अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। आज शाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम संभावना ट्रस्ट क्लिनिक की ओर से शाम में छोला गणेश मंदिर से मोमबत्ती रैली निकलेगी जो गैस माता मूर्ति तक जाएगी। भोपाल गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन शाम 6 बजे शाहजहांनी पार्क से मशाल-कैंडिल जुलूस निकालेगा। Betul News : सेंट्रल स्कूल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल आया था युवक कल सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा 3 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे बरकतुल्लाह भवन में सभी धर्मों की प्रार्थना सभा होगी। इसमें गैस राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध सहित सभी धर्मों के धर्मगुरु अपने-अपने ग्रंथों का पाठ करेंगे और दिवंगत आत्माओं को शांति की दुआ करेंगे। Harda Crime News : 10 साल के बेटे की आंखों के सामने पिता की कुल्हाड़ी-दरांती से हत्या, माँ गंभीर घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार पीड़ितों का दर्द आज भी बरकरार गैस पीड़ित महिला उद्योग संगठन के संयोजक शावर खान ने कहा, “41 साल बीत गए, लेकिन हम आज भी उस जहर का दंश झेल रहे हैं। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे की वजह से आज भी 5 किलोमीटर के दायरे में पीने का पानी दूषित है। हजारों लोग कैंसर, टीबी, गुर्दे की बीमारी और जन्मजात विकलांगता से जूझ रहे हैं। सरकार से मांग है कि जहरीला कचरा हटाया जाए और हमें पांच गुना मुआवजा दिया जाए ताकि हम सम्मान से जी सकें।” Bhopal E-rickshaw Accident : सगाई में जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के बच्चे की मौत 2-3 दिसंबर 1984 की रात को जब गैस रिसी थी, हवा में धुंध इतनी थी कि लोग एक-दूसरे को पहचान भी नहीं पा रहे थे। सड़कों पर लाशें बिछी थीं। कई परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियाँ एक ही रात में खत्म हो गईं। आज भी जब बरसी आती है, उन आंसुओं का सैलाब फिर उमड़ पड़ता है।

Vidisha News : सांची को मिली अंडमान एक्सप्रेस, विदिशा को कर्नाटक संपर्क क्रांति का ठहराव

Sanchi gets Andaman Express

Vidisha News : विदिशा, मध्य प्रदेश। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लगातार प्रयासों से आखिरकार विदिशा और सांची को रेलवे की बड़ी सौगात मिल गई है। रेल मंत्रालय ने दो महत्वपूर्ण लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव मंजूर कर लिया है। अब सांची रेलवे स्टेशन पर कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस (16031/16032) और विदिशा स्टेशन पर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12629/12630) का ठहराव होगा। Betul News : सेंट्रल स्कूल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल आया था युवक कुछ दिन पहले ही शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर दोनों स्टेशनों पर इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। इसके जवाब में रेल मंत्री ने खुद शिवराज को पत्र लिखकर स्टॉपेज की स्वीकृति की जानकारी दी। इस फैसले से विदिशा-सांची क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कौन-सी ट्रेनें और कहाँ रुकेंगी? सांची रेलवे स्टेशन – 16031/16032 कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस (चेन्नई सेंट्रल – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा) – सप्ताह में 3 दिन विदिशा रेलवे स्टेशन – 12629/12630 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (यशवंतपुर बेंगलुरु – हजरत निजामुद्दीन दिल्ली) – सप्ताह में 2 दिन क्षेत्र को मिलेगा ये फायदा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी और भारतीय रेलवे का यह जनहितैषी निर्णय विदिशा-सांची के यात्रियों के लिए बहुत बड़ी सुविधा लेकर आया है। Sehore Muskaan Campaign : सीहोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 गुमशुदा नाबालिग लड़कियाँ बरामद, 4 साल पुराने केस भी सुलझे अब माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे जैसे बड़े शहरों की यात्रा बहुत आसान हो जाएगी। धार्मिक यात्रा, पर्यटन, व्यापार और शिक्षा से जुड़े लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।” अब सांची से सीधे माता वैष्णो देवी कटड़ा, जम्मू, लखनऊ, कानपुर, चेन्नई जैसे शहरों की कनेक्टिविटी मिल जाएगी। वहीं विदिशा से दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हुबली, धारवाड़ जैसे दक्षिण भारत के बड़े शहरों का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। भोपाल जाने वालों के लिए भी ये ट्रेनें विकल्प बनेंगी। Harda Crime News : 10 साल के बेटे की आंखों के सामने पिता की कुल्हाड़ी-दरांती से हत्या, माँ गंभीर घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार विदिशा-सांची के लोगों की यह मांग वर्षों से लंबित थी। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि लगातार इन ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। अब इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास और सुविधा की नई उम्मीद जगी है।

Betul News : सेंट्रल स्कूल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल आया था युवक

MP Crime News

Betul News : बैतूल। रविवार शाम को गंज थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्कूल के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चंद्रशेखर दांते, निवासी ग्राम गोधनी (तहसील प्रभातपट्टन) के रूप में हुई है। वह एक दिन पहले ही अपने ससुराल, जो बैतूल की ग्रीन सिटी कॉलोनी में है, आया था। शव मिलने की सूचना पर तुरंत गंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। गंज थाना प्रभारी डीएसपी शिफा हाशमी ने बताया कि चंद्रशेखर शनिवार को अपने गाँव गोधनी से बैतूल आया था। रविवार शाम को उसका शव सेंट्रल स्कूल के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। अभी तक मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। Sehore Muskaan Campaign : सीहोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 गुमशुदा नाबालिग लड़कियाँ बरामद, 4 साल पुराने केस भी सुलझे पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात कारणों से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और हर संभावित पहलू की जाँच की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चंद्रशेखर को शराब पीने की बुरी लत थी। उनका अनुमान है कि उसने रविवार रात को शराब पी होगी और नशे की हालत में सड़क किनारे ही पड़ा रह गया होगा। ठंड या नशे के कारण उसकी मौत हो सकती है। Raisen Road Accident : रातापानी अभ्यारण्य गेट के सामने भीषण हादसा, डंपर ने दो युवकों को कुचला , ऑन द स्पॉट मौत हालाँकि, पुलिस इस बयान को आधार मानकर जाँच को सीमित नहीं कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं हत्या या कोई अन्य साजिश तो नहीं हुई। शव मिलने की खबर से ग्रीन सिटी और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। परिजनों में शोक की लहर है। चंद्रशेखर के ससुराल वालों का कहना है कि वह अक्सर यहाँ आता-जाता था, लेकिन इस बार उसकी मौत ने सबको झकझोर दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।