Raisen Bus Strike : प्रति सीट टैक्स बढ़ाने के विरोध में बस ऑपरेटर हड़ताल पर, 2 मार्च से चक्का जाम की चेतावनी

bus strike

हाइलाइट्स प्रति सीट टैक्स 12 से बढ़ाकर 18 रुपये करने का विरोध नई परिवहन नीति के खिलाफ बस ऑपरेटर नाराज कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तीन प्रमुख मांगें रखीं 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी Raisen Bus Strike : रायसेन। नई परिवहन नीति और प्रति सीट टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में रायसेन जिला बस एसोसिएशन ने 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। मंगलवार दोपहर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। बस ऑपरेटरों का कहना है कि सरकार ने प्रति सीट टैक्स 12 रुपये से बढ़ाकर 18 रुपये कर दिया है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। MP Cabinet 2026 : किसानों के लिए बड़ा फैसला, उड़द पर ₹600 बोनस मंजूर, किसानों को 5 साल मिलेगा लाभ, जनजातीय जिलो में कृषि कैबिनेट की तैयारी उनका आरोप है कि नई परिवहन नीति से प्रदेश भर के बस मालिक प्रभावित हो रहे हैं और इससे यात्री किराए पर भी असर पड़ सकता है। एसोसिएशन ने ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग है कि 24 दिसंबर 2025 को राजपत्र में प्रकाशित संशोधन के प्रारूप को वापस लिया जाए। दूसरी मांग, 29 जनवरी 2026 को प्रकाशित संशोधन को पूरी तरह समाप्त किया जाए। तीसरी मांग के तहत वर्तमान में लागू बस संचालन व्यवस्था को यथावत रखने की अपील की गई है। Narmadapuram Crime News : पत्नी ने छोड़ा साथ तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार… बस संचालकों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो जिले के सभी बस ऑपरेटर 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यात्रियों की नजर अब सरकार और बस ऑपरेटरों के बीच होने वाली आगे की बातचीत पर टिकी है।

Narmadapuram Crime News : पत्नी ने छोड़ा साथ तो पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, पति गिरफ्तार…

crime news

हाइलाइट्स मिर्ची तोड़ते समय पति ने किया हमला एक पैर में गंभीर चोट, ज्यादा खून बहा जिला अस्पताल से भोपाल रेफर आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में Narmadapuram Crime News : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम बनखेड़ी में सोमवार शाम एक महिला पर उसके पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब 38 वर्षीय चंदा केवट खेत में मिर्ची तोड़ने की मजदूरी कर रही थी। अचानक उसका पति सीताराम केवट वहां पहुंचा और उस पर वार कर दिया। हमले में महिला के एक पैर में गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने दोनों पैरों पर वार किए, लेकिन एक पैर में गहरी चोट लगने से ज्यादा खून बहने लगा। MP Cabinet 2026 : किसानों के लिए बड़ा फैसला, उड़द पर ₹600 बोनस मंजूर, किसानों को 5 साल मिलेगा लाभ, जनजातीय जिलो में कृषि कैबिनेट की तैयारी आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर घायल महिला को माखननगर अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल नर्मदापुरम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। अलग रहने को लेकर था विवाद पुलिस के मुताबिक महिला और उसका पति पिछले दो-तीन साल से अलग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला दूसरे गांव में रहने लगी थी, जिसे लेकर पति नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। Vishwas Sarang Remark : भोपाल में सियासी घमासान, राहुल के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज आरोपी पति गिरफ्तार माखननगर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

MP Cabinet 2026 : किसानों के लिए बड़ा फैसला, उड़द पर ₹600 बोनस मंजूर, किसानों को 5 साल मिलेगा लाभ, जनजातीय जिलो में कृषि कैबिनेट की तैयारी

cabinet mp

हाइलाइट्स सरसों को भावांतर योजना में शामिल करने का फैसला उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा तिलहन फसलों में भावांतर लागू करने वाला पहला राज्य बना MP 5 कृषि योजनाओं को 5 साल की निरंतरता, 10,520 करोड़ मंजूर MP Cabinet 2026 : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है और इसी कड़ी में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। Vishwas Sarang Remark : भोपाल में सियासी घमासान, राहुल के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज मुख्यमंत्री ने बताया कि सोयाबीन के बाद अब सरसों को भी भावांतर योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत सरसों की फसल की खरीदी की जाएगी, ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह सोयाबीन किसानों को भावांतर योजना का लाभ मिला, उसी तरह अब सरसों उत्पादकों को भी फायदा होगा। तिलहन फसलों पर विशेष फोकस सीएम ने कहा कि तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश तिलहन फसलों में भावांतर योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इससे प्रदेश के सवा करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। Rajgarh Accident news : खिलचीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी उड़द की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया है। 5 योजनाओं को मिली निरंतरता कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़ी पांच योजनाओं को लगातार पांच साल तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इन योजनाओं के लिए 10,520 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। Religious Conversion Bhopal : भोपाल में धर्मांतरण और देह शोषण रैकेट का खुलासा ! दो बहनें गिरफ्तार, झुग्गी से लग्जरी विला तक का सफर… मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की बेहतरी और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाना है। आने वाले समय में भी किसानों के हित में ऐसे फैसले जारी रहेंगे।

Vishwas Sarang Remark : भोपाल में सियासी घमासान, राहुल के आगमन से पहले बयानबाज़ी तेज

हाइलाइट्स भोपाल दौरे पर राहुल गांधी को लेकर सीएम का बयान किसानों और सिंचाई मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना मंत्री विश्वास सारंग की तीखी टिप्पणी दौरे से प्रदेश की राजनीति गरमाई Vishwas Sarang Remark : भोपाल।  भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री ने उनके दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत है। किसान चौपाल लगाना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें रबी और खरीफ की फसल के बारे में भी जानकारी लेनी चाहिए।” सीएम ने कहा कि राज्य सरकार 365 दिन किसानों के लिए काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1956 के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए ठोस काम नहीं किया। Rajgarh Accident news : खिलचीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी उन्होंने सवाल उठाया कि 2003 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा सिर्फ साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्यों था। सीएम के मुताबिक, कांग्रेस ने 55 साल में सिंचाई के क्षेत्र में जितना काम किया, उससे अधिक काम उनकी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश किसानों के लिए आदर्श राज्य है और देश भी आदर्श है। उन्होंने राहुल गांधी से अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रखने की अपील करते हुए कहा कि आपत्तिजनक प्रदर्शन पर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। Bhojshala Dispute Hearing : भोजशाला विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल, हिंदू पक्ष ने मंदिर होने का दावा दोहराया मंत्री विश्वास सारंग का तीखा बयान राहुल गांधी के दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने राहुल नाम को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि “रा मतलब रार, हु मतलब हुड़दंग और ल मतलब लफंगाई।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अराजकता फैला रहे हैं। राहुल मतलब रा – रार हु – हुड़दंग ल – लफंगाई सारंग ने कहा कि हाल ही में एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार का समर्थन कर कांग्रेस ने अपनी विचारधारा स्पष्ट कर दी है। Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस संवैधानिक पदों का सम्मान नहीं करती। राहुल गांधी के दौरे और इन बयानों के बाद प्रदेश की सियासत और तेज होने की संभावना है।

Rajgarh Accident news : खिलचीपुर में पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, नाक की हड्डी टूटी

rajgarh news

हाइलाइट्स बस स्टैंड के पास अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर 24 वर्षीय युवक की नाक की हड्डी टूटी, हालत गंभीर एडवोकेट ने पहुंचाया अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी Rajgarh  Accident  news : राजगढ़।  राजगढ़ के खिलचीपुर में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात करीब 10 बजे बस स्टैंड के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार 24 वर्षीय धनश्याम सौंधिया को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में उसकी नाक की हड्डी टूट गई, जबकि चेहरे और सिर पर भी गहरी चोटें बताई जा रही हैं। Bhojshala Dispute Hearing : भोजशाला विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल, हिंदू पक्ष ने मंदिर होने का दावा दोहराया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद मौके पर काफी खून बह गया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद करने का प्रयास किया। एडवोकेट ने दिखाई मानवता, अस्पताल पहुंचाया घटना के समय वहां से गुजर रहे एडवोकेट नासिर खान ने घायल युवक को देखा और बिना देर किए अपनी कार से उसे खिलचीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और युवक को आगे उपचार के लिए राजस्थान के Jhalawar ले गए। Religious Conversion Bhopal : भोपाल में धर्मांतरण और देह शोषण रैकेट का खुलासा ! दो बहनें गिरफ्तार, झुग्गी से लग्जरी विला तक का सफर… अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और परिजन उसके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Bhojshala Dispute Hearing : भोजशाला विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल, हिंदू पक्ष ने मंदिर होने का दावा दोहराया

Bhojshala Dispute Hearing

हाइलाइट्स भोजशाला विवाद में एएसआई रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दो सप्ताह में आपत्तियां दाखिल करने के निर्देश दिए हिंदू पक्ष ने 1000 साल पहले सरस्वती मंदिर होने का दावा दोहराया अगली सुनवाई 16 मार्च को तय Bhojshala Dispute Hearing : मध्य प्रदेश। धार स्थित भोजशाला को लेकर चल रहे बहुचर्चित मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट को औपचारिक रूप से कोर्ट के रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया। अदालत ने स्पष्ट किया कि आगे की सुनवाई इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेगी। Religious Conversion Bhopal : भोपाल में धर्मांतरण और देह शोषण रैकेट का खुलासा ! दो बहनें गिरफ्तार, झुग्गी से लग्जरी विला तक का सफर… रिपोर्ट पहले से थी पक्षकारों के पास कोर्ट में बताया गया कि एएसआई की विस्तृत सर्वे रिपोर्ट 15 जुलाई 2024 को ही अदालत में पेश की जा चुकी थी और इसकी प्रतियां सभी पक्षकारों को उपलब्ध करा दी गई थीं। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से इस रिपोर्ट पर औपचारिक आपत्ति दर्ज नहीं की गई थी। आज की सुनवाई में अदालत ने इसे आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड का हिस्सा मान लिया, जिससे मामले की सुनवाई अब नए चरण में प्रवेश कर गई है। Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर दो सप्ताह में दावे और आपत्तियां दाखिल करने के निर्देश हाईकोर्ट ने सभी संबंधित पक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे दो सप्ताह के भीतर अपने-अपने दावे, आपत्तियां और सुझाव लिखित रूप में पेश करें। कोर्ट ने समयसीमा का पालन करने पर जोर दिया है, ताकि अगली सुनवाई में बिंदुवार बहस हो सके और मामले को आगे बढ़ाया जा सके। हिंदू पक्ष का बड़ा दावा सुनवाई के दौरान हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से कहा गया कि 2089 पन्नों की एएसआई सर्वे रिपोर्ट में ऐसे साक्ष्य दर्ज हैं, जो संकेत देते हैं कि करीब एक हजार साल पहले भोजशाला परिसर में मां सरस्वती का मंदिर था। इस दावे के सामने आने के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल हालांकि, इस दावे पर अन्य पक्षों की प्रतिक्रिया और आपत्तियां अभी सामने आना बाकी हैं, जो लिखित जवाब के रूप में अदालत में पेश की जाएंगी। अगली सुनवाई 16 मार्च को अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च तय की है। तब तक सभी पक्षों से लिखित जवाब आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसके बाद अदालत में विस्तृत बहस शुरू होगी। Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन भोजशाला विवाद लंबे समय से चर्चा में रहा है। एएसआई की रिपोर्ट को रिकॉर्ड में शामिल किए जाने के बाद अब इस मामले की सुनवाई निर्णायक दिशा में बढ़ती नजर आ रही है।

Religious Conversion Bhopal : भोपाल में धर्मांतरण और देह शोषण रैकेट का खुलासा ! दो बहनें गिरफ्तार, झुग्गी से लग्जरी विला तक का सफर…

crime

हाइलाइट्स भोपाल में धर्मांतरण और शोषण रैकेट का खुलासा दो सगी बहनें और एक आरोपी गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों से संपर्क के आरोप मोबाइल जांच में संदिग्ध चैट और ग्रुप मिले Religious Conversion Bhopal : भोपाल। राजधानी में धर्म परिवर्तन और युवतियों के शोषण से जुड़े एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अमरीन और आफरीन नाम की दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ चंदन यादव को भी पकड़ा गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर मामले का खुलासा तब हुआ जब भोपाल और छत्तीसगढ़ की दो युवतियां बाग सेवनिया थाने पहुंचीं और अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम चैट के जरिए हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। झुग्गी से आलीशान विला तक का सफर जांच में सामने आया है कि आरोपी बहनें पहले अब्बास नगर की झुग्गी में रहती थीं। बाद में वे आशिमा मॉल के पास स्थित सागर रॉयल विला में रहने लगीं और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने लगीं। पुलिस को शक है कि यह संपत्ति अवैध गतिविधियों से कमाई गई रकम से खड़ी की गई। Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल ऐसे फंसाया जाता था जाल में पीड़िताओं के अनुसार, गरीब परिवार की लड़कियों को पहले घर के काम के लिए रखा जाता था। उन्हें 10 हजार रुपए महीने देने का वादा किया जाता था। खाने-पीने और घूमने का लालच देकर विश्वास जीता जाता था। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर हाईप्रोफाइल पार्टियों में ले जाया जाता था। Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। दूसरी पीड़िता को काम के बहाने गुजरात और मुंबई ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाने का आरोप है। विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। मोबाइल से मिले अहम सुराग पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। शुरुआती जांच में संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और कई युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। Raisen news : दुकान से 3.70 लाख की चोरी का खुलासा ! बाप-बेटे गिरफ्तार फिलहाल तीन आरोपी गिरफ्तार हैं और बाकी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Bhopal Power Cut : भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती, 2 से 4 घंटे तक रहेगा असर

bhopal power cut

हाइलाइट्स भोपाल के 15 इलाकों में आज बिजली कटौती मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 से 4 घंटे तक सप्लाई प्रभावित गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, टीटी नगर, जवाहर चौक समेत कई क्षेत्र शामिल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर कटौती Bhopal Power Cut : भोपाल। राजधानी के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग समय पर 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है। Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बैरागढ़ चीचली मीनाखेड़ी सतगढ़ी अमराई गेहूंखेड़ा Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक दीपड़ी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एमएलए रेस्ट हाउस मालवीय नगर एमएलए क्वार्टर जवाहर चौक टीटी नगर गंगौत्री भवन प्रियदर्शनी Rajgarh news : छात्रावास में अव्यवस्था पर कार्रवाई,अधीक्षक पर भी एक्शन… बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती नियमित रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण की जा रही है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित समय के अनुसार जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल

cm yadav and rahul gandhi

हाइलाइट्स भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की  कैबिनेट बैठक राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का भोपाल दौरा दोपहर 2 बजे किसान महा चौपाल में किसानों से संवाद   Today’s Big News : भोपाल। राजधानी में आज राजनीतिक हलचल तेज रहने वाली है। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे किसान महा चौपाल में शामिल होंगे। दोनों कार्यक्रम आज ही आयोजित होने हैं। Today’s Big News : भोपाल में आज दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की कैबिनेट बैठक और राहुल गांधी की किसान चौपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम मुख्यमंत्री का दिन सुबह से व्यस्त रहेगा। सुबह 10 बजे विधानसभा में कैबिनेट बैठक होगी। 11 बजे वे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। दोपहर में वे भोपाल से उज्जैन के लिए रवाना होंगे और वहां “ग्रामीण डाक सम्मेलन” में भाग लेंगे। शाम को भोपाल लौटकर रेलवे स्टेशन पर भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे जवाहर चौक जाएंगे, जहां दोपहर 2 बजे किसान महा चौपाल में शामिल होंगे। करीब डेढ़ घंटे तक वे किसानों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। Raisen news : दुकान से 3.70 लाख की चोरी का खुलासा ! बाप-बेटे गिरफ्तार आज राजधानी में इन दोनों बड़े कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की खास व्यवस्था की है। शहर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार पर सवाल, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

protest

हाइलाइट्स मृत गायों के अंतिम संस्कार में 3,000 रुपये लेने का आरोप नगर निगम कार्यालय के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन गो-एंबुलेंस पिछले 3-4 महीनों से बंद होने का आरोप डिप्टी कमिश्नर ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन दोषियों को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग Nagar Nigam Jabalpur : जबलपुर।  जबलपुर में मृत गायों के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद गहरा गया है। गोसेवकों ने नगर निगम पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए निगम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मृत गायों के अंतिम संस्कार के नाम पर 3 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं, लेकिन उचित व्यवस्था नहीं की जा रही। Rajgarh news : छात्रावास में अव्यवस्था पर कार्रवाई,अधीक्षक पर भी एक्शन… अंतिम संस्कार के नाम पर वसूली का आरोप गोसेवकों का कहना है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी मृत गायों को उठाने और उनका अंतिम संस्कार करने के लिए तय राशि से अधिक पैसे मांग रहे हैं। आरोप है कि कई मामलों में पैसे लेने के बाद भी शवों को निर्धारित स्थल तक ले जाने के बजाय नालों और सुनसान जगहों पर फेंक दिया जाता है। Raisen news : दुकान से 3.70 लाख की चोरी का खुलासा ! बाप-बेटे गिरफ्तार प्रदर्शन के दौरान कुछ गोसेवकों ने मृत गायों के शव नगर निगम कार्यालय के सामने रखकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यदि जिम्मेदार अधिकारी समय पर कार्रवाई करते, तो उन्हें इस तरह सड़क पर उतरने की नौबत नहीं आती। गो-एंबुलेंस सेवा ठप होने का दावा प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन से चार महीनों से गो-एंबुलेंस सेवा बंद पड़ी है। इसके कारण घायल और मृत गायों को समय पर सहायता नहीं मिल पा रही। उनका कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वाहन नहीं पहुंचता, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। Fake passport racket : फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा ! अफगान नागरिकों ने जबलपुर के पते पर बनवाए दस्तावेज, 11 गिरफ्तार निगम प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। डिप्टी कमिश्नर ने पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Fake passport racket : फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा ! अफगान नागरिकों ने जबलपुर के पते पर बनवाए दस्तावेज, 11 गिरफ्तार फिलहाल इस मामले ने शहर में प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोसेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

Rajgarh news : छात्रावास में अव्यवस्था पर कार्रवाई,अधीक्षक पर भी एक्शन…

hostle news

हाइलाइट्स खिलचीपुर छात्रावास में बच्चों को भरपेट भोजन न मिलने की शिकायत पोहे में कीड़े निकलने पर जांच टीम ने बदली सामग्री सहायक संचालक ने मौके पर पहुंचकर बच्चों से की चर्चा रसोइया और चौकीदार को हटाने के निर्देश Rajgarh news : राजगढ़।  खिलचीपुर स्थित शासकीय बालक प्री-मैट्रिक विमुक्त जाति छात्रावास में अव्यवस्थाओं और बच्चों को भरपेट भोजन न मिलने की शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। राजगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर सहायक संचालक अर्जुन कुमार मालवीय सोमवार सुबह करीब 11 बजे छात्रावास पहुंचे और जांच की। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर संबंधित रसोइया और चौकीदार को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। Fake passport racket : फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा ! अफगान नागरिकों ने जबलपुर के पते पर बनवाए दस्तावेज, 11 गिरफ्तार बच्चों ने सुनाई परेशानी जांच के दौरान बच्चों ने भोजन की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर गंभीर शिकायतें कीं। उनका कहना था कि कई बार अधूरा या कम खाना दिया जाता है। कुछ बच्चों ने पोहे में कीड़े निकलने की भी शिकायत की। सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे। बच्चों ने बताया कि नए बिस्तर उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें पुराने और फटे गद्दों पर सुलाया जा रहा है। छत से पानी टपकने की समस्या भी बनी हुई है। छात्रावास में टीवी होने के बावजूद उसे चालू नहीं किया जाता। परीक्षा के समय इन समस्याओं ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। Vidisha crime news : सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, लटेरी में शिक्षिका को मिली जान से मारने की धमकी अधीक्षक ने दी सफाई छात्रावास अधीक्षक रामप्रसाद वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि निरीक्षण के बाद सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भोजन की बर्बादी रोकने के लिए मात्रा निर्धारित की गई थी। यदि कहीं कमी रही है तो उसे स्वीकार करते हुए सुधार का आश्वासन दिया गया। कीड़े वाला पोहा बदलवाया, नया भोजन कराया बच्चों की शिकायत पर सहायक संचालक ने तत्काल पोहे की सामग्री बदलवाई और नया नाश्ता तैयार कराया। दोपहर में बच्चों को पूरी-सब्जी का भरपेट भोजन कराया गया। Ladli Behna Yojana update : लाडली बहना योजना पर सदन में हंगामा, 3000 रुपए बढ़ोतरी पर सरकार का जवाब साथ ही छात्रावास में भोजन का मैन्यू बोर्ड प्रदर्शित करने और भवन की मरम्मत के लिए मकान मालिक को निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना ने छात्रावास प्रबंधन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा के समय बच्चों को बेहतर पोषण और सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है। अब देखना होगा कि प्रशासन की सख्ती से छात्रावास में स्थायी सुधार होता है या नहीं।

Raisen news : दुकान से 3.70 लाख की चोरी का खुलासा ! बाप-बेटे गिरफ्तार

raisen crime

हाइलाइट्स बेगमगंज में हार्डवेयर दुकान से 3.70 लाख की चोरी CCTV कैमरा ढककर और DVR निकालकर की गई वारदात पुलिस ने 15-20 फुटेज खंगालकर 8 घंटे में किया खुलासा बाप-बेटे गिरफ्तार, पूरी राशि बरामद Raisen news : रायसेन।  बेगमगंज में हार्डवेयर दुकान से हुई 3.70 लाख रुपए की चोरी का खुलासा पुलिस ने महज 8 घंटे में कर दिया। रायसेन जिले की बेगमगंज पुलिस ने इस मामले में चोरी को अंजाम देने वाले बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई राशि बरामद कर ली गई है। Fake passport racket : फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा ! अफगान नागरिकों ने जबलपुर के पते पर बनवाए दस्तावेज, 11 गिरफ्तार रात में दिया वारदात को अंजाम घटना 21-22 फरवरी की दरमियानी रात की है। घोषी मोहल्ला निवासी रितेश जैन ने पुलिस को बताया कि वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब उनके पिता दुकान पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा मिला और दराज में रखे 3 लाख 70 हजार रुपए गायब थे। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। Harda crime update : हरदा के खेत में संदिग्ध हालत में मिले दो युवक, पुलिस कर रही जांच 15-20 CCTV फुटेज खंगाले जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे 15 से 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल कुशवाहा (निवासी महादेवपुरा, थाना बेगमगंज) ने दुकान के पीछे से शटर खोलकर प्रवेश किया। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा और डीवीआर निकाल लिया, ताकि कोई सबूत न बचे। इसके बाद दराज में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया। Vidisha crime news : सोशल मीडिया दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग, लटेरी में शिक्षिका को मिली जान से मारने की धमकी पिता भी निकला सह-आरोपी मामले में पुलिस ने अनिल कुशवाहा के पिता गणेशराम कुशवाहा को भी सह-आरोपी बनाया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते चोरी का खुलासा कम समय में संभव हो सका। मामले में आगे की जांच जारी है।