Latest

MP Politics : BJP युवा मोर्चा और यूथ कांग्रेस की नई कार्यकारिणी अटकी, बड़े नेताओं के दबाव से एक महीने से ज्यादा देरी!

MP Politics

हाइलाइट्स

  • बीजेपी युवा मोर्चा और यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी अटकी
  • महीने भर से ज्यादा समय होने पर भी प्रदेश अध्यक्ष घोषित नहीं कर पा रहे टीम।
  • बड़े नेताओं के बीच अपने लोगों को एडजस्ट कराने का दबाव।

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में युवा विंग की सक्रियता बढ़ाने की बातें तो खूब होती हैं, लेकिन जब कार्यकारिणी बनाने की बारी आती है तो देरी हो जाती है। भाजपा युवा मोर्चा और यूथ कांग्रेस दोनों की प्रदेश स्तर की नई कार्यकारिणी एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी घोषित नहीं हो पाई है। बड़े नेताओं के बीच अपने करीबियों को जगह दिलाने का दबाव इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Yasin Machhli Bail Rejected : यासीन मछली की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला

क्या बोले बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने इस देरी पर कहा कि वरिष्ठ नेताओं से लगातार चर्चा चल रही है। जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि टीम बनाते समय सभी वर्गों, क्षेत्रों और समीकरणों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। युवा मोर्चा में नई ऊर्जा लाने के लिए संतुलित टीम बनाई जाएगी।

MP Politics : जीतू पटवारी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, एमपी में निवेश के दावों को बताया झूठा

कांग्रेस ने देरी पर कसा भाजपा पर तंज 

दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस देरी पर भाजपा पर तंज कसा। कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने कहा कि भाजपा में इन दिनों गुटबाजी काफी हावी है। इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष बनाने में मुश्किल हुई, जिला अध्यक्षों की कार्यकारिणी भी 6 से 8 महीने बाद आई। ऐसे में युवा मोर्चा की टीम जल्द कैसे बन सकती है?

वहीं यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक पद पर कई मजबूत दावेदार हैं। प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। जल्द ही एक बेहतर और मजबूत टीम सामने आएगी।

Bhopal Beef Smuggling : गौमांस तस्करी का बड़ा खुलासा, 26 टन मांस के ट्रक की सैंपल रिपोर्ट में पुष्टि

समीकरण साधने में लग रहा समय

यह देरी दोनों पार्टियों के लिए चुनौती बनी हुई है। युवा कार्यकर्ता नई जिम्मेदारियां लेने के लिए बेताब हैं, लेकिन ऊपरी स्तर पर समीकरण साधने में समय लग रहा है। भाजपा में जहां क्षेत्रीय और जातीय संतुलन की बात हो रही है, वहीं कांग्रेस में दावेदारों की संख्या ज्यादा होने से चयन प्रक्रिया लंबी चल रही है।

MP Politics : दिग्विजय सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय को कहा-“बहुत धन्यवाद कलाकार जी”, जानिये क्या है वजह?

दोनों पार्टियों के नेताओं ने जल्द टीम घोषित करने का भरोसा दिया है। अब देखना यह है कि कितने दिनों में नई कार्यकारिणी सामने आती है और उसमें कितना संतुलन दिखता है। मध्य प्रदेश की युवा राजनीति में यह देरी एक बड़ा मुद्दा बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *