Latest

Betul News : सारणी में शिवराज सिंह चौहान का फूंका था पुतला, 4 साल बाद 5 कांग्रेस नेताओं को मिली राहत

Betul Sarni congress leaders bail

Betul News : मध्य प्रदेश। बैतूल के सारणी में साल 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने के पुराने मामले में गिरफ्तार पांच कांग्रेसी नेताओं को शुक्रवार को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई। अदालत ने सभी को 20-20 हजार रुपए के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया।

यह पूरा मामला 2021 का है जब सारणी में बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका था।

गुस्साई पुलिस ने 13 कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं के खिलाफ सारणी थाने में आगजनी, बलवा और रास्ता रोकने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Betul News : दो बैंक किसानों को देगी 1 लाख से ज्यादा फसल बीमा राशि, ब्याज सहित करनी होगी भरपाई

लंबे समय तक आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए तो जेएमएफसी कोर्ट ने सभी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिए। इसके बाद सारणी पुलिस ने दिसंबर 2025 में विशेष अभियान चलाया।

1 दिसंबर को नगर पालिका सारणी के नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले को धरना स्थल से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अगले कुछ दिनों में विजय उपराले, बटेश्वर भारती, मोहम्मद इलियास और वसीम खान को आमला व पाथाखेड़ा से पकड़कर अदालत में पेश किया गया।

Leopard Sighted : अहमदपुर जंगल के चार गांवों में तेंदुए का खौफ! खेतों-स्कूल के पास घूमता दिखा

शुक्रवार को जिला न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। सभी पांचों आरोपियों की ओर से पैरवी करने वाले वकीलों ने कहा कि यह मामला पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से चलाया जा रहा है। अदालत ने सभी को 20-20 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी और आगे की तारीखों पर नियमित पेशी की हिदायत दी।

जमानत मिलते ही कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सारणी जल आवर्धन योजना में हुए कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे उनके धरना-प्रदर्शन को कुचलने के लिए यह पुराना केस फिर से खोल रही है।

MP Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो लोगों ने तड़पकर तोडा दम

पिंटिश नागले ने कहा, “लोगों की आवाज दबाने के लिए दमन की राजनीति की जा रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।” बाकी आठ आरोपी – किशोर चौहान, भूषण कांति, भोला कांति, राफे बक्स, नरेंद्र वाडिवा, भगवान जावरे, सीएम बेले आदि पर अभी भी वारंट बरकरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *