Latest

Road Accident Bhopal : गोविंदपुरा में डिस्पेंसरी के सामने गड्ढा बना ‘हादसा स्पॉट’, रोज गिर रहे लोग

road accident

हाइलाइट्स:

  • गोविंदपुरा में गड्ढा बना हादसों का कारण
  • एक दिन में 3 लोग घायल, युवक एम्स रेफर
  • मेट्रो निर्माण से सड़क हुई संकरी
  • शिकायत के बावजूद नहीं हुआ सुधार

 

Road Accident Bhopal : भोपाल।  भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने बना बड़ा गड्ढा अब लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। हालत यह है कि हादसे की जगह और अस्पताल के बीच सिर्फ एक गेट का फासला है लोग गिरते हैं और सीधे इलाज के लिए पहुंच जाते हैं।

शहर में सड़क की खराब स्थिति और गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, खासकर मेट्रो निर्माण वाले इलाकों में यह समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है।

Rape Survivor Case : ग्वालियर हाईकोर्ट का अहम फैसला, दुष्कर्म पीड़िता विधवा को गर्भपात की अनुमति

एक दिन में तीन लोग घायल

शनिवार को एक ही दिन में तीन लोग हादसे का शिकार होकर डिस्पेंसरी पहुंचे। इनमें 28 वर्षीय राजेंद्र यादव को सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद AIIMS Bhopal रेफर किया गया।

वहीं, पुरषोत्तम और नरेश नाम के दो अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

गड्ढे में फंसकर गिर रहे वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह गड्ढा पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से बना हुआ है। दोपहिया वाहन चालक इसमें फंसकर संतुलन खो देते हैं और गिर जाते हैं।

एक युवक गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सिलेंडर सहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट आई।

Anganwadi Workers Protest : आंगनवाड़ी न्याय पदयात्रा भोपाल में रोकी गई, छात्र नेता रामकुमार नागवंशी को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका

मेट्रो निर्माण से और बिगड़ी स्थिति

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा बैरिकेडिंग से बंद कर दिया गया है। इससे रास्ता संकरा हो गया है और बीच में बना गड्ढा और ज्यादा खतरनाक हो गया है।

ऐसी ही स्थिति शहर के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिली है, जहां अधूरी सड़कें और गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

रहवासियों ने कई बार इस समस्या की शिकायत संबंधित विभाग से की, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा लोग यहां गिरकर घायल हो चुके हैं।

डिस्पेंसरी स्टाफ का कहना है कि अब यह रोज की स्थिति बन गई है और लगातार घायल मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

National Flag Insult : सीहोर में तिरंगे का अपमान, सड़क पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर कुचलने का आरोप,तीन आरोपी हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *