Latest

Fire Incident Narmadapuram : नर्मदापुरम में ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, 3.5 लाख का सामान जलकर खाक

Fire Incident Narmadapuram

हाइलाइट्स

  • नर्मदापुरम में ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी आग
  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
  • आधे घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
  • 3 से 3.5 लाख रुपए का नुकसान

 

Fire Incident Narmadapuram : नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम के कुलामढ़ी रोड स्थित अनय ऑटो पार्ट्स दुकान में शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय दुकान मालिक शटर बंद कर लंच के लिए घर गए हुए थे, जिससे शुरुआत में किसी को आग का पता नहीं चल पाया।

National Flag Insult : सीहोर में तिरंगे का अपमान, सड़क पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर कुचलने का आरोप,तीन आरोपी हिरासत में

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान बंद होने के कारण अंदर आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

शटर से धुआं निकलते ही मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने शटर के कोने से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
जब टीम ने शटर खोला, तो अंदर से तेज लपटें बाहर निकलने लगीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

MP Police Bharti 2026 : एमपी में पुलिस बैंड भर्ती का बड़ा मौका, 679 आरक्षक पदों पर आवेदन शुरू, 8वीं-10वीं पास उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन

ऊपर बने घर में फैली दहशत

दुकान के ऊपर बने घर में रहने वाले लोग और आसपास के निवासी आग और धुएं के कारण घबरा गए। अचानक भड़की आग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गए।

आधे घंटे में आग पर काबू

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

दुकानदार के मुताबिक, इस आगजनी में करीब 3 से 3.5 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Raisen Krishi Mahotsav :11 से 13 अप्रैल तक रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’, आधुनिक खेती पर होगा फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *