हाइलाइट्स
- भोपाल में राहुल चेलानी से मोबाइल स्नैचिंग
- रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर वारदात
- बाइक सवार बदमाश फोन छीनकर फरार
- पुलिस CCTV से आरोपियों की तलाश में जुटी
Bollywood actor robbery case : भोपाल। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को अभिनेता राहुल चेलानी के साथ मोबाइल स्नैचिंग की घटना हुई।
कैब बुक करते समय हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, राहुल मुंबई से भोपाल लौटे थे और नर्मदापुरम जाने के लिए स्टेशन के बाहर कैब बुक कर रहे थे। इसी दौरान वे फोन पर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गए।
UCC Breaking News Today : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, UCC को बताया देश के लिए जरूरी
थाने में शिकायत, CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद राहुल ने हबीबगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
टीवी और फिल्मों में कर चुके हैं काम
नर्मदापुरम निवासी राहुल चेलानी कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके हैं। शूटिंग के चलते वे अक्सर मुंबई और भोपाल-नर्मदापुरम के बीच यात्रा करते रहते हैं।
नोटबंदी के दौरान भी रहे थे चर्चा में
राहुल चेलानी पहले नोटबंदी के समय भी सुर्खियों में आए थे। उस दौरान होशंगाबाद में उनके पास से 43.60 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद हुई थी। उन्होंने इसे अपनी मेहनत की कमाई बताया था, जिसके बाद मामला आयकर विभाग को सौंपा गया था।
Morena Murder : मुरैना में रेत माफिया का हमला, आरक्षक की मौत पर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे राहुल
राहुल चेलानी जल्द ही एक बड़े बजट की फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस भूमिका के लिए उनका चयन कई कलाकारों के ऑडिशन के बाद किया गया है।
राहुल के मुताबिक, इस किरदार के लिए वे भावुक हो गए थे और पिछले डेढ़ साल से उन्होंने अपनी दाढ़ी भी नहीं कटवाई है।
पवई लेक पर होगा भव्य म्यूजिकल शो
फिल्म का प्रदर्शन पवई लेक पर बनने जा रहे भव्य म्यूजिकल फाउंटेन शो में किया जाएगा। लगभग 180 मीटर चौड़े और 40 मीटर ऊंचे इस फाउंटेन में अत्याधुनिक साउंड, VFX और 49 फायर नोजल का इस्तेमाल किया जाएगा।
इतिहास की झलक भी दिखेगी फिल्म में
फिल्म में शिवाजी महाराज द्वारा तानाजी मालुसरे की शहादत पर कही गई प्रसिद्ध पंक्ति “गढ़ आला, पण सिंह गेला” को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा, जो 1670 में कोंढाणा किले की विजय के बाद कही गई थी।