हाइलाइट्स
- माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश का बड़ा फैसला
- 10वीं-12वीं में पूरक परीक्षा खत्म, ‘द्वितीय परीक्षा’ लागू
- 7 मई 2026 से शुरू होंगी परीक्षाएं
- फेल के साथ पास छात्र भी दे सकेंगे एग्जाम
- बेहतर अंक को ही अंतिम परिणाम में मिलेगी मान्यता
Board Exams 2026 : मध्य प्रदेश। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने इस साल से परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब पारंपरिक पूरक परीक्षा व्यवस्था को खत्म कर ‘द्वितीय परीक्षा’ लागू की गई है। इस नई व्यवस्था में फेल और पास दोनों तरह के छात्र शामिल हो सकेंगे।
Kisan Morcha : भोपाल में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेगी भाजपा
7 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
बोर्ड के अनुसार, ‘द्वितीय परीक्षा’ 7 मई 2026 से शुरू होगी।
- 12वीं (हायर सेकेंडरी): 7 मई से 25 मई 2026
- 10वीं (हाईस्कूल): 7 मई से 19 मई 2026
सभी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
अब पास छात्र भी सुधार सकेंगे रिजल्ट
नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब केवल फेल छात्र ही नहीं, बल्कि पास छात्र भी अपने अंक सुधारने के लिए किसी भी विषय की दोबारा परीक्षा दे सकेंगे।
वहीं, जो छात्र किसी विषय में फेल हैं, उनके लिए उस विषय की परीक्षा देना अनिवार्य होगा।
MP Breaking News : भोपाल में फिर धंसी सड़क, राजभवन के सामने VVIP इलाके में हुआ हादसा
बेहतर रिजल्ट को मिलेगी मान्यता
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा—दोनों में से जो भी बेहतर अंक होंगे, वही अंतिम परिणाम में मान्य किए जाएंगे। इससे छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारने का सीधा लाभ मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के 7 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से पूरी की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
Morena Murder : मुरैना में रेत माफिया का हमला, आरक्षक की मौत पर कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
छात्रों के लिए राहत भरा कदम
इस बदलाव को छात्रों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें फेल होने या कम अंक आने की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन का दूसरा मौका मिलेगा।