हाइलाइट्स
- भोपाल में मिसरोद में कॉलेज छात्रा के साथ चार साल तक शोषण, आरोपी गिरफ्तार
- आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर जबरन शादी की
- कमला नगर में शादी का झांसा देकर छात्रा का शोषण, आरोपी फरार
- पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की
Vidisha News : विदिशा में खेतों में आग का बड़ा खुलासा, शॉर्ट सर्किट नहीं, नरवाई जलाने से फैली आग
आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया।
मंगलवार रात पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है
नाबालिग अवस्था में शुरू हुआ शोषण
पुलिस के अनुसार, 2022 में जब पीड़िता नाबालिग थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसे धमकाकर शोषण करता रहा। आरोपी पेशे से कैटरिंग का काम करता है।
आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी उसे धमकाकर आर्य समाज मंदिर ले गया, जहां उसने जबरन शादी कर ली। इसके बाद वह छात्रा पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Kisan Morcha : भोपाल में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेगी भाजपा
कमला नगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
इसी तरह का एक और मामला कमला नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, 2019 में पीड़िता की मुलाकात मसर्रत नाम के युवक से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, जिसके बाद आरोपी ने उसे होटल ले जाकर दुष्कर्म किया।
आरोपी फरार, तलाश जारी
कमला नगर मामले में आरोपी ने बाद में शादी से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
दोनों मामलों में पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन