हाइलाइट्स
- भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उग्र प्रदर्शन
- कॉलेज के पास शराब दुकान को लेकर छात्रों का विरोध
- पॉलिटेक्निक चौराहे पर सड़क जाम, ट्रैफिक प्रभावित
- दुकान पर पथराव और बोर्ड फाड़ा, पुलिस से झड़प
- छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
ABVP Student Protest : भोपाल। भोपाल में कॉलेज के पास संचालित शराब दुकान के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जोरदार प्रदर्शन किया। एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और एसवी को-एड कॉलेज के पास शराब दुकान होने से नाराज छात्रों ने सड़क जाम कर दी।
पॉलिटेक्निक चौराहे पर ट्रैफिक जाम, भारी पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन के दौरान पॉलिटेक्निक चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम कर दिया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता गया।
शराब दुकान पर पथराव, बोर्ड फाड़ा
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान के बोर्ड पर चढ़कर उसे फाड़ दिया और पथराव भी किया। इस दौरान प्रशासनिक अमले और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
Kisan Morcha : भोपाल में गेहूं खरीदी के दौरान किसानों का तिलक लगाकर स्वागत करेगी भाजपा
नियमों के उल्लंघन का आरोप
एबीवीपी ने आरोप लगाया कि यह शराब दुकान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में संचालित हो रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। संगठन ने इसमें प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए।
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता
कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में हाल ही में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। शराब के नशे में लोग छात्राओं को परेशान करते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है।
पहले शांतिपूर्ण विरोध, अब उग्र आंदोलन
एबीवीपी का कहना है कि उन्होंने पहले कई बार ज्ञापन देकर शराब दुकान हटाने की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ा।
UCC Breaking News Today : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, UCC को बताया देश के लिए जरूरी
प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।