Latest

Bhopal Crime : भोपाल में बुजुर्ग महिला को चलती कार से फेंका, 22 घंटे बाद अस्पताल से हुई लापता

Bhopal Crime

हाइलाइट्स

  • लहारपुर ब्रिज के पास चलती कार से बुजुर्ग महिला को फेंका गया
  • सीने में स्टेप्लर पिन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
  • 22 घंटे बेहोश रहने के बाद अस्पताल से हुई लापता
  • CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, पहचान अब तक नहीं

 

Bhopal Crime : भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाग सेवनिया थाना क्षेत्र के लहारपुर ब्रिज के पास अज्ञात कार सवारों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, उसके सीने में स्टेप्लर की पिन चुभी हुई थीं और वह खून से लथपथ थी।

RGPV Student Protest : RGPV में कैंटीन बंद, टिफिन पर रोक से भड़के छात्र; देर रात तक प्रदर्शन

चश्मदीद ने देखी पूरी घटना

घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। एक स्थानीय महिला ने पूरी वारदात देखी और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने स्वयंसेवी संस्था ‘चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर’ को जानकारी दी।

संस्था और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य मोहन सोनी और पारस मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल महिला को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया।

Electricity Update : भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बाधित

बेहोशी में सिर्फ ‘सलकनपुर’ बोल रही थी महिला

महिला बेहोशी की हालत में अपना नाम या पता नहीं बता पा रही थी। वह केवल “सलकनपुर” शब्द ही बोल पा रही थी। उसके हाथ पर नाम गुदा हुआ मिला है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

22 घंटे बाद अस्पताल से लापता

मामले में नया मोड़ तब आया जब करीब 22 घंटे तक बेहोश रहने के बाद महिला अस्पताल से लापता हो गई। बाग सेवनिया थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।

Vidisha Mandi News : विदिशा मंडी में नीलामी बंद, किसानों का हंगामा; किसानों ने किया चक्काजाम

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। वहीं, महिला के लापता होने से मामला और अधिक गंभीर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *