हाइलाइट्स
- विदिशा के ग्यारसपुर क्षेत्र में मौसम का कहर
- बेर के आकार के ओले गिरने से फसलें बर्बाद
- गेहूं-चना की खड़ी फसलें जमीन पर गिरीं
- कच्चे मकानों और छतों को भी नुकसान
- ग्रामीणों ने मुआवजे और सर्वे की मांग की
Vidisha Rain Alert : विदिशा। विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ और आसपास के गांवों में शनिवार रात अचानक मौसम बदल गया। रात करीब 11 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ बेर के आकार के ओले गिरे, जिससे किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं।
खड़ी और कटी फसलें दोनों प्रभावित
तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण गेहूं और चने की खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गईं। वहीं, जिन किसानों की फसलें कटकर खलिहानों में रखी थीं, वे भी बारिश और ओलों से भीग गईं, जिससे उनकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
मकानों और छतों को भी पहुंचा नुकसान
आंधी का असर गांवों में रिहायशी इलाकों पर भी देखने को मिला। कई कच्चे मकानों के कबेलू उड़ गए, जबकि टीन और फाइबर की चादरें तेज हवा में उखड़कर दूर जा गिरीं। घरों की छतों पर रखा सामान भी बिखर गया।
Harda News : सर्पदंश से 3 साल की मासूम की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
4-5 गांव प्रभावित, मुआवजे की मांग
ग्रामीणों के अनुसार, हैदरगढ़ क्षेत्र के करीब 4 से 5 गांव इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।