हाइलाइट्स
- राजगढ़ में पुलिस का बड़ा अभियान
- 2 दिन में 25 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी
- 13 आरोपियों को कोर्ट से जेल भेजा गया
- कई आरोपी वर्षों से फरार, दूसरे राज्यों में छिपे थे
Rajgarh News : राजगढ़। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना पुलिस ने विशेष कोम्बिंग गश्त अभियान चलाकर लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ की। दो दिनों तक चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वर्षों से फरार थे आरोपी
थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती के अनुसार, कई आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी थे और वे वर्ष 2016 व 2018 से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए कुछ आरोपी अन्य राज्यों में जाकर मजदूरी करने लगे थे।
होटल में वेटर और बाहर मजदूरी कर रहे थे आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध शराब तस्करी के मामले में 2021 से फरार आरोपी ज्वाला प्रसाद कुल्लू-मनाली के एक होटल में वेटर का काम कर रहा था। वहीं मारपीट के मामले में फरार राकेश वर्मा राजस्थान में मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
Rajgarh Newborn Baby : झाड़ियों में मिला नवजात… बना मिसाल, 60 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ
13 आरोपियों को भेजा गया जेल
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 13 को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।