Latest

Vidisha News : विदिशा में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ी आस्था, दादाजी हनुमान मंदिर में अनोखा ‘सूर्य तिलक’ आकर्षण का केंद्र

Vidisha News

हाईलाइट्स

  • दादाजी हनुमान मंदिर में 30 फीट ऊंचाई से किया गया सूर्य तिलक
  • ‘अंजनी लोक’ थीम पर सजा मंदिर, रामायण के 32 प्रसंगों की झलक
  • हनुमान जयंती पर दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
  • ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, भक्तों के लिए विशेष इंतजाम

Vidisha News : विदिशा। जिले में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हनुमान मंदिरों में सुबह से ही ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Narmadapuram Road Accident : नर्मदापुरम में तेज रफ्तार कार का कहर, 4 बाइक को मारी टक्कर, राहगीर घायल

मंदिरों में विशेष अभिषेक, आकर्षक श्रृंगार और महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

दादाजी हनुमान मंदिर में ‘अंजनी लोक’ थीम

शहर के रंगई स्थित दादाजी मनोकामनापूर्ण सिद्ध हनुमान मंदिर में इस बार विशेष आकर्षण देखने को मिला। मंदिर को ‘अंजनी लोक’ की थीम पर सजाया गया, जहां भगवान हनुमान की बाल लीलाओं, पराक्रम और श्रीराम के प्रति उनकी भक्ति को जीवंत रूप में दर्शाया गया।

परिसर को रामायण के 32 प्रसंगों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था।

30 फीट ऊपर से हुआ ‘सूर्य तिलक’

इस बार मंदिर में अयोध्या की तर्ज पर एक अनोखा प्रयोग किया गया। बैंकॉक से मंगाए गए विशेष पेरिस्कोप की मदद से करीब 30 फीट ऊंचाई से सूर्य की किरणों को सीधे गर्भगृह में हनुमान जी के मस्तक पर केंद्रित किया गया, जिससे ‘सूर्य तिलक’ किया गया। इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।

Minor Kidnapping Betul : बैतूल में नाबालिग का अपहरण कर 1.5 लाख में बेचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

भंडारा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, हनुमान जयंती पर करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भक्तों के लिए दोपहर से देर रात तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गर्मी को देखते हुए परिसर में कारपेट, छाया और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किए। सुबह 5 बजे से विवेकानंद चौराहा से रंगई गणेश मंदिर तक का मार्ग पैदल यात्रियों के लिए आरक्षित किया गया।

भोपाल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अग्रवाल एकेडमी बाईपास से डायवर्ट किया गया, जबकि अन्य मार्गों के लिए भी वैकल्पिक रूट तय किए गए।

RTE Lottery 2026 : आज खुलेगी RTE लॉटरी, 1.22 लाख सीटों पर होगा एडमिशन, SMS से मिलेगी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *