Latest

RTE Lottery 2026 : आज खुलेगी RTE लॉटरी, 1.22 लाख सीटों पर होगा एडमिशन, SMS से मिलेगी जानकारी

RTE Lottery 2026

हाईलाइट्स

  • आज दोपहर 2 बजे RTE लॉटरी होगी जारी
  • 1.78 लाख बच्चों के आवेदन, 1.22 लाख सीटों पर एडमिशन
  • यूट्यूब पर लाइव प्रसारण, SMS से मिलेगी सूचना
  • 3 से 15 अप्रैल तक स्कूल में जाकर पूरा करना होगा एडमिशन प्रोसेस

RTE Lottery 2026 : भोपाल। शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत प्रदेश में निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए आज दोपहर 2 बजे ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। इस प्रक्रिया में करीब 1 लाख 78 हजार 714 पात्र बच्चों को शामिल किया गया है।

Congress MLA Rajendra Bharti: तिहाड़ जेल में बंद विधायक राजेंद्र भारती ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं, आज कोर्ट सुनाएगा सजा

1.22 लाख सीटों पर मिलेगा एडमिशन

इस लॉटरी के जरिए प्रदेश के लगभग 22 हजार निजी स्कूलों की 1 लाख 22 हजार 551 सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। सीटों का आवंटन पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित इस लॉटरी का सीधा प्रसारण उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, ताकि अभिभावक पूरी प्रक्रिया को लाइव देख सकें और पारदर्शिता बनी रहे।

Bhopal Metro updates : भोपाल मेट्रो का नया शेड्यूल जारी, जानें 3 अप्रैल से बदलने वाली टाइमिंग

रिजल्ट के बाद तुरंत मिलेगी जानकारी

लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभिभावक आरटीई पोर्टल पर लॉगिन कर अपने बच्चे को आवंटित स्कूल की जानकारी देख सकेंगे। साथ ही आवंटन पत्र डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी स्कूल अलॉटमेंट की सूचना भेजी जाएगी।

EWS/DG वर्ग के लिए 25% सीटें आरक्षित

RTE अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) के बच्चों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती हैं। इन सीटों पर चयनित बच्चों को कक्षा 8 तक पूरी तरह नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है।

Rain Alert MP : मध्य प्रदेश में आज फिर बारिश का अलर्ट, 30 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

3 से 15 अप्रैल तक एडमिशन प्रक्रिया

लॉटरी में चयनित बच्चों के अभिभावकों को 3 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच संबंधित स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर स्कूल में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया

अधिकारियों के अनुसार, आवेदन से लेकर स्कूल आवंटन तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से की जा रही है, जिससे गड़बड़ी की संभावना कम होती है और पात्र बच्चों को निष्पक्ष रूप से लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *