Latest

Minor Kidnapping Betul : बैतूल में नाबालिग का अपहरण कर 1.5 लाख में बेचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Minor Kidnapping Betul

हाईलाइट्स

  • 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर महाराष्ट्र ले जाया गया
  • 1.5 लाख रुपये में बेचने का पुलिस ने किया खुलासा
  • तीन आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
  • पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Minor Kidnapping Betul : बैतूल। जिले में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और उसे बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

Sehore News : सीहोर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता

नवंबर में लापता हुई थी बालिका

मोहदा थाना क्षेत्र में 4 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे बालिका अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि उसे किसी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

महाराष्ट्र ले जाकर रखा गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सागर दशपुरे बालिका को अपने साथ महाराष्ट्र ले गया था।

Chhind Dham Raisen : छींद धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर लाखों भक्त, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 मार्च 2026 को बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

1.5 लाख रुपये में सौदे का खुलासा

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ने बालिका को 1 लाख 50 हजार रुपये में बेच दिया था। इस मामले में शामिल अन्य आरोपी धर्मू (निवासी हरदा) और सुनील पटेल (निवासी अमरावती) को 1 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया।

एक आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार इस मामले में शिवप्रसाद यादव (निवासी पिपरिया) अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Congress MLA Rajendra Bharti: तिहाड़ जेल में बंद विधायक राजेंद्र भारती ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं, आज कोर्ट सुनाएगा सजा

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गुमशुदगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *