Latest

Student Harassment update : सीहोर में छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत न होने पर की नस काटने की कोशिश

Student Harassment update

हाइलाइट्स

  • छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत न होने से की नस काटने की कोशिश
  • प्रोफेसर रामविकास प्रजापति पर आरोप
  • प्राचार्य और अन्य प्रोफेसरों पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप
  • पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की

 

 Student Harassment update : सीहोर।  सीहोर के शासकीय गर्ल्स कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की एक छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर बुधवार रात अपनी कलाई की नस काट ली।

MP Police News : प्रमोशन रोक से मध्यप्रदेश पुलिसकर्मियों में नाराजगी, 2015 बैच के अफसरों ने DGP से कार्रवाई की मांग की

छात्रा को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल सीहोर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्रा का आरोप, प्रोफेसर पर छेड़छाड़

छात्रा का आरोप है कि 10 मार्च को कॉलेज के प्रोफेसर रामविकास प्रजापति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण छात्रा मानसिक रूप से आहत हुई।

प्राचार्य पर रफा-दफा करने का आरोप

छात्रा ने बताया कि उसने और उसकी मां ने घटना की शिकायत कॉलेज की प्राचार्य मंजरी अग्निहोत्री से की। आरोप है कि प्राचार्य और अन्य प्रोफेसरों ने मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया और प्रोफेसर से माफी मंगवाकर मामले को शांत करने की कोशिश की।

MP Weather News : मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 27 से 29 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट

अफवाह फैली, छात्रा ने किया खंडन

कॉलेज में यह अफवाह भी फैली कि छात्रा की मां ने प्रोफेसर से 5 लाख रुपए लिए हैं। छात्रा ने इसका खंडन किया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा, शिकायत के बाद से प्राचार्य और दो अन्य प्रोफेसर द्वारा धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस में शिकायत दर्ज

छात्रा ने 23 मार्च को पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कॉलेज में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने से आहत होकर बुधवार रात उसने अपनी कलाई की नस काटने का प्रयास किया।

Road Accident MP : भोपाल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर, कार सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *