Latest

MP Board Results Harda : हरदा में 5वीं और 8वीं के परिणामों में सुधार, ए+ और ए ग्रेड पाने वाले छात्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी

MP Board Results Harda

हाइलाइट्स

  • हरदा में 5वीं और 8वीं दोनों के परिणामों में पिछले सत्र से सुधार
  • 5वीं में 96.73% और 8वीं में 96.76% छात्र हुए उत्तीर्ण
  • ए+ और ए ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी
  • डीपीसी के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता में दिख रहा सकारात्मक बदलाव

 

MP Board Results Harda : हरदा। जिले में कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों के परीक्षा परिणामों में पिछले सत्र की तुलना में सुधार दर्ज किया गया है। इस बार न केवल उत्तीर्ण प्रतिशत बढ़ा है, बल्कि ए+ और ए ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Harda Suicide Case : हरदा में 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस , परिजनों में शोक

जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) बलवंत पटेल के अनुसार विभागीय आंकड़े शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का संकेत दे रहे हैं।

कक्षा 5वीं के परिणाम में हल्की बढ़ोतरी

कक्षा 5वीं का परिणाम इस वर्ष 96.73 प्रतिशत रहा, जो पिछले सत्र के 96.59 प्रतिशत से 0.14 प्रतिशत अधिक है। कुल 8,956 नामांकित छात्रों में से 8,796 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 8,508 छात्र सफल रहे। इनमें से 2,415 विद्यार्थियों ने ए+ और ए ग्रेड हासिल किए, जो कुल का 27.46 प्रतिशत है।

कक्षा 8वीं के परिणाम में उल्लेखनीय सुधार

कक्षा 8वीं के परिणामों में इस वर्ष 2.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सत्र के 94.12 प्रतिशत की तुलना में इस बार परिणाम 96.76 प्रतिशत रहा।

Raisen Protest : सिलेंडर को माला पहनाकर गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

कुल 8,781 नामांकित छात्रों में से 8,521 परीक्षा में शामिल हुए और 8,245 छात्र उत्तीर्ण हुए। इनमें से 3,110 छात्रों ने ए+ और ए ग्रेड प्राप्त किया, जो 36.50 प्रतिशत है।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के संकेत

आंकड़ों के अनुसार कक्षा 5वीं में 0.14 प्रतिशत और कक्षा 8वीं में 2.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह सुधार शिक्षकों की मेहनत, बेहतर मूल्यांकन प्रणाली और छात्रों के अनुशासित प्रयासों का परिणाम है।

विशेष रूप से कक्षा 8वीं के परिणामों में आई बढ़ोतरी को शिक्षा गुणवत्ता में सुधार का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

petrol diesel stock : भोपाल में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों के बीच कलेक्टर की लोगो से अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *