हाइलाइट्स
- हरदा के नयनतारा कॉम्प्लेक्स में 21 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
- काम-धंधा न चलने और तनाव को संभावित कारण माना जा रहा है
- पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की
- इकलौते बेटे की मौत के बाद मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Harda Suicide Case : हरदा। जिले में मंगलवार शाम एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के घंटाघर के पास स्थित नयनतारा कॉम्प्लेक्स की है। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Raisen Protest : सिलेंडर को माला पहनाकर गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
‘मृतक की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संजय पिता संतोष गोस्वामी (21) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खंडवा जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम सहजला का निवासी था और हरदा में नयनतारा कॉम्प्लेक्स में अपनी मां और बहन के साथ किराए से रहता था। उसके पिता का निधन कुछ साल पहले हो चुका था।
घटना के समय अकेला था युवक
जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले उसकी मां को माइनर अटैक आने के बाद वह अपनी बेटी के साथ मायके (ग्राम कनारदा) चली गई थीं। इस दौरान संजय कमरे में अकेला रह रहा था। मंगलवार शाम करीब चार बजे उसने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Student Harassment Case : सीहोर गर्ल्स कॉलेज में छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप
देर तक दरवाजा न खुलने पर सामने आया मामला
जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर वह फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
काम-धंधा नहीं चलने से था परेशान
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, संजय किसी काम-धंधे में लगा हुआ था, लेकिन काम ठीक से न चल पाने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से परेशान और तनाव में था।
MP Board result 2026 : MP बोर्ड , आज जारी होगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट, 23 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
उसकी मां ने भी पहले उसी कॉम्प्लेक्स में कपड़े की दुकान खोली थी, जो बाद में बंद हो गई थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।
मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद मां की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।