Latest

Bhopal power cut today : भोपाल में बिजली कटौती जारी, मेंटेनेंस कार्य के चलते 40 इलाकों में 4 से 6 घंटे बाधित रहेगी सप्लाई

Bhopal power cut today

हाइलाइट्स

  • भोपाल के करीब 40 इलाकों में बिजली कटौती जारी
  • मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई बाधित
  • अलग-अलग समय पर 4 से 6 घंटे तक कटौती
  • बिजली कंपनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की

 

Bhopal power cut today : भोपाल।   भोपाल में बिजली मेंटेनेंस कार्यों के चलते विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है।

बिजली कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार राजधानी के करीब 40 इलाकों में अलग-अलग समय पर 4 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मेंटेनेंस कार्य के चलते कटौती

बिजली कंपनी ने बताया कि यह कटौती आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्यों के कारण की जा रही है, ताकि आगे बिजली आपूर्ति को अधिक सुचारु और स्थिर बनाया जा सके। अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार सप्लाई रोकी जाएगी।

सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

फतेहगढ़, सदर मंजिल, मालीपुरा, इमामी गेट चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Nagar Nigam budget 2026 : भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय ने चौथी बार रखा प्रस्ताव; टैक्स और अधूरे वादों पर विपक्ष का हंगामा

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक

सर्वधर्म सी सेक्टर, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन एवं आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

किलनदेव टॉवर एवं आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

लेक पर्ल गार्डन, आदित्य एवेन्यू, गार्डन स्टेट, सुविधा विहार, सूरज नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

रामेश्वरम फेस-बी, सिल्वर स्टेट, नंद गांव, गायत्री विहार फेस-3, ऋषिकेश विहार, मीनाक्षी प्लानेट, आदि परिसर फेस-2, कादंबरी, गुलाबी नगर, प्रियदर्शनी, आशिमा रॉयल सिटी, लैंड मार्क, अमृत होम्स एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Shakti Kendra Bhopal : भोपाल में ‘शक्ति केन्द्र’ की शुरुआत, महिलाओं को एक ही जगह मिलेगा संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान

अन्य प्रभावित क्षेत्र

पी एंड टी कॉलोनी, मेट्रोलॉजिकल कॉलोनी, निराला नगर, द्वारकापुरी, एकता मार्केट, संजय कॉम्पलेक्स, सीआई होम्स, हर्षवर्धन नगर एवं आसपास के इलाकों में भी निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

निवासियों को सलाह

बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले से ही निपटा लें और निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था रखें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Ujjain chemical factory workers : उज्जैन केमिकल फैक्ट्री में बड़ा खुलासा, 30+ कर्मचारियों की सुनने की क्षमता 70–80% तक प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *