Latest

MP Weather Update: 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, पहले बढ़ेगी गर्मी फिर बारिश का अलर्ट

MP Weather Update

हाइलाइट्स

  • अगले 2-3 दिन तापमान 3-5°C बढ़ेगा, गर्मी तेज होगी
  • 26 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव, मौसम बदलेगा
  • 20+ जिलों में बारिश और बादल का असर
  • ओले-बारिश से फसलों को पहले ही नुकसान

 

MP Weather Update: भोपाल।  मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मार्च के आखिरी हफ्ते में पहले तेज गर्मी पड़ेगी और इसके बाद 26 मार्च से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

3 दिन बढ़ेगी गर्मी, फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 26 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देगा।

इस सिस्टम का प्रभाव खासतौर पर जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में देखने को मिल सकता है।

MP MSP wheat : एमपी में 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी, बोनस के साथ किसानों को मिलेगा बेहतर दाम

अभी गर्मी का असर, पारा 37 डिग्री के पार

पिछले दिनों ओले-बारिश का दौर थमने के बाद प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। रविवार को अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

  • नर्मदापुरम: 37.7°C (सबसे गर्म)
  • रायसेन: 37.6°C
  • रतलाम: 37.2°C
  • इंदौर: 33.3°C
  • भोपाल: 33°C
  • उज्जैन: 34°C

मौसम साफ रहने से दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार

हाल ही में 45 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

18 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के 45 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखा गया। इनमें से 17 जिलों में ओले गिरे, जिससे गेहूं, केला और पपीता जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा।

किसानों ने अब नुकसान के बाद मुआवजे की मांग भी शुरू कर दी है।

Jitu Patwari Breaking : भोपाल में ईद पर सियासी तकरार, नमाजियों पर फूल बरसाने को लेकर बयानबाजी तेज

फरवरी-मार्च में बार-बार बदला मौसम

इस साल फरवरी और मार्च में मौसम बार-बार बदला है।

  • फरवरी में 4 बार ओले और बारिश
  • मार्च में अब तक 3 बार मौसम बदला

इससे फसलों पर भी असर पड़ा और मौसम का पैटर्न अस्थिर बना रहा।

Lawrence Bishnoi gang : एमपी में गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की रंगदारी की मांग

अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल और मई में प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। कई संभागों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

खासतौर पर ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग ज्यादा प्रभावित रहेंगे।

बड़े शहरों में मार्च का ट्रेंड

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में मार्च के दौरान मौसम का मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिलता है

  • भोपाल: गर्मी के साथ हल्की बारिश
  • इंदौर: तापमान 40°C के पार तक जाता है
  • ग्वालियर: गर्मी, ठंड और बारिश तीनों का असर
  • जबलपुर: रातें ठंडी, दिन में गर्मी
  • उज्जैन: दिन गर्म, बीच-बीच में बारिश

Narmadapuram Crime Update : नर्मदापुरम में साइबर फ्रॉड के 40 केस लंबित, SP की सख्ती, थानों को सुधार के निर्देश

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 26 मार्च से एक्टिव होने वाला सिस्टम बहुत ज्यादा मजबूत नहीं होगा, लेकिन इससे कुछ जिलों में बारिश और बादल छाने की स्थिति बन सकती है।

फिलहाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। अगले कुछ दिन गर्मी बढ़ेगी, लेकिन इसके बाद बारिश से राहत मिल सकती है। हालांकि, अप्रैल-मई में गर्मी फिर से अपने चरम पर पहुंच सकती है।

MP weather alert update : MP में मौसम का कहर, 42 जिलों में ओले-बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *