Latest

Bhopal protest news : भोपाल में गौकशी का मामला, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, ट्रैफिक प्रभावित

हाइलाइट्स

  • काली मंदिर क्षेत्र में बोरी में मिले गौवंश अवशेष से हड़कंप
  • छोटे तालाब किनारे फेंकी गई संदिग्ध बोरी, मौके पर भीड़ जुटी
  • जय भवानी संगठन ने किया चक्का जाम, सड़क पर प्रदर्शन
  • पुलिस ने संभाली स्थिति, अफवाहों से बचने की अपील

 

Bhopal protest news : भोपाल। राजधानी भोपाल में उस समय सनसनी फैल गई जब काली मंदिर के पास एक बोरी में गौवंश के अवशेष मिलने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

MP cabinet meeting : भोपाल में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बताया जा रहा है कि यह बोरी छोटा तालाब के किनारे फेंकी गई थी। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और संगठनों में आक्रोश बढ़ गया।

विरोध में सड़क पर उतरे संगठन

घटना के विरोध में जय भवानी संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

प्रदर्शन के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन को मौके पर अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार

पुलिस ने संभाली स्थिति

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और लोगों को शांत रहने की अपील की। एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LPG crisis bhopal : भोपाल में LPG संकट जारी, 10 दिन से कमर्शियल सिलेंडर नहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *