Latest

Sehore accident : सीहोर में तेज रफ्तार टीयूवी पलटी, 4-5 छात्र घायल, टायर फटने की आशंका

Sehore accident

हाइलाइट्स

  • भोपाल-इंदौर हाईवे पर हुआ हादसा
  • टीयूवी वाहन अनियंत्रित होकर पलटा
  • 4-5 छात्र घायल, अस्पताल में भर्ती
  • टायर फटने की जताई जा रही आशंका

Sehore accident : सीहोर। भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार टीयूवी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसा सीहोर और आष्टा के बीच ग्राम भाड़ा खेड़ी जोड़ के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ, जिसमें 4 से 5 लोग घायल हो गए।

Narmadapuram Crime Update : नर्मदापुरम में साइबर फ्रॉड के 40 केस लंबित, SP की सख्ती, थानों को सुधार के निर्देश

कॉलेज जा रहे थे छात्र

जानकारी के मुताबिक, वाहन में एक निजी कॉलेज के छात्र सवार थे, जो सुबह कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई।

टायर फटने की आशंका

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, टायर फटने की वजह से वाहन अनियंत्रित हुआ और हादसा हुआ।

MP weather alert update : MP में मौसम का कहर, 42 जिलों में ओले-बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *