हाइलाइट्स
- जिले में 40 साइबर फ्रॉड मामले अब भी लंबित
- SP ने समीक्षा कर थानों को सख्त निर्देश दिए
- 1.68 करोड़ ठगी केस में न आरोपी, न रिकवरी
- कोतवाली और माखननगर में सबसे ज्यादा केस
Narmadapuram Crime Update : नर्मदापुरम। जिले में साइबर फ्रॉड के मामलों का निराकरण धीमा पड़ा हुआ है। वर्तमान में 40 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें कोतवाली और माखननगर थाने सबसे आगे हैं।
MP weather alert update : MP में मौसम का कहर, 42 जिलों में ओले-बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी
इस स्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी सांई कृष्णा थोटा ने समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द मामलों के निराकरण और परफॉर्मेंस सुधारने के निर्देश दिए हैं।
डेढ़ साल बाद भी 1.68 करोड़ की ठगी में न आरोपी, न रिकवरी
जिले के लंबित मामलों में सबसे बड़ा मामला देहात थाने में दर्ज एलआईसी अधिकारी से 1.68 करोड़ रुपए की ठगी का है।
इस मामले में डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद
- न रकम बरामद हो सकी है
- न ही कोई आरोपी गिरफ्तार किया जा सका है
Raisen news : रायसेन में चैती चांद और अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर निकली शोभायात्रा और बाइक रैली
हर केस की अलग-अलग समीक्षा
एसपी ने सभी 40 प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा की।
थाना प्रभारियों और एसडीओपी से लंबित मामलों के कारण पूछे गए और निर्देश दिए गए कि अगली बैठक तक प्रगति स्पष्ट नजर आनी चाहिए।
कुछ मामलों में सफलता, लेकिन औसत कम
हालांकि पुलिस ने कुछ मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करने और राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है, लेकिन कुल लंबित मामलों की तुलना में यह प्रदर्शन काफी कम माना जा रहा है।
Sehore accident : सीहोर में चलती पिकअप में लगी आग, श्यामपुर ब्रिज पर मचा हड़कंप
एएसपी का बयान
एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि एसपी द्वारा सभी लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई है।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों में कार्रवाई अपेक्षित है, उस पर तेजी से काम किया जाएगा, जिससे निराकरण में सुधार देखने को मिलेगा।
इन थानों में सबसे ज्यादा केस लंबित
जिले में थानों के अनुसार लंबित साइबर फ्रॉड प्रकरण इस प्रकार हैं:
- कोतवाली: 8
- माखननगर: 8
- इटारसी: 5
- स्टेशन रोड पिपरिया: 4
- देहात थाना: 4
- शिवपुर: 3
- सिवनीमालवा: 3
- गुर्रा: 2
- पथरौटा: 2
- सोहागपुर: 2
- डोलरिया: 1