Latest

Harda accident news : हरदा में लिफ्ट का तार टूटने से, ट्रॉली नीचे गिरी महिला गंभीर रूप से घायल

Harda news

हाइलाइट्स

  • केंद्रीय विद्यालय निर्माण स्थल पर हुआ हादसा
  • लिफ्ट का तार टूटने से ट्रॉली नीचे गिरी
  • मजदूरी कर रही युवती गंभीर रूप से घायल
  • कमर में चोट, अस्पताल में इलाज जारी

 

Harda accident news : हरदा। जिले में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय की बिल्डिंग में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रेत ढोने वाली लिफ्ट की ट्रॉली का तार अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली नीचे गिरकर एक युवती पर आ गिरी।

Lawrence Bishnoi gang : एमपी में गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की रंगदारी की मांग

हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मजदूरी के दौरान हुआ हादसा

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अबगांवखुर्द के पास की है। घायल युवती की पहचान 22 वर्षीय आना बाई ओझा के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थीं।

परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे आना बाई लिफ्ट के माध्यम से रेत ऊपर भेजने का काम कर रही थीं। रेत खाली करने के बाद जब लिफ्ट नीचे आ रही थी, तभी अचानक उसका तार टूट गया और ट्रॉली सीधे नीचे गिर गई।

Bhopal Illegal colonies : भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, अब हर शुक्रवार होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

कमर में गंभीर चोट, जांच जारी

हादसे में ट्रॉली नीचे खड़ी आना बाई के ऊपर गिर गई, जिससे उन्हें कमर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों के अनुसार, एक्स-रे और सिटी स्कैन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अंदरूनी चोट या फ्रैक्चर की स्थिति क्या है।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर

घायल युवती की मां पार्वती ओझा ने बताया कि पूरा परिवार मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। आना बाई शादीशुदा हैं और उनकी दो बेटियां हैं। पति से विवाद के चलते वह पिछले चार महीनों से मायके में रहकर काम कर रही थीं।

Jitu Patwari Breaking : भोपाल में ईद पर सियासी तकरार, नमाजियों पर फूल बरसाने को लेकर बयानबाजी तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *