Latest

Bhopal Robbery case: भोपाल में झपटमारी, चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल लूटा, आरोपी फरार

Bhopal Robbery case

हाइलाइट्स

  • चेतक ब्रिज के पास छात्र से मोबाइल झपटा
  • एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
  • 30 हजार रुपए का मोबाइल लेकर आरोपी फरार
  • सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही जांच

Bhopal Robbery case: भोपाल। राजधानी में झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के चेतक ब्रिज के पास का है, जहां एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने एक इंजीनियरिंग छात्र के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Harda accident news : हरदा में लिफ्ट का तार टूटने से, ट्रॉली नीचे गिरी महिला गंभीर रूप से घायल

फोन पर बात करते समय वारदात

पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय मधुर तिवारी कस्तूरबा नगर में किराए से रहते हैं और एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपने दोस्त के साथ चेतक ब्रिज से गौतम नगर की ओर पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान मधुर फोन पर बात कर रहे थे। जैसे ही वे ब्रिज की ढलान पर पहुंचे, पीछे से सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार दो युवक आए और अचानक झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया।

Jitu Patwari Breaking : भोपाल में ईद पर सियासी तकरार, नमाजियों पर फूल बरसाने को लेकर बयानबाजी तेज

पीछा करने की कोशिश, लेकिन नहीं मिले आरोपी

घटना के तुरंत बाद मधुर और उनके दोस्त ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में भाग निकले। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने गोविंदपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बिना नंबर की एक्टिवा, CCTV खंगाल रही पुलिस

गोविंदपुरा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ झपटमारी का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार थे, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Lawrence Bishnoi gang : एमपी में गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार, तीन शहरों के व्यापारियों को धमकी, करोड़ों की रंगदारी की मांग

30 हजार का मोबाइल लूटकर फरार

पीड़ित के अनुसार लूटा गया मोबाइल करीब 30 हजार रुपए का था। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

राजधानी में लगातार सामने आ रही झपटमारी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। खासकर रात के समय सुनसान इलाकों में पैदल चलने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *