Latest

Sehore accident : सीहोर में चलती पिकअप में लगी आग, श्यामपुर ब्रिज पर मचा हड़कंप

Sehore fire incident

हाइलाइट्स

  • चलती पिकअप में अचानक लगी आग

  • श्यामपुर ब्रिज पर मचा हड़कंप

  • तकनीकी खराबी की आशंका

  • कोई जनहानि नहीं

Sehore accident : सीहोर। जिले में भोपाल-राजगढ़ मार्ग पर स्थित श्यामपुर ब्रिज पर एक पिकअप वाहन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है, जिसमें वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

Bhopal rape case : भोपाल में महिला गार्ड से दुष्कर्म, समधी पर शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप

चलते वाहन में अचानक लगी आग

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन श्यामपुर ब्रिज से गुजर रहा था, तभी उसमें अचानक आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया।

दमकल को दी गई सूचना

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। आग तेजी से फैल गई और कुछ ही समय में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। दूर से उठता धुआं भी देखा गया।

Vidisha protest news : विदिशा में ऑटो चालक का अनोखा विरोध, मारपीट के आरोप पर मुंडवाया सिर

तकनीकी खराबी की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी (फॉल्ट) मानी जा रही है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

एसडीओपी पूजा शर्मा के अनुसार, वाहन को सड़क किनारे खड़ा करवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *