Latest

MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह

MP suicide rate 2026

हाइलाइट्स

  • 2022 से अब तक 56 हजार+ आत्महत्याएं

  • 5 हजार+ मामलों में नशा वजह

  • 4 हजार मौतें कर्ज के दबाव से

  • डिजिटल लत बन रही नया खतरा

MP suicide rate 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते आत्महत्या के मामलों ने एक गंभीर सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य संकट की ओर इशारा किया है। राज्य में आनंद विभाग होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अवसाद का शिकार हो रहे हैं।

Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा

आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से अब तक प्रदेश में 56 हजार से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है, जो चिंता का विषय है।

world suicide prevention day today

विशेषज्ञों के अनुसार, इन घटनाओं के पीछे नशे की लत, आर्थिक तंगी, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और नींद की कमी प्रमुख कारण बनकर सामने आए हैं। पिछले तीन वर्षों में ही 5 हजार से ज्यादा मामलों में नशा एक बड़ी वजह रहा है। मनोचिकित्सकों का मानना है कि लगातार बढ़ता तनाव और अपर्याप्त नींद लोगों को धीरे-धीरे अवसाद की ओर धकेल रही है।

Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत

कर्ज, आर्थिक दबाव और रिश्तों में तनाव भी जिम्मेदार

पिछले वर्षों में करीब 4 हजार लोगों ने कर्ज और आर्थिक दबाव के चलते अपनी जान गंवाई। यह स्थिति राज्य में बढ़ते आर्थिक तनाव और सामाजिक दबाव को दर्शाती है।

इसके अलावा:

  • 16% मामलों में पारिवारिक कलह

  • 14% में अवसाद

  • 11% में लंबी बीमारी

  • 9% में नशे की लत

  • 7% में आर्थिक तंगी और कर्ज

जैसे कारण सामने आए हैं।

Suicide Prevention Day: आत्महत्या से जुड़े सात सवालों के जवाब - BBC News  हिंदी

सीनियर साइकैट्रिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी के अनुसार, संयुक्त परिवारों का टूटना, एकल परिवारों का बढ़ना, कम नींद और बदलती जीवनशैली भी अवसाद और आत्महत्या के जोखिम को बढ़ा रहे हैं।

Gangaur festival Harda : हरदा में गणगौर महोत्सव में परिवार की 15 साल पुरानी परंपरा बनी पहचान, भजन-नृत्य से बांधा समा

डिप्रेशन का एक उभरता कारण डिजिटल डिपेंडेंसी भी है।
करीब 2.2% मामलों (1200 से ज्यादा) में मोबाइल, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया की लत को जिम्मेदार पाया गया है।

यह समस्या अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सागर, मुरैना और हरदा जैसे छोटे शहरों में भी तेजी से बढ़ रही है।

भौगोलिक रूप से सागर, भोपाल, खरगोन, धार और ग्वालियर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह संकट पूरे प्रदेश में फैल चुका है।

increasing suicide trend among youth in india - NavBharat Times Blog

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी बनी बड़ी चुनौती

राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है।
मनोचिकित्सकों की कमी के चलते लोगों को समय पर इलाज और परामर्श नहीं मिल पा रहा है। कई सरकारी अस्पतालों में काउंसलर और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद खाली हैं, जिससे जागरूकता और उपचार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान

सरकार और विपक्ष आमने-सामने

इस मुद्दे पर सियासत भी शुरू हो गई है।
कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, युवा और महिलाएं परेशान हैं, जबकि आनंद विभाग सिर्फ नाम का रह गया है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि आत्महत्या के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में ऐसी नीतियां बनाई जाएंगी, जिससे अवसाद के मामलों में कमी लाई जा सके।

श्रीमतिको हत्यापछि श्रीमानद्वारा आत्महत्या – Sansar News

 Jeevansathi online dating fraud : मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

समाधान: जागरूकता और मजबूत हेल्थ सिस्टम जरूरी

विशेषज्ञों का मानना है कि आज भी बड़ी संख्या में लोगों को यह जानकारी नहीं है कि मानसिक बीमारियों का इलाज संभव है।
ऐसे में जरूरी है कि:

  • मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए

  • नशामुक्ति अभियान को बढ़ावा दिया जाए

  • आर्थिक और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाए

ताकि समय रहते लोगों को सहारा मिल सके और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *