Latest

Harda weather news : हरदा में बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं-चना प्रभावित, 75% कटाई पूरी

Harda weather news

हाइलाइट्स

  • तेज हवा-बारिश से फसल प्रभावित

  • गेहूं की चमक और दाम पर असर

  • 75% फसल कटाई का दावा

  • खेत में रखी फसल भी भीगी

Harda weather news : हरदा। जिले में गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। करीब रात 12 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई।

Betul news : बैतूल में महिला का हंगामा, एसपी ऑफिस की छत पर चढ़कर जहरीला पदार्थ खाया, हालत सामान्य

खेतों में पककर तैयार गेहूं, चना और अन्य फसलें इस बेमौसम बारिश से प्रभावित हुई हैं। तेज हवाओं के कारण कई जगह गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

बारिश से फसल की गुणवत्ता पर असर

किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो नुकसान बढ़ सकता है।

  • गेहूं की चमक कम होने से बाजार में दाम प्रभावित होंगे

  • चने में नमी बढ़ने से बेचने में दिक्कत आ सकती है

Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

कृषि विभाग का दावा: 75% कटाई पूरी

कृषि विभाग के उप संचालक जवाहरलाल कास्दे के मुताबिक जिले के तीनों ब्लॉकों में करीब 75% फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि बारिश तेज नहीं थी, इसलिए बड़े नुकसान की संभावना कम है, हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवा से फसल आड़ी पड़ी है।

कटाई के बाद खेत में रखी फसल भी भीगी

ग्राम पीड़गांव के किसान भगवानदास धार्मिक ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ गेहूं की फसल काटकर खेत में रखी थी, लेकिन परिवहन के अभाव में घर नहीं ला सके। अब बारिश के कारण फसल भीग गई, जिससे गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है।

MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह

वहीं किसान संघ के पदाधिकारी विजेश मुकाती ने बताया कि मूंग की बुवाई करने वाले किसानों को भी नुकसान की आशंका है।

एक ओर जहां इस बारिश से आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच फसल नुकसान को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *