Latest

Bhopal traffic diversion : भोपाल में ईद-उल-फितर पर ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह 6 बजे से लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

Bhopal traffic diversion

हाइलाइट्स

  • सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

  • ईदगाह जाने के लिए तय किए गए रूट

  • कई मार्गों पर बसों का संचालन प्रतिबंधित

  • भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद

Bhopal traffic diversion : भोपाल। ईद-उल-फितर के मौके पर शहर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचेंगे। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है।

MP suicide rate 2026 : मध्य प्रदेश में बढ़ती आत्महत्याएं, नशा, कर्ज, डिप्रेशन के साथ नींद की कमी भी बड़ी वजह

सुबह 6 बजे से लागू रहेगी व्यवस्था

शनिवार सुबह 6 बजे से नमाज के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा।
नमाज अदा करने वाले लोग निम्न मार्गों से ईदगाह आ-जा सकेंगे:

  • भोपाल गेट से तरुण पुष्कर होते हुए

  • गोलघर से परी बाजार के रास्ते

  • व्हीआईपी गेस्ट हाउस और टीबी अस्पताल मार्ग से

वहीं, जो लोग नमाज में शामिल नहीं होंगे या आसपास की कॉलोनियों में जाना चाहते हैं, वे नजदीकी गलियों का उपयोग कर सकेंगे।

Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” मुकेश नायक का बड़ा दावा

शहर की प्रमुख मस्जिदों जैसे ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद और जामा मस्जिद में भी नमाज अदा की जाएगी।

बसों और अन्य वाहनों के लिए बदला रूट

  • इंदौर-उज्जैन और राजगढ़-ब्यावरा रूट की बसें लालघाटी से नादरा बस स्टैंड नहीं जाएंगी, बल्कि हलालपुर बस स्टैंड तक ही संचालित होंगी।

  • रेतघाट से मोती मस्जिद, सदर मंजिल और रॉयल मार्केट की ओर जाने वाला ट्रैफिक व्हीआईपी रोड से डायवर्ट किया जाएगा।

  • लालघाटी-कोहेफिजा से इमामी गेट और पीरगेट जाने वाले वाहन भी व्हीआईपी रोड का उपयोग करेंगे।

Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

  • लालघाटी से रॉयल मार्केट

  • रॉयल मार्केट से मोती मस्जिद

  • रॉयल मार्केट से तीन मोहरा

  • नादरा बस स्टैंड की ओर

इन मार्गों पर बीसीएलएल की मध्यम और बड़ी बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

Raisen accident : रायसेन में जैक फिसलने से पलटी ट्रॉली, 4 घंटे तक दबा रहा चालक; छात्रों ने बचाई जान

वैकल्पिक मार्ग

  • नादरा बस स्टैंड से लालघाटी जाने वाली बसें जेपी नगर तिराहे से बेस्ट प्राइस करोंद मार्ग का उपयोग करेंगी।

भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

ईदगाह की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर निर्धारित समय में:

  • लोक परिवहन

  • मालवाहक वाहन

  • भारी और व्यावसायिक वाहन

का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *