हाइलाइट्स
-
शिक्षा टेंडर में भ्रष्टाचार का कांग्रेस का बड़ा आरोप
-
प्रदेश में सक्रिय है “शिक्षा माफिया सिंडिकेट”
-
कंप्यूटर-प्रिंटर खरीद में कीमतों में भारी गड़बड़ी का दावा
-
SIT जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग तेज
-
कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
Mukesh Nayak Congress : भोपाल। भोपाल में शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Mohan Yadav : भोपाल में नए संवत्सर पर CM मोहन यादव की शुभकामनाएं, जल संरक्षण अभियान पर दिया जोर
कांग्रेस का आरोप ‘शिक्षा माफिया सिंडिकेट’ सक्रिय
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में “शिक्षा माफिया सिंडिकेट” सक्रिय है। उनका आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया को जानबूझकर प्रभावित किया जा रहा है, ताकि कुछ खास लोगों और कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके।
टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप
नायक ने कहा कि वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से जुड़े टेंडरों में नियमों को इस तरह बनाया गया कि वे व्यक्ति विशेष के अनुकूल हों। इससे बड़ी और सक्षम कंपनियों को रेस से बाहर कर दिया गया और प्रतिस्पर्धा को खत्म कर दिया गया।
Raisen accident : रायसेन में थ्रेशर मशीन में फंसा किसान, सिर और धड़ अलग; मौके पर ही मौत
उपकरण खरीद में भारी अनियमितता का दावा
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकारी खरीद में कीमतों को कई गुना बढ़ाकर भुगतान किया गया। उनके अनुसार, 39 हजार रुपये का कंप्यूटर 1 लाख 39 हजार रुपये में खरीदा गया, जबकि 25 हजार रुपये का प्रिंटर 1 लाख रुपये में खरीदा गया।
इस पूरे मामले में शौरभ शर्मा और गौरव शर्मा के नाम सामने आने का दावा भी किया गया है।
टेंडर जारी करने पर भी उठे सवाल
कांग्रेस ने यह भी कहा कि संबंधित टेंडर शिल्पा गुप्ता द्वारा जारी किए गए थे। पार्टी का आरोप है कि तय कीमतों से कई गुना अधिक भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
SIT जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग
कांग्रेस ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले में SIT (विशेष जांच दल) गठित करने और फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
मुकेश मल्होत्रा मामले पर भी दी प्रतिक्रिया
इस दौरान मुकेश नायक ने मुकेश मल्होत्रा मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में आए फैसले से लोकतंत्र की जीत हुई है। नायक के अनुसार, जो उम्मीदवार 7 हजार वोटों से हार गया था, उसे पहले विधायक घोषित कर दिया गया था, जिसे अब सुधार लिया गया है।