Latest

Bhopal water pipeline issue : बैरसिया में अधूरी पाइपलाइन पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के मुंह पर पोती कालिख

Bhopal water pipeline issue

हाइलाइट्स

  • बैरसिया में 2 साल से अधूरी पड़ी पाइपलाइन योजना।

  • पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख।

  • 22 करोड़ की योजना बनी लोगों के लिए परेशानी।

  • उखड़ी सड़कें और गड्ढों से बढ़ रहा हादसों का खतरा।

Bhopal water pipeline issue : भोपाल।  राजधानी के बैरसिया क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन बिछाने में हो रही देरी को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है।

मंगलवार को पार्षद प्रतिनिधि रवि करोसिया ने ठेकेदार के सुपरवाइजर के चेहरे पर कालिख पोतकर विरोध जताया। उनका कहना है कि जनता पिछले दो साल से परेशान हो रही है, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हुआ।

Lakhpati Didi Yojana : MP की 22.77 लाख महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, 8वें से 4th नंबर पर पहुंचा मध्य प्रदेश

दो साल बाद भी अधूरी ‘अमृत 2.0’ जल योजना

बैरसिया नगर पालिका में शहरी अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत शमशाबाद डेम से शहर तक पाइपलाइन बिछाने का काम 13 सितंबर 2023 को शुरू हुआ था। इस योजना का उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना था, लेकिन करीब दो साल बीतने के बाद भी यह काम अधूरा है।

करीब 22 करोड़ रुपए की इस योजना से जहां लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, वहीं अब यह उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है।

Bhopal cow smuggling update : भोपाल में गोमांस तस्करी केस में असलम कुरैशी की जमानत पर सुनवाई, विरोध की चेतावनी

खुदाई के बाद अधूरा छोड़ा काम, सड़कें बनी खतरा

ठेकेदार द्वारा शहर के कई वार्डों में सड़कों और गलियों में खुदाई कर पाइपलाइन डाली गई, लेकिन काम पूरा नहीं किया गया। इससे पूरे नगर में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और सड़कें उखड़ी पड़ी हैं।

इन हालातों के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

Vidisha train accident : विदिशा में रेलवे पटरी किनारे मिला अज्ञात शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

पार्षदों का प्रदर्शन, सुपरवाइजर पर फूटा गुस्सा

लगातार देरी और लापरवाही से नाराज पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधि रवि करोसिया ने नगर पालिका में ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी दौरान गुस्साए पार्षदों ने सुपरवाइजर के चेहरे पर कालिख पोतकर विरोध जताया।

“दो साल से सिर्फ आश्वासन, काम पूरा नहीं”

पार्षदों का कहना है कि ठेकेदार पिछले दो साल से केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन काम पूरा करने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काम समय पर पूरा नहीं किया गया तो ठेका निरस्त कर किसी अन्य एजेंसी को दिया जाए।

Narmadapuram Murder case : नर्मदापुरम में गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या, 80 किमी दूर नदी में फेंका शव

स्थानीय लोगों का कहना है कि उखड़ी सड़कों और अधूरे काम की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द काम पूरा कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *