हाइलाइट्स
-
माधव उद्यान के पास पटरी किनारे मिला अज्ञात शव।
-
पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला।
-
ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका।
-
जीआरपी जांच और पहचान के प्रयास में जुटी।
Vidisha train accident : विदिशा। शहर के माधव उद्यान के पास रेलवे पटरी किनारे बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Bhopal news : एडीजी को मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर पहुंचे युवक, आरोपी गिरफ्तार
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई
जीआरपी ने मौके पर जांच के दौरान मृतक के कपड़ों और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि व्यक्ति की मौत किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। आशंका जताई जा रही है कि वह रेलवे पटरी पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।
शव को मर्चुरी में रखवाया गया
जीआरपी के अनुसार, शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है और आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों और रिकॉर्ड की मदद ली जा रही है।