Latest

Narmadapuram Railway Accident : नर्मदापुरम रेलवे प्लेटफॉर्म पर 8 साल की बच्ची ट्रेन की चपेट में आने से घायल

Narmadapuram Railway Accident

हाइलाइट्स

  • नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर 8 साल की बच्ची ट्रेन की चपेट में आई।

  • बच्ची को गंभीर हालत में आईसीयू में रखा गया, भोपाल रेफर किया गया।

  • जीआरपी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जांच जारी।

  • सिर, कमर और कंधे पर गहरी चोटें; वेंटिलेटर पर इलाज।

Narmadapuram Railway Accident: नर्मदापुरम।  नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मंगलवार रात लगभग 8 बजे 8 वर्षीय बच्ची तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। उसके सिर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे काफी खून बहा।

Betul protest : बैतूल हाईवे पर चक्काजाम, पानी की कमी और खराब सड़कों पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार सुबह भोपाल रेफर कर दिया गया।

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन से टकराई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। ट्रेन के इंजन से टकराने के कारण बच्ची प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई। ट्रेन की रफ्तार कम होने से वह थोड़ी दूरी तक चली और वहीं रुक गई।

RSS sambhag system : RSS संगठन में बड़ा बदलाव, एमपी में प्रांतों की नई संरचना लागू

तुरंत मदद और अस्पताल में भर्ती

मौके पर मौजूद आरपीएफ, जीआरपी और यात्रियों ने बच्ची को ट्रैक से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यह भी सामने आया कि हो सकता है बच्ची को किसी ने धक्का दिया हो, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी जांच और सबूत

घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 के इटारसी एंड पर हुई। प्लेटफॉर्म पर खून और गिट्टी के निशान मिले हैं। थाना प्रभारी संजय चौकसे ने बच्ची की मां अंजू राजपूत के बयान दर्ज किए हैं।

Harda crime news : हरदा में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

प्लेटफॉर्म पर लगे मुख्य कैमरे का एंगल अलग था, इसलिए घटना रिकॉर्ड नहीं हो पाई, लेकिन अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

चोटों की गंभीरता और इलाज

आईसीयू प्रभारी डॉ. संदीप साहू के अनुसार, बच्ची के सिर, कमर और कंधे पर गहरी चोटें आई हैं और उसका ब्लड प्रेशर कम है। बच्ची वेंटिलेटर पर है और हालत गंभीर बनी हुई है।

पारिवारिक जानकारी

बच्ची और उसकी मां पिंक एवेन्यू कॉलोनी, नर्मदापुरम में अकेली रहती हैं। महिला का मायका ऑर्डनेंस फैक्ट्री के पास है और ससुराल अलग है।

MP Petrol Price : देश में सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले राज्यों में शामिल मध्य प्रदेश, चौथे स्थान पर

बच्ची स्कूल से सीधे ऑफिस में आती थी, जहां खेलते समय यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *