Latest

Narmadapuram Murder case : नर्मदापुरम में गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या, 80 किमी दूर नदी में फेंका शव

Narmadapuram Murder case

हाइलाइट्स

  • लिव-इन पार्टनर ने शादी के विवाद में महिला की हत्या की।

  • आरोपी ने भाई के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की।

  • शव को 80 किमी दूर नदी में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश।

  • कॉल डिटेल से खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार।

Narmadapuram Murder case : नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के माखननगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर शव को करीब 80 किलोमीटर दूर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Kumar Vishwas kavi sammelan : भोपाल में “कर्मश्री” कवि सम्मेलन के लिए डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

लिव-इन में रहते थे, शादी को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, मृतका राजीना बेगम (32) असम के लखीमपुर की रहने वाली थी और तेलंगाना में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात नर्मदापुरम के नितेश यादव से हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

बताया जा रहा है कि महिला शादी करना चाहती थी, लेकिन आरोपी इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बीच युवक की सगाई कहीं और तय हो गई, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रच ली।

Narmadapuram Railway Accident : नर्मदापुरम रेलवे प्लेटफॉर्म पर 8 साल की बच्ची ट्रेन की चपेट में आने से घायल

शादी का झांसा देकर माखननगर बुलाया

आरोपी नितेश महिला को शादी का झांसा देकर नर्मदापुरम के माखननगर लेकर आया। 25 फरवरी की रात करीब 4 बजे उसने अपने भाई सचिन के साथ मिलकर आरी गांव के पास खुले मैदान में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी।

सबूत मिटाने के लिए 80 किमी दूर फेंका शव

हत्या के बाद दोनों भाइयों ने शव को बाइक पर बीच में बैठाकर ले जाया। वे करीब 80 किलोमीटर दूर भेरूंदा (नसरुल्लागंज) के पास नंदगांव पहुंचे और पुल से शव को नदी में फेंक दिया, ताकि सबूत छिपाए जा सकें।

Sehore Bhutdi Amavasya : नर्मदा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, भूतड़ी अमावस्या पर आस्था की डुबकी

कॉल डिटेल से खुला राज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद महिला का मोबाइल बंद हो गया, जिससे परिजनों को शक हुआ। तेलंगाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की।

माखननगर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी के भाई ने पूरी घटना कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *