हाइलाइट्स
-
MP में 22,77,814 महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’।
-
देश में चौथे स्थान पर पहुंचा, पहले था 8वां नंबर।
-
‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना में 34 ड्रोन मिले, तीसरा स्थान।
-
89 SHG महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण मिला।
Lakhpati Didi Yojana : मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार के 31 दिसंबर 2025 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत 22,77,814 महिलाएं सालाना कम से कम 1 लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
इसी के साथ मध्य प्रदेश देश में सबसे ज्यादा ‘लखपति दीदी’ वाले राज्यों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। खास बात यह है कि एक साल पहले राज्य इस सूची में आठवें स्थान पर था, यानी MP ने इस दिशा में बड़ी छलांग लगाई है।
तकनीकी क्षेत्र में भी प्रदेश की महिलाएं पीछे नहीं हैं। ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना के तहत मध्य प्रदेश को 34 ड्रोन मिले हैं, जिससे राज्य देश में तीसरे स्थान पर है। इन ड्रोन के जरिए महिलाएं खेतों में तरल उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव कर रही हैं।
प्रदेश के 89 स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे वे आधुनिक खेती के जरिए अपनी आय बढ़ा रही हैं।
क्या है ‘लखपति दीदी’ योजना?
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत महिलाओं को सालाना कम से कम 1 लाख रुपये की आय अर्जित करने के लिए सक्षम बनाया जाता है।
कब हुई शुरुआत?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को लाल किले से इस योजना की घोषणा की थी। शुरुआत में लक्ष्य 2 करोड़ महिलाओं को लाभ देने का था, जिसे बाद में बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया।
Vidisha train accident : विदिशा में रेलवे पटरी किनारे मिला अज्ञात शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
कैसे मिलती है मदद?
योजना के तहत महिलाओं को:
-
वित्तीय सहायता
-
बैंक लोन
-
स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग
-
बाजार से जोड़ने की सुविधा
दी जाती है, जिससे वे खुद का रोजगार शुरू कर सकें।