Latest

Kumar Vishwas kavi sammelan : भोपाल में “कर्मश्री” कवि सम्मेलन के लिए डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Kumar Vishwas kavi sammelan

हाइलाइट्स

  • डॉ. कुमार विश्वास भोपाल पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत।

  • आज रात टीटी नगर में होगा “कर्मश्री” कवि सम्मेलन।

  • देशभर के कई प्रसिद्ध कवि कार्यक्रम में होंगे शामिल।

  • 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना।

Kumar Vishwas kavi sammelan : भोपाल।  हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले “कर्मश्री” अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे भोपाल पहुंचे। राजधानी पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Sehore Bhutdi Amavasya : नर्मदा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, भूतड़ी अमावस्या पर आस्था की डुबकी

एयरपोर्ट पर विधायक के नेतृत्व में जोरदार स्वागत

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अभिनंदन के साथ डॉ. कुमार विश्वास का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने पसंदीदा कवि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

आज रात होगा भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

हिंदू नववर्ष के मौके पर आज रात 8 बजे अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग, टीटी नगर में “कर्मश्री” संस्था द्वारा भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे।

Narmadapuram Railway Accident : नर्मदापुरम रेलवे प्लेटफॉर्म पर 8 साल की बच्ची ट्रेन की चपेट में आने से घायल

देश के नामी कवि होंगे शामिल

इस कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास के अलावा हास्य कवि दिनेश बावरा, पैरोडीकार सुदीप भोला, अजय अंजाम, कुशल कुशलेन्द्र और कवियत्री सान्या राय जैसे कई चर्चित नाम शामिल होंगे। आयोजन को लेकर भोपाल में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना

आयोजकों के अनुसार इस भव्य कार्यक्रम में करीब 50 हजार से अधिक श्रोताओं के पहुंचने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में लोग इस कवि सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।

Harda crime news : हरदा में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बैठक व्यवस्था

कवि सम्मेलन में बैठने की व्यवस्था “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की गई है। आयोजन के लिए किसी प्रकार के पास जारी नहीं किए गए हैं। आयोजकों ने लोगों से समय से पहले पहुंचकर अपनी जगह सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *