Latest

 Jeevansathi online dating fraud : मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 Jeevansathi online dating fraud

हाइलाइट्स

  • मेट्रीमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मामला।

  • शादी का झांसा देकर आरोपी ने बनाए संबंध।

  • कई बार भोपाल आकर करता रहा शोषण।

  • शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 Jeevansathi online dating fraud : भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में मेट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Bhopal cow smuggling update : भोपाल में गोमांस तस्करी केस में असलम कुरैशी की जमानत पर सुनवाई, विरोध की चेतावनी

Jeevansathi Projects :: Photos, videos, logos, illustrations and branding  :: Behance

मेट्रीमोनियल साइट पर हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, 36 वर्षीय युवती प्राइवेट नौकरी करती है और मिसरोद क्षेत्र में रहती है। उसकी पहचान अक्टूबर 2025 में  मेट्रीमोनियल वेबसाइट  जीवनसाथी डाट कॉम  के जरिए हेमंत कीर नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई थी।

2,024 Romance Fraud Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

Kumar Vishwas kavi sammelan : भोपाल में “कर्मश्री” कवि सम्मेलन के लिए डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

शादी का भरोसा देकर होटल में बनाया संबंध

आरोपी युवक नवंबर में बुधनी से भोपाल आया और युवती से मिलने के लिए होटल में बुलाया। यहां उसने शादी का भरोसा दिलाते हुए पहली बार शारीरिक संबंध बनाए।

कई बार भोपाल आकर करता रहा शोषण

इसके बाद आरोपी कई बार भोपाल आया और अलग-अलग जगहों पर युवती के साथ संबंध बनाता रहा। युवती को विश्वास था कि दोनों जल्द शादी करेंगे।

Bhopal news : एडीजी को मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर पहुंचे युवक, आरोपी गिरफ्तार

कुछ समय बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *