Latest

Bhopal news : एडीजी को मिली जान से मारने की धमकी, घर के बाहर पहुंचे युवक, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal news

हाइलाइट्स

  • भोपाल में एडीजी को घर के बाहर धमकी दी गई।

  • कार से आए युवकों ने गाली-गलौज और डराने की कोशिश की।

  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार।

  • पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी।

Bhopal news : भोपाल।  राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और उन्हें डराने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।

Narmadapuram Murder case : नर्मदापुरम में गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या, 80 किमी दूर नदी में फेंका शव

तड़के घर के बाहर पहुंचकर किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के कुछ युवक कार से एडीजी के त्रिलंगा स्थित घर के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। इस दौरान एक युवक के हाथ में डंडा भी देखा गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

एडीजी ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

घटना के बाद एडीजी राजाबाबू सिंह ने पुलिस कमिश्नर और डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही है।

Kumar Vishwas kavi sammelan : भोपाल में “कर्मश्री” कवि सम्मेलन के लिए डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने पकड़े आरोपी

शाहपुरा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नितेश चौरसिया और रुद्राक्ष यादव के रूप में हुई है, जो भोपाल के ही रहने वाले हैं।

आरोपियों ने बताया- गलत पते पर पहुंच गए थे

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि वे गलत पते पर पहुंच गए थे और इसी वजह से विवाद हो गया। फिलहाल पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Sehore Bhutdi Amavasya : नर्मदा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, भूतड़ी अमावस्या पर आस्था की डुबकी

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे कोई और वजह तो नहीं है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *