Latest

MP Petrol Price : देश में सबसे महंगा पेट्रोल बेचने वाले राज्यों में शामिल मध्य प्रदेश, चौथे स्थान पर

MP Petrol Price

हाइलाइट्स

  • भोपाल में पेट्रोल ₹106.52 प्रति लीटर तक पहुंचा

  • पड़ोसी राज्यों में 10–14 रुपए तक सस्ता पेट्रोल

  • ऊंचा VAT और सेस महंगाई की बड़ी वजह

  • सीमावर्ती इलाकों में लोग दूसरे राज्यों से भरवा रहे पेट्रोल

MP Petrol Price : भोपाल। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही हैं। ताजा आंकड़ों (11 मार्च 2026 तक) के मुताबिक, राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹106.52 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। कीमतों के मामले में एमपी देश के महंगे राज्यों में शामिल हो गया है।

Congress Protest MP : गैस सिलेंडर की कमी पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, लोगों में बांटा कोयला

पड़ोसी राज्यों से इतना अंतर

अगर मध्य प्रदेश की तुलना आसपास के राज्यों से करें तो बड़ा फर्क नजर आता है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल करीब ₹94.69 और गुजरात के गांधीनगर में ₹94.70 प्रति लीटर मिल रहा है। यानी एमपी के मुकाबले यहां पेट्रोल करीब 10 से 11 रुपए सस्ता है। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी पेट्रोल की कीमतें एमपी से कम हैं।

बॉर्डर इलाकों में ज्यादा फर्क

सीमावर्ती जिलों में कीमतों का अंतर और ज्यादा देखने को मिल रहा है। रीवा और प्रयागराज के बीच पेट्रोल में करीब ₹14 का फर्क है, जबकि झाबुआ और दाहोद के बीच करीब ₹13 का अंतर है। ऐसे में कई लोग सस्ते पेट्रोल के लिए दूसरे राज्य का रुख कर रहे हैं।

Harda Bus Stand : हरदा बस स्टैंड पर सुविधाओं का अभाव, हजारों यात्री रोज झेल रहे परेशानी

महंगा क्यों है पेट्रोल?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर की सबसे बड़ी वजह टैक्स है। अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT), सेस और अन्य चार्ज अलग होते हैं। मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर करीब 29% वैट, अतिरिक्त टैक्स और सेस लगाया जाता है, जिससे कीमतें ज्यादा हो जाती हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और डीलर कमीशन भी कीमत बढ़ाते हैं।

GST में शामिल नहीं

पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग लंबे समय से हो रही है, लेकिन फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसलिए राज्य अपने-अपने हिसाब से टैक्स तय करते हैं, जिससे कीमतों में अंतर बना रहता है।

Sehore Crime News : सीहोर में जमीन विवाद, बड़े भाई और भतीजे ने युवक पर किया हमला, भोपाल में भर्ती

इन जिलों में सबसे महंगा पेट्रोल

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पेट्रोल और भी महंगा है। अनूपपुर, शहडोल, रीवा, बालाघाट और डिंडोरी जैसे जिलों में पेट्रोल ₹108 से ₹109 प्रति लीटर तक बिक रहा है।

सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, डीजल के मामले में भी मध्य प्रदेश पीछे नहीं है। महंगे डीजल वाले राज्यों में एमपी देश में सातवें नंबर पर आता है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल कीमत (₹/लीटर)

स्थान पेट्रोल कीमत
भोपाल ₹106.52
लखनऊ (UP) ₹94.69
गांधीनगर (GJ) ₹94.70
रायपुर (CG) ₹99.44
मुंबई (MH) ₹103.54
राजस्थान ₹104.72

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *