हाइलाइट्स
-
गैस कमी पर कांग्रेस का अनोखा विरोध
-
लोगों और दुकानदारों में कोयला बांटा गया
-
छोटे व्यापारियों पर गैस संकट का असर
-
आपूर्ति सुधारने की सरकार से मांग
Congress Protest MP : भोपाल। रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कथित कमी को लेकर कांग्रेस ने विरोध का अलग तरीका अपनाया। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रविन्द्र साहू झूमरवाला ने बुधवार को बरखेड़ा पठानी इलाके में दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों के बीच कोयले का वितरण किया।
कोयला बांटकर जताया विरोध
रविन्द्र साहू का कहना है कि गैस सिलेंडरों की उपलब्धता प्रभावित होने से आम लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से कोयला बांटकर सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर खींचने की कोशिश की।
छोटे व्यापारियों पर असर
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अव्यवस्थित नीतियों के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि सिलेंडर नहीं मिलने से कई छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
Sehore Crime News : सीहोर में जमीन विवाद, बड़े भाई और भतीजे ने युवक पर किया हमला, भोपाल में भर्ती
सरकार पर लगाए सवाल
साहू ने कहा कि सरकार सिर्फ दावे और घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में लोगों को गैस सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
आपूर्ति सुधारने की मांग
उन्होंने मांग की कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द सामान्य की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने भी गैस की कमी को लेकर नाराजगी जताई।