Latest

Shivraj Singh Chouhan Viral : बैतूल दौरे में दिखा शिवराज का क्रेज, लोगों ने ली सेल्फी और तस्वीरें

Betul News

हाइलाइट्स

  • बैतूल में शिवराज सिंह चौहान से मिलने उमड़ी भीड़

  • लोगों ने तस्वीरें और सेल्फी लीं

  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Shivraj Singh Chouhan Viral : बैतूल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बैतूल दौरे के दौरान हेलीपैड पर लोगों का खासा उत्साह देखने को मिला। उनसे मिलने के लिए सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए।

GST Evasion: बिना टैक्स माल की सप्लाई का खुलासा, नेता प्रतिपक्ष ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने बैतूल आए थे। शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के बाद जब वे हेलीकॉप्टर से लौटने के लिए हेलीपैड पहुंचे, तब बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए जमा हो गए।

आज ही आपकी रील देखी

हेलीपैड पर मौजूद भीड़ में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में उनसे मिलने का उत्साह साफ नजर आया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवती ने मुस्कुराते हुए कहा, “आज ही आपकी रील देखी और आप बैतूल आ गए।”

कई लोग अपने छोटे बच्चों को भी शिवराज सिंह चौहान से मिलवाने के लिए आगे आए। लोगों ने उनसे हाथ मिलाया, अभिवादन किया और मोबाइल फोन में तस्वीरें भी लीं।

Fake Death Certificate : जिंदा युवक का बना दिया मृत्यु प्रमाणपत्र, 7 महीने बाद भी नहीं हुई FIR

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर साझा किया गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 4.28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 24 हजार से अधिक लाइक्स और 350 से ज्यादा शेयर मिल चुके हैं।

 







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *