Latest

Bhopal crime news : भोपाल के केमिस्ट पदम सोलंकी की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Bhopal crime news

हाइलाइट्स

  • भोपाल केमिस्ट पदम सोलंकी की संदिग्ध मौत

  • शव पर सिर, हाथ और पीठ पर चोट के निशान मिले

  • परिवार ने हत्या की आशंका जताई

  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

Bhopal crime news : भोपाल।  भोपाल के कजलीखेड़ा थाना इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय केमिस्ट पदम सोलंकी का सोमवार तड़के घर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दावा किया कि मृतक के सिर में चोट के निशान, हाथों पर जलने जैसे फफोले और पीठ पर नील के निशान थे।

Sehore Crime News : सीहोर में जमीन विवाद, बड़े भाई और भतीजे ने युवक पर किया हमला, भोपाल में भर्ती

परिवार का कहना है कि इन लक्षणों के चलते हत्या की आशंका बनी हुई है।

परिवार और मानसिक स्थिति

पदम सोलंकी गेहूंखेड़ा में अकेले रहते थे और अरेरा कॉलोनी के एक अस्पताल के मेडिकल स्टोर में काम करते थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे पिछले एक साल से उनसे अलग रह रहे थे। परिवार के अनुसार, इस वजह से पदम तनाव में थे और शराब का सेवन करने लगे थे।

Car Fire Incident Raisen : रायसेन में चलती वैन में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

भतीजे महेंद्र सोलंकी ने आरोप लगाया कि चाची और चाचा के बीच लगातार विवाद होते थे। चाची ने अन्य युवक के प्रभाव में आकर अलग रहने का निर्णय लिया और बच्चों को भी साथ ले लिया।

महेंद्र का कहना है कि शव पर चोटों के निशान हत्या की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं करते। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *