Latest

Bhopal College Iftar Party : इफ्तार कार्यक्रम को लेकर कॉलेज में हंगामा, बजरंग दल ने हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध

हाइलाइट्स

  • भोपाल के कॉलेज में इफ्तार कार्यक्रम को लेकर विवाद

  • हिंदू संगठनों ने कॉलेज गेट पर किया प्रदर्शन

  • कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया

  • एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात

Bhopal College Iftar Party : भोपाल।  राजधानी भोपाल के नीलबड़ स्थित आरडी मेमोरियल कॉलेज में आयोजित इफ्तार कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।

Narmadapuram Online Fraud : ‘योनो’ ऐप डाउनलोड कराने के बहाने 3 लाख की ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

11 मार्च को कॉलेज परिसर में इफ्तार का आयोजन किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

हनुमान चालीसा का पाठ किया

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ ही परिसर के बाहर गंगाजल छिड़ककर ‘शुद्धिकरण’ करने की भी बात कही गई। संगठनों का आरोप है कि शैक्षणिक संस्थानों में एकतरफा धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए।

Bhopal College Iftar Party

Rajgarh LPG News : राजगढ़ में गैस की कालाबाजारी पर चेतावनी तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

छात्राओं ने आरोपों को बताया गलत

इफ्तार कार्यक्रम में कुछ हिंदू छात्राओं की मौजूदगी को लेकर आपत्ति जताई गई थी। हालांकि छात्राओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे अपनी इच्छा से कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उनका कहना है कि कॉलेज में अलग-अलग त्योहार मिलजुल कर मनाए जाते हैं। हाल ही में मुस्लिम छात्रों ने उनके साथ होली भी मनाई थी।

कॉलेज प्रशासन ने दी सफाई

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि संस्थान में आपसी सौहार्द और भाईचारे के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और किसी छात्र पर इसमें शामिल होने का दबाव नहीं होता।

Sehore News today : ऊर्जा संकट के बीच आईपीएल रद्द करने की मांग, सीहोर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया ज्ञापन

मौके पर तैनात किया गया पुलिस बल

विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। एहतियात के तौर पर कॉलेज गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *