Latest

Narmadapuram Weather : नर्मदापुरम में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च के पहले पखवाड़े में ही पारा 40°C के पार

Narmadapuram Weather

हाइलाइट्स

  • मार्च की शुरुआत में ही नर्मदापुरम में तापमान 40 डिग्री पार

  • शुष्क मौसम और तेज धूप से गर्मी के तीखे तेवर

  • बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पर असर की आशंका

  • 14–15 मार्च से मौसम बदलने और राहत मिलने की संभावना

Narmadapuram Weather : नर्मदापुरम।  जिले में मार्च के पहले पखवाड़े में ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस साल शुरुआती दिनों में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Groundwater Crisis Bhopal : भोपाल में बिना अनुमति बोरिंग पर सख्ती, FIR और 2 साल तक की सजा का प्रावधान

गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च से मौसम में कुछ बदलाव की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

फसलों पर पड़ सकता है असर

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक सतीश परसाई के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान का असर रबी फसलों पर पड़ सकता है।

Ladli Behna Yojana : ग्वालियर में लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आई 34वीं किस्त

तेज धूप के कारण फसलों की बढ़त प्रभावित होगी और उनके जल्दी पकने की संभावना बढ़ जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल लगभग दो सप्ताह पहले पक सकती है।

उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण गेहूं का दाना सामान्य आकार का नहीं बन पाएगा और कमजोर रह सकता है। इससे उत्पादन में करीब 10 प्रतिशत तक कमी आने की आशंका जताई जा रही है।

शुष्क मौसम से बढ़ी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। बादल नहीं बनने से सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण भी गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

Bopal Murder Case : भोपाल में युवक पर चाकू से हमला, कान काटा; समझौते से इनकार पर बदमाशों की वारदात

पिछले चार दिनों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 6.7 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है, जो तेज गर्मी की स्थिति को दर्शाता है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *