Latest

Ladli Behna Yojana : ग्वालियर में लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आई 34वीं किस्त

Ladli Behna Yojana

हाइलाइट्स

  • घाटीगांव में लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन

  • 1.25 करोड़ महिलाओं को 1836 करोड़ रुपये की 34वीं किस्त

  • ग्वालियर जिले की 3 लाख महिलाओं को भी लाभ

  • 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Ladli Behna Yojana : ग्वालियर।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन के साथ की गई।

Bhopal Young Indians Conference : भोपाल में युवा उद्यमियों का तीन दिवसीय सम्मेलन शुरू, 15 शहरों के 200 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य की 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये की 34वीं किस्त एक क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की।

बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं

घाटीगांव में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और मंच से महिलाओं को संबोधित किया।

Bhopal Viral News : भोपाल में गैंगस्टर दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद दुल्हन पहुंची थाने, बोली- कस्टडी में ही करा दो शादी

ग्वालियर जिले की महिलाओं को भी लाभ

इस किस्त के तहत ग्वालियर जिले की 3 लाख 2 हजार 850 महिलाओं के खातों में लगभग 44 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि जमा की गई। इसके साथ ही सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की गई, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सके।

122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्वालियर जिले में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। इनमें करीब 62 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 19 कार्यों का लोकार्पण तथा लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत के 35 नए कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

Milk Sellers License MP : मध्य प्रदेश में दूध बेचने के लिए लाइसेंस जरूरी, मिलावट रोकने के लिए सरकार की सख्ती

लोकार्पित परियोजनाओं में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का नया भवन और डाडा खिरक–तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल प्रमुख हैं। वहीं भूमिपूजन किए गए कार्यों में आईएसबीटी के पास बनने वाला 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह, अंबेडकर धाम के द्वितीय चरण में बनने वाला संग्रहालय, आयुर्वेदिक महाविद्यालय के लिए नया हॉल और छात्रावास सहित कई सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।

कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री तुलसीराम सिलावट, नारायण सिंह कुशवाह और प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

यह सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण और प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *