Latest

Betul Rape Case : बैतूल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

Betul Rape Case

हाइलाइट्स

  • बैतूल में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

  • पीड़िता से इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान

  • पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज

  • कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया

Betul Rape Case : बैतूल।  जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Junior Doctors Stipend : मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, सरकार ने जारी किया नया आदेश

पुलिस के अनुसार मंडई खुर्द निवासी रवि छेरकी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग पीड़िता ने 12 मार्च को शाहपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 120/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोस्ती

शाहपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि पीड़िता और आरोपी की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी का किशोरी के घर आना-जाना भी शुरू हो गया।

Narmadapuram Weather : नर्मदापुरम में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, मार्च के पहले पखवाड़े में ही पारा 40°C के पार

पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र करीब 17 साल 11 महीने बताई गई है और उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं आरोपी रेत के डंपर पर कंडक्टर के रूप में काम करता है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *