हाइलाइट्स
-
भोपाल में साइबर ठगी का अनोखा मामला
-
बिना OTP और लिंक के खाते से निकले 3.17 लाख
-
वल्लभ भवन के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ ठगी
-
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया
Cyber Fraud Bhopal : भोपाल। राजधानी भोपाल में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहजहानाबाद इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्मचारी के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी, लिंक या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के 3.17 लाख रुपये निकल गए।
Vidisha News : विदिशा में पंचकल्याणक महामहोत्सव की शुरुआत, हाथी-घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
पीड़ित को इसकी जानकारी बैंक से आए मैसेज के जरिए मिली। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वल्लभ भवन के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ हुई ठगी
पुलिस के अनुसार, अशोक कॉलोनी निवासी साद उल्ला खान वल्लभ भवन से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी पेंशन एसबीआई के खाते में आती है।
साद उल्ला खान ने बताया कि वे न तो एटीएम का इस्तेमाल करते हैं और न ही फोन पर किसी तरह का ऑनलाइन पेमेंट ऐप जैसे फोन पे या अन्य ऐप चलाते हैं। इसके बावजूद उनके खाते से 3 लाख 17 हजार रुपये निकल गए।
Bhopal Income Tax Raid : भोपाल में माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड
मैसेज से लगी पैसे निकलने की जानकारी
पीड़ित के अनुसार, खाते से पैसे निकलने की जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज से मिली। यह देखकर वे हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था।
करीब एक साल पुराना है मामला
बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक साल पुरानी है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और अब मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस अब बैंक से खाते से जुड़ी पूरी जानकारी मांग रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसे किस माध्यम से निकाले गए। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।